Proton होमपेज

मोबाइल एप्लीकेशन (iOS & Android) बीटा

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
iOS ऐप
Android ऐप

हमारे ऐप iOS(नई विंडो) और Android(नई विंडो) स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किए जा सकते हैं, फिर भी हम नए वर्ज़न बीटा प्रोग्राम के सदस्यों को पहले जारी करते रहेंगे। नई खासियतें, ऐडवांस परफ़ॉर्मेंस ऑप्टिमाइज़ेशन और बेहतरीन एन्क्रिप्शन सुधार सार्वजनिक रूप से जारी होने से पहले सिर्फ बीटा उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह लेख अपने डेस्कटॉप पे और Android तथा iOS ऐप पर Proton Mail बीटा से जुड़ने के चरण समझाता है।

डेस्कटॉप पे Proton Mail बीटा का इस्तेमाल कैसे करें

1. mail.proton.me(नई विंडो) पे लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग बीटा एक्सेस पर जाएं। बीटा एक्सेस सक्षम या अक्षम करने के लिए स्विच को ऑन/ऑफ करें।

2. बीटा एक्सेस अब चालू है।

Android पर Proton Mail बीटा में कैसे शामिल हों

अपने Android डिवाइस पर Proton Mail बीटा इस्तेमाल करने के लिए Google Play में Proton Mail ऐप(नई विंडो) पर जाएं। Join the beta नाम के सेक्शन तक नीचे स्क्रॉल करें और Join पे टैप करें।

iOS पर Proton Mail बीटा में कैसे शामिल हों

Proton Mail बीटा को iOS पर इस्तेमाल करने के लिए, नीचे दिए चरण अपनाएं:

  1. अपने डिवाइस पर TestFlight ऐप इंस्टॉल करें(नई विंडो)
  2. इस न्योते वाले लिंक(नई विंडो) को फॉलो करें
  3. TestFlight कन्फर्मेशन दिखने पर, Accept पे टैप करें
  4. TestFlight ऐप में उपलब्ध सबसे नया बीटा इंस्टॉल करें

इन चरणों की विस्तृत जानकारी के लिए, iOS पर Proton Mail बीटा जॉइन करने से जुड़ी हमारी गाइड देखें। कृपया ध्यान दें कि TestFlight के सीमित स्पॉट ही उपलब्ध हैं, इसलिए अगर ऐप का सबसे नया वर्ज़न इस्तेमाल नहीं किया जा रहा, तो टेस्टिंग पूल से हटाने का अधिकार हमारे पास रहेगा।

समस्या निवारण

किसी समस्या को ठीक करने के लिए समस्या निवारण गाइड. में दिए चरण अपनाएं

कोई बग मिला?

अगर एप्लीकेशन में कोई बग मिले, तो एप्लीकेशन में मौजूद बग रिपोर्ट करने की खासियत का इस्तेमाल करके उसे हमें रिपोर्ट कर सकते हैं, जो यहां दिखाई गई है।

इस लिंक https://proton.me/support/contact से भी हमें संपर्क कर सकते हैं। मोबाइल एप्लीकेशन बीटा के बारे में संपर्क करते वक़्त, समस्या को बेहतर तरीके से समझने में मदद के लिए निम्न जानकारी देना अच्छा रहेगा।

  • iOS या Android
  • डिवाइस टाइप (Nexus 6P, iPhone 13 वगैरह)
  • ऑपरेटिंग सिस्टम वर्ज़न (Android 9.0, iOS 12 वगैरह)
  • एप्लीकेशन वर्ज़न नंबर (वर्ज़न नंबर खोजने के लिए, यहां दिए निर्देश अपनाएं।)

नई चीज़ें और सुझाव

Proton Mail के हर बीटा रिलीज़ के साथ नई चीज़ों की सूची जुड़ी होती है। बीटा खासियतों और बीटा वर्ज़न पर सुझाव नीचे टिप्पणियों में दें, या सोशल मीडिया पर चर्चा करें:

नई खासियतें मांगें

उपयोगकर्ताओं को Proton Mail सुझाव फ़ोरम(नई विंडो) में नई खासियतें मांगने और उन पर वोट करने का मौका भी देते हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me