Proton होमपेज

SessionStorage की अनुमति देना

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
ब्राउज़र और कुकी

Proton Mail आपका डाटा सुरक्षित रखने के लिए नवीनतम वेब तकनीकों का इस्तेमाल करता है, जिनमें sessionStorage भी शामिल है। इस लेख में हम बताएंगे कि sessionStorage क्या है और आम समस्याओं का समाधान भी देंगे।

SessionStorage क्या है?

sessionStorage एक नई वेब तकनीक है जो आपको वेबसाइट की जानकारी आपके डिवाइस पे सुरक्षित रूप से स्टोर करने की अनुमति देती है। हम sessionStorage का इस्तेमाल आपका मेलबॉक्स पासवर्ड स्टोर करने के लिए करते हैं, जिसका इस्तेमाल आपके खाते के सभी संदेशों को डीक्रिप्ट करने के लिए होता है।

SessionStorage के बिना, हमें हर बार आपसे आपका मेलबॉक्स पासवर्ड पूछना पड़ेगा, जब भी आप ईमेल पढ़ें या भेजें।

मुझे एक एरर मिला जो कहता है कि मेरे पास sessionStorage नहीं है। मुझे ये कैसे मिलेगा?

सबसे पहले, चेक करें कि आपका ब्राउज़र sessionStorage को सपोर्ट करता है या नहीं। सपोर्ट किए गए ब्राउज़रों की सूची आप यहां(नई विंडो) देख सकते हैं।

सभी ब्राउज़रों के लिए:

कृपया सुनिश्चित करें कि कुकी सक्षम हैं।

Firefox

1. पता बार में about:config दर्ज करें।

2. Accept the Risk and Continue पर क्लिक करें।

3. सर्च बार में dom.storage.enabled टाइप करें। मान को false से बदलकर true. कर दें

Chrome

इस लेख का पालन करके आप Chrome और अन्य Chromium-आधारित ब्राउज़रों में sessionStorage सक्षम कर सकते हैं।

Safari

इनकॉग्निटो मोड का इस्तेमाल करने की बजाय, सामान्य ब्राउज़िंग मोड पे स्विच करें। Safari में sessionStorage डिफॉल्ट रूप से अपने-आप सक्षम होता है।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me