Linux के लिए Proton Mail Bridge
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Linux पे इंस्टॉलेशन
Linux के लिए Proton Mail Bridge(नई विंडो) ऐप से आप अपने Proton Mail खाते को Thunderbird और Evolution जैसे IMAP और SMTP ईमेल प्रोग्राम्स के साथ इंटीग्रेट कर सकते हैं। Bridge, पैसे वाला प्लैन इस्तेमाल करने वाले सभी Proton Mail उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है।
ये ऐप DEB, RPM, और PKGBUILD-आधारित डिस्ट्रिब्यूशन्स के लिए उपलब्ध है, जो ज़्यादातर डेरिवेटिव्स को कवर करता है (Debian और Ubuntu तथा Mint जैसे इसके डेरिवेटिव्स, RedHat और Centos तथा Fedora जैसे इसके डेरिवेटिव्स, और Arch तथा Manjaro जैसे इसके डेरिवेटिव्स)। हम अभी आधिकारिक तौर पे Ubuntu के नवीनतम LTS वर्ज़न और Fedora के नवीनतम वर्ज़न के लिए सहायता देते हैं।
Bridge के लिए समर्थित ऑपरेटिंग सिस्टम्स की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
आप ये ऐप Bridge होमपेज(नई विंडो) पे डाउनलोड करें।
हमारे निर्देशों का पालन करके Debian-आधारित डिस्ट्रोस, RPM-आधारित डिस्ट्रोस और PKGBUILD इस्तेमाल करने वाले Arch-आधारित डिस्ट्रिब्यूशन्स पे Bridge का सेटअप करें।
नोट: Bridge का इस्तेमाल करने के लिए, आपके डिवाइस पे GNOME Keyring जैसे secret-service पासवर्ड मैनेजर, या Pass (नई विंडो)इंस्टॉल होना ज़रूरी है।
Thunderbird के साथ अपने खाते को कॉन्फ़िगर करने के लिए हमारे निर्देशों का पालन करें।