Proton होमपेज

तस्वीर की प्रतिकृति कैसे बंद करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
मोबाइल एप्लीकेशन

Proton Drive की तस्वीर की प्रतिकृति वाली खासियत से आप अपने मोबाइल डिवाइस से तस्वीरों का बैकअप ले सकते हैं। अगर किसी भी वजह से आपको इस खासियत को बंद करने की ज़रूरत है, तो आप ये कुछ आसान से चरणों में कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि अगर आप तस्वीर की प्रतिकृति बंद भी कर दें, तो आपकी तस्वीरें Proton Drive में बनी रहेंगी। जब चाहें, तब आप बैकअप दोबारा सक्षम कर सकते हैं। Proton Drive से तस्वीरों को पूरी तरह हटाने के लिए, आपको ऐप में उन्हें मिटा देना होगा।

Android पे तस्वीर की प्रतिकृति कैसे बंद करें

  1. Proton Drive ऐप खोलें। ऊपर बाएं कोने में मौजूद मेन्यू बटन (≡) पे टैप करें।
  1. सेटिंग पे टैप करें।
  1. सेटिंग में तस्वीरों की प्रतिकृति वाला विकल्प ढूंढें। उस पे टैप करें।
  1. आप एक नई स्क्रीन पे पहुंच जाएंगे। स्वचालित बैकअप बंद करने के लिए तस्वीरों की प्रतिकृति के बगल में मौजूद टॉगल स्विच पे टैप करें। बंद होने के बाद ये ग्रे हो जाएगा।
  1. तस्वीर की प्रतिकृति दोबारा चालू करने के लिए, उसी टॉगल स्विच पे दोबारा टैप करें। 

iPhone पे तस्वीर की प्रतिकृति कैसे बंद करें

  1. ऐप के अंदर सेटिंग सेक्शन में जाएं।
  2. तस्वीरों की प्रतिकृति वाला विकल्प ढूंढें और उस पे टैप करें।
  1. बैकअप रोकने के लिए, बस तस्वीरों की प्रतिकृति के बगल में मौजूद टॉगल स्विच को बंद कर दें।
    • ध्यान दें: बैकअप रोकने के बाद भी, पहले से बैकअप ली गई सभी तस्वीरें क्लाउड में सुरक्षित रूप से स्टोर रहेंगी।
  2. तस्वीर की प्रतिकृति दोबारा सक्षम करने के लिए, आप उसी टॉगल स्विच को दोबारा चालू कर सकते हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me