Proton Pass पे कस्टम फील्ड कैसे बनाएं
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Proton Pass का इस्तेमाल करते हुए
अगर आपके पास Proton Pass का पेड प्लैन है, तो आप Proton Pass पे Login आइटम में कस्टम लिखा, 2-एफए सीक्रेट (TOTP), छुपा, या तारीख़ फील्ड जोड़ सकते हैं।
जानें कि Proton Pass में दो-फैक्टर सत्यापन (2FA) का इस्तेमाल कैसे करें
Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके कस्टम फील्ड जोड़ने के लिए इन चरण-दर-चरण निर्देशों का पालन करें।
- Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन का इस्तेमाल करके कस्टम फील्ड कैसे बनाएं
- Android के लिए Proton Pass पे कस्टम लॉगइन फील्ड कैसे बनाएं
- iPhone और iPad के लिए Proton Pass पे कस्टम लॉगइन फील्ड कैसे बनाएं
Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन का इस्तेमाल करके कस्टम फील्ड कैसे बनाएं
1. Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन खोलें और या तो नया लॉगइन आइटम बनाएं या किसी मौजूदा आइटम में बदलाव करें।
जानें कि Proton Pass वेब ऐप का इस्तेमाल कैसे करें
2. सबसे नीचे तक स्क्रॉल करें, + और जोड़ें पे क्लिक करें, और जो कस्टम फील्ड जोड़ना चाहें उसका टाइप चुनें (टेक्स्ट, 2FA सीक्रेट (TOTP), छुपा, या तारीख़)।

3. चुने गए टाइप का नया फील्ड बन जाएगा। ध्यान रखें कि आपको उसे एक फील्ड नाम देना होगा।

Android के लिए Proton Pass पे कस्टम लॉगइन फील्ड कैसे बनाएं
1. अपने Android डिवाइस पे Proton Pass ऐप खोलें और या तो नया लॉगइन आइटम बनाएं या किसी मौजूदा आइटम में बदलाव करें।
2. सबसे नीचे तक स्क्रॉल करें, और + फील्ड जोड़ें पे टैप करें।

3. जो कस्टम फील्ड जोड़ना चाहें उसका टाइप चुनें (टेक्स्ट, 2FA सीक्रेट (TOTP), छुपा या तारीख़)।

3. एक कस्टम फील्ड नाम डालें, और OK पे क्लिक करें।

iPhone और iPad के लिए Proton Pass पे कस्टम लॉगइन फील्ड कैसे बनाएं
1. अपने iPhone या iPad पे Proton Pass ऐप खोलें, और या तो नया लॉगइन आइटम बनाएं या किसी मौजूदा आइटम में बदलाव करें।
2. सबसे नीचे तक स्क्रॉल करें, और + और जोड़ें पे क्लिक करें।

3. जो कस्टम फील्ड जोड़ना चाहें उसका टाइप चुनें (टेक्स्ट, 2FA सीक्रेट (TOTP), छुपा या तारीख़)।

3. एक कस्टम फील्ड शीर्षक, डालें, और OK पे क्लिक करें।
