Proton होमपेज

Proton Pass में तिजोरी क्या है?

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton Pass का इस्तेमाल करते हुए

Proton Pass में तिजोरी एक एन्क्रिप्ट किया हुआ डिजिटल कंटेनर है जिसमें आपके आइटम होते हैं। आइटम एक लॉगइन, नकली-नाम या सुरक्षित नोट हो सकता है। लॉगइन में आपका यूज़रनेम, पासवर्ड, उस वेबसाइट का यूआरएल जिसके लिए पासवर्ड है, 2-एफए कोड, और उस लॉगइन के लिए सहेजे गए कोई भी नोट्स शामिल हैं।

क्या मेरी तिजोरियां सुरक्षित हैं?

Proton Pass के साथ, आपकी तिजोरियों का सारा डाटा AES-256 सिमेट्रिक-की एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करके सुरक्षित रूप से एन्क्रिप्ट किया जाता है। हर तिजोरी की अपनी चाबी होती है, जिसका इस्तेमाल उसके आइटम एन्क्रिप्ट करने के लिए होता है।

ये एन्क्रिप्शन शुरु-से-अंत तक है — इसमें एक ऐसे पासवर्ड से ली गई चाबी इस्तेमाल होती है जो सिर्फ आप जानते हैं, और ये हमारे सर्वर पे स्टोर होने से पहले आपके डिवाइस पे होता है। आपका डाटा सिर्फ आप, अपने डिवाइस पे, डीक्रिप्ट कर सकते हैं। Proton को आपके Proton खाते का पासवर्ड कभी नहीं पता होता, इसलिए हम आपका Pass डाटा एक्सेस नहीं कर सकते।

अतिरिक्त सुरक्षा के लिए आपको अपने Proton खाते पे दो-फैक्टर सत्यापन सक्षम करना चाहिए

Proton Pass के सुरक्षा मॉडल के बारे में और जानें

नई तिजोरी कैसे बनाएं

तिजोरी कैसे छुपाएं

नई तिजोरी कैसे बनाएं

जब आप Proton Pass इस्तेमाल करना शुरू करते हैं, तो ये आपके लिए एक डिफॉल्ट तिजोरी बना देगा। नीचे हम आपको दिखाते हैं कि Proton Pass के ब्राउज़र एक्सटेंशन और मोबाइल ऐप में नई तिजोरी कैसे बनाएं।

ब्राउज़र एक्सटेंशन

1. Proton Pass का ब्राउज़र एक्सटेंशन खोलें। Pass आइकॉन मेन्यूतिजोरी बनाएं पे जाएं।

2. अपनी नई तिजोरी के लिए एक शीर्षक, रंग और आइकॉन चुनें। तैयार होने पर तिजोरी बनाएं पे क्लिक करें।

3. अपनी नई तिजोरी तक एक्सेस पाने के लिए, Pass मेन्यूसब आइटम → अपनी तिजोरी पे जाएं।

मोबाइल ऐप

1. Proton Pass ऐप खोलें। तिजोरियां पे जाएं (स्क्रीन के ऊपर बाईं तरफ का आइकॉन)।

Go to Vaults

2. तिजोरी बनाएं पे टैप करें।

Create vault

2. अपनी नई तिजोरी के लिए एक शीर्षक, रंग और आइकॉन चुनें। तैयार होने पर तिजोरी बनाएं पे क्लिक करें।

Choose a Title, color, and icon

3. अपनी नई तिजोरी तक एक्सेस पाने के लिए, तिजोरियां (स्क्रीन के ऊपर बाईं तरफ का आइकॉन) → अपनी तिजोरी पे जाएं।

See your new vault

तिजोरी कैसे छुपाएं

किसी तिजोरी को छुपाया जा सकता है ताकि वो आपकी तिजोरियों की सूची में न दिखे और उसका कंटेंट खोज या ऑटोफिल के लिए उपलब्ध न हो।

  1. चुनें ⋮ आइकन सभी आइटम के बगल में → तिजोरियां व्यवस्थित करें

2. जिन तिजोरी(ओं) को छुपाना है उनके बगल में लगा टिक हटाएं → सहेजें


3. तिजोरी अब आपकी तिजोरियां सूची से छुपी होगी और खोज या ऑटोफिल के लिए उपलब्ध नहीं होगी। अगर किसी तिजोरी को रीस्टोर करना है, तो बस तिजोरियां व्यवस्थित करें, चुनें, छुपी हुई तिजोरी के बगल वाले बॉक्स पे टिक लगाएं और सहेजें चुनें।

तिजोरी का स्वामित्व कैसे स्थानांतरित करें

तिजोरी का स्वामित्व किसी भी समय किसी अन्य सदस्य को स्थानांतरित किया जा सकता है। ऐसा करने से पहले, यह सुनिश्चित करें कि जिस व्यक्ति को आप स्वामित्व स्थानांतरित कर रहे हैं, उसे पहले ही तिजोरी के सदस्य के रूप में जोड़ दिया गया है।

ऐसा करने के लिए, इन चरणों का पालन करें:

1. वर्तमान तिजोरी स्वामी के रूप में, pass.proton.me(नई विंडो) पर वेब ऐप के माध्यम से अपने खाते में लॉगइन करें।

2. तिजोरी का शेयर सेटिंग पेज खोलने के लिए तिजोरी के बगल में दिए गए संकेतक पर जाएं।

    3. उस उपयोगकर्ता को चुनें जिसे आप एडमिन के रूप में नियुक्त करना चाहते हैं, उनके नाम के बगल में दिए गए तीन बिंदुओं पर क्लिक करें, और एडमिन बनाएं चुनें।

    4. उपयोगकर्ता को एडमिन बनाए जाने के बाद, उनके नाम के बगल में दिए गए तीन बिंदुओं पर फिर से क्लिक करें। अब आपको स्वामित्व स्थानांतरित करें का विकल्प दिखाई देगा।

      क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

      सामान्य संपर्कcontact@proton.me
      मीडिया संपर्कmedia@proton.me
      कानूनी संपर्कlegal@proton.me
      साझेदारी संपर्कpartners@proton.me