आपके लिए 2-एफए लागू किए जाने पर क्या करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Proton Pass for Business
Proton Pass Professional, Proton Pass Essentials, Proton Workspace Standard या Proton Workspace Premium के एडमिनिस्ट्रेटर संगठन के सदस्यों को दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) इस्तेमाल करने के लिए ज़रूरत डाल सकते हैं। इस लेख में हम समझाते हैं कि अगर आप संगठन के सदस्य हैं और आपके लिए 2-एफए लागू किया गया है तो क्या करना है
टीम की नीतियाँ (2-एफए सहित) संभालने के बारे में और जानें
अगर आप संगठन के सदस्य हैं और किसी एडमिनिस्ट्रेटर ने आपके लिए दो-फैक्टर ऑथेन्टकैशन प्रवर्तन सक्षम किया है, तो दो संभावनाएं हैं:
- आपने अपने संगठन के Proton for Business खाते पे 2-एफए पहले से सक्षम किया हुआ है। ऐसे में किसी और कार्य की ज़रूरत नहीं है।
- आपने अभी तक 2-एफए सक्षम नहीं किया है। ऐसे में साइनइन करने से पहले आपको इसे सक्षम करना होगा।
ऐसा करने के लिए:
1. pass.proton.me(नई विंडो) पे जाएं और अपने Proton खाते के यूज़रनेम और पासवर्ड से साइनइन करें।

2. अपना पासवर्ड फिर से डालें और साइनइन करें पे क्लिक करें।

3. एक पॉप-अप चेतावनी आपको आपके खाते पे लगाई गई नई 2-एफए प्रवर्तन नीति के बारे में बताएगी। आगे बढ़ने के लिए चेतावनी में 2-एफए सेटअप करें पे क्लिक करें।

4. अब आप 2-एफए सक्षम कर सकते हैं।
Proton Pass में 2-एफए इस्तेमाल करना सीखें
