Proton होमपेज

1Password से Proton Pass में कैसे आयात करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
पासवर्ड आयात और निर्यात करें

Proton Pass में 1Password से आपके पासवर्ड और अन्य डाटा को आयात करने के लिए बिल्ट-इन सहायता है, जिसमें 1PUX फ़ाइलें भी शामिल हैं।

इस प्रक्रिया के दो चरण हैं:

1. 1Password से अपने पासवर्ड और अन्य डाटा को निर्यात करें

2. अपने निर्यात किए गए पासवर्ड Proton Pass में आयात करें

macOS पे 1Password से कैसे निर्यात करें

Windows पे 1Password से कैसे निर्यात करें

iOS पे 1Password से कैसे निर्यात करें

Proton Pass में कैसे आयात करें

macOS पे 1Password से कैसे निर्यात करें

  1. 1Password डेस्कटॉप ऐप खोलें और मेन्यू बारफ़ाइलनिर्यात करें → अपना 1Password यूज़रनेम चुनें। 

2. अपना 1Password मास्टर पासवर्ड दर्ज करें, पक्का करें कि निर्यात फ़ाइल फ़ॉर्मैट: 1PUX चुना गया हो, और डाटा निर्यात करें पे क्लिक करें.

आपके सिस्टम का फ़ाइल मैनेजर पूछेगा कि आप .1pux फ़ाइल कहां सहेजना चाहते हैं.

Windows पे 1Password से कैसे निर्यात करें

  1. 1Password डेस्कटॉप ऐप खोलें और मेन्यू बारनिर्यात करें → अपना 1Password यूज़रनेम चुनें। 
  1. अपना 1Password मास्टर पासवर्ड दर्ज करें, पक्का करें कि निर्यात फ़ाइल फ़ॉर्मैट: 1PUX चुना गया हो, और डाटा निर्यात करें पे क्लिक करें। 

iOS पे 1Password से कैसे निर्यात करें

  1. अपने डिवाइस पे 1Password ऐप खोलें और अनलॉक करें, फिर अपने खाते का आइकन चुनें → सेटिंग
  1. ऐडवांस निर्यात शुरू करें चुनें और अपना डाटा Proton Pass में निर्यात करने के लिए निर्देशों को फॉलो करें

Proton Pass में कैसे आयात करें

1. Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन खोलें और सेटिंग पर जाएं।

2. आयात टैब पे जाएं, ड्रॉपडाउन प्रोवाइडर सूची से 1Password (1pux, 1pif) चुनें, और या तो निर्यात की गई फ़ाइल को फ़ाइल बॉक्स में खींच के ले जाएं या अपने सिस्टम के फ़ाइल मैनेजर के ज़रिए फ़ाइल को मैन्युअली चुनने के लिए कोई फाइल चुनें या उसे यहां खीच के लाएं बटन पे क्लिक करें।

पूरा होने पे आयात करें पे क्लिक करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me