Proton होमपेज

आपके Proton खाते के पासवर्ड के लिए मार्गदर्शन

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton खाता

अगर आप अपना पासवर्ड स्टोर करने के लिए Proton Pass इस्तेमाल कर रहे हैं, तो Proton Pass में सिर्फ अपना Proton खाते का पासवर्ड सहेजना नहीं चाहिए।

हम ऐसा करने की सलाह नहीं देते क्योंकि आपके Proton खाते का पासवर्ड वही एक पासवर्ड है जिसे आपको याद रखना चाहिए। ये आपके सारे सुरक्षित डाटे की चाबी है, और इसलिए, ये ज़रूरी है कि सिर्फ आप ही इसे जानते हों। हम सलाह देंगे कि आप खुद का ऐसा मज़बूत पासवर्ड बनाएं जिसे आप याद रख सकें, न कि Proton Pass में उत्पन्न किया गया पासवर्ड।

अगर आप ये पासवर्ड याद नहीं रखते, तो आप अपने Proton खाते तक पहुंच खो देंगे, और हम आपका पासवर्ड रीसेट नहीं कर पाएंगे। ये किसी भी अन्य पासवर्ड मैनेजर के मास्टर पासवर्ड जैसा ही है: यही वो एक पासवर्ड है जिसे आपको याद रखना होता है।

इस स्थिति की तैयारी के लिए कि आप अपना Proton खाते का पासवर्ड भूल जाएं और अपने खाते तक फिर से एक्सेस हासिल करना चाहें, आपको खाता पुनर्प्राप्ति तरीके सेट करने चाहिए। अगर आप अपने Proton खाते को रिकवर करने का कोई तरीका सेट नहीं करते और फिर अपना पासवर्ड भूल जाते हैं, तो आप अपने खाते और अपने सारे मौजूदा ईमेल, संपर्क, और एन्क्रिप्ट की गई अन्य फाइलों तक पहुंच खो देंगे।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me