Proton होमपेज

कुकी सक्षम कैसे करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
ब्राउज़र और कुकी

कुकी छोटे-छोटे कोड के टुकड़े होते हैं जिनका इस्तेमाल वेबसाइटें आपके ब्राउज़र में जानकारी सेव करने के लिए करती हैं। Proton Mail और Proton VPN वेबसाइटों के लिए कुकी सक्षम होना ज़रूरी है ताकि हम आपके मौजूदा सत्र की जानकारी सेव कर सकें और सत्रों के बीच आपकी लॉगइन जानकारी याद रख सकें।

ध्यान दें कि Proton Mail और Proton VPN वेबसाइटें तीसरें-पार्टी ट्रैकिंग कुकी का इस्तेमाल नहीं करती हैं, और हमारी वेबसाइटों के ठीक से काम करने के लिए तीसरें-पार्टी कुकी की ज़रूरत नहीं होती। इंटरनेट ब्राउज़ करते वक्त बेहतर निजता के लिए हम तीसरें-पार्टी कुकी ब्लॉक करने की सलाह देते हैं, लेकिन कृपया ध्यान रखें कि ऐसा करने से कुछ वेबसाइटें गलत तरीके से काम कर सकती हैं।

इस आर्टिकल में, हम आपको सभी लोकप्रिय डेस्कटॉप ब्राउज़र में कुकी सक्षम करने का तरीका दिखाएंगे। अगर आप मोबाइल डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हमारी सलाह है कि इसके बजाय हमारे Android या iOS/iPadOS ऐप इस्तेमाल करें।

Firefox (Windows, macOS, Linux)

मेन्यू (ऊपर दाईं तरफ मौजूद 3-बार वाला हैमबर्गर आइकन) पे जाएं → सेटिंग → निजता और सुरक्षा और अपनी पसंद का सुरक्षा स्तर चुनें। Standard और Strict दोनों मोड कुछ तीसरें-पार्टी कुकी ब्लॉक करते हैं, या आप कस्टम मोड में सभी कुकी या सभी तीसरें-पार्टी कुकी ब्लॉक कर सकते हैं।

Firefox डेस्कटॉप

Google Chrome, Chromium, Brave (Windows, macOS, Linux, Chromebook)

1. मेन्यू (ऊपर दाईं तरफ मौजूद 3-डॉट आइकन) पे जाएं → सेटिंग → निजता और सुरक्षा → तीसरें-पार्टी कुकी और अपनी पसंद का निजता स्तर चुनें।

Chrome डेस्कटॉप

(Brave में, निजता और सुरक्षा → अतिरिक्त सेटिंग → कुकी और अन्य साइट डाटा → सामान्य सेटिंग पे जाएं)।

Microsoft Edge Chromium (Windows)

1. मेन्यू (ऊपर दाईं तरफ मौजूद 3-डॉट आइकन) पे जाएं → सेटिंग → निजता, खोज और सेवाएं → कुकी और साइटों को कुकी डाटा सेव करने और पढ़ने की अनुमति दें (सुझाया गया)। आप यहीं से तीसरें-पार्टी कुकी ब्लॉक करें भी चुन सकते हैं।

Edge

Safari (macOS)

macOS मेन्यू बार में Safari पे जाएं → पसंद → निजता टैब। डिफॉल्ट रूप से, Safari तीसरे पक्ष और विज्ञापनदाताओं की कुकी ब्लॉक करता है (क्रॉस-साइट ट्रैकिंग रोकें)। अगर आप सभी कुकी स्वीकार करना चाहते हैं, तो इसे अक्षम कर सकते हैं।

Safari

Tor ब्राउज़र

डिफॉल्ट रूप से, Tor Browser सभी तीसरें-पार्टी कुकी ब्लॉक करता है और ब्राउज़र विंडो बंद होने पर सभी कुकी मिटा देता है। Tor Browser सभी कुकी ब्लॉक करने की सहायता नहीं करता, क्योंकि ऐसा करने से ब्राउज़र को एक यूनीक फिंगरप्रिंट मिल जाएगा जो उपयोगकर्ता को गुमनाम बना देगा।

Opera

मेन्यू (सबसे दाईं तरफ मौजूद आइकन) पे जाएं → पूरी ब्राउज़र सेटिंग पे जाएं → निजता और सुरक्षा → कुकी और अन्य साइट डाटा और अपनी पसंद का निजता स्तर चुनें।

Opera

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me