Proton होमपेज

Proton Mail Bridge में PGP ईमेल भेजें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Bridge का इस्तेमाल

Proton Mail में शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड ईमेल भेजने का सबसे तेज़ और आसान तरीका ये है कि बातचीत के दोनों सिरे Proton Mail इस्तेमाल करें। Proton Mail खातों के बीच भेजे गए ईमेल में PGP एन्क्रिप्शन पर्दे के पीछे अपने आप हो जाती है, जिसके लिए किसी तकनीकी जानकारी की ज़रूरत नहीं होती।

हालांकि, अगर आपके संपर्कों के लिए Proton Mail इस्तेमाल करना मुमकिन नहीं है, तो Proton Mail में शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड ईमेल भेजने के दो और तरीके हैं: पासवर्ड से सुरक्षित ईमेल या एक्सटर्नल PGP एन्क्रिप्शन।

एक्सटर्नल PGP एन्क्रिप्शन Proton Mail की एक ऐडवांस खासियत है, जो आपको प्राप्तकर्ता की सार्वजनिक चाबी इस्तेमाल करके गैर-Proton Mail ईमेल पतों पे एन्क्रिप्टेड ईमेल भेजने की अनुमति देती है। ये खासियत Proton Mail Bridge में भी समर्थित है, लेकिन इसके लिए वेब ऐप में कुछ अतिरिक्त संरचना की ज़रूरत होती है।

अपने प्राप्तकर्ता की सार्वजनिक चाबी जोड़ें

एन्क्रिप्शन इस तरह सेटअप करें कि Proton Mail किसी खास गैर-Proton Mail प्राप्तकर्ता को भेजे गए संदेशों को अपने आप एन्क्रिप्ट करे। ये या तो प्राप्तकर्ता की सार्वजनिक चाबी को मैन्युअल रूप से Proton Contacts में अपलोड करके किया जा सकता है, या फिर संपर्क से कहकर कि वो आपको अपनी सार्वजनिक चाबी संलग्न करके एक ईमेल भेजे।

आप अपने संपर्क की सार्वजनिक चाबी जोड़ने का तरीका हमारी गाइड PGP इस्तेमाल कैसे करें में जान सकते हैं (देखें PGP ईमेल भेजें सेक्शन)। Proton Mail में PGP इस्तेमाल करने से पहले हम पूरा लेख पढ़ने की सलाह देते हैं।

ये आपके मेल क्लाइंट में या Proton Mail Bridge में करना मुमकिन नहीं है। किसी प्राप्तकर्ता की सार्वजनिक चाबी उनके संपर्क में जोड़ने के लिए, आपको mail.proton.me पे अपने Proton Mail खाते में लॉगइन करना होगा।

प्राप्तकर्ता की सार्वजनिक चाबी जोड़ने के बाद, आप उन्हें सामान्य तरीके से ईमेल भेज सकते हैं, और वो अपने आप एन्क्रिप्ट हो जाएंगे।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me