Proton Mail में क्या एन्क्रिप्ट किया जाता है?
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- ईमेल एन्क्रिप्शन
Proton Mail(नई विंडो) को खास बनाने वाली चीज़ के केंद्र में एन्क्रिप्शन है। ये ऐसा समाधान देता है जो इस्तेमाल करने में इतना आसान है कि कोई भी इसका आनंद ले सकता है।
जैसा कि हमारे सहायता आर्टिकल एन्क्रिप्शन क्या है? में चर्चा की गई है, आपका डाटा सुरक्षित रखने के लिए एन्क्रिप्शन बेहद ज़रूरी है। Proton Mail में संदेश कंटेंट और अनुलग्नक पूरी तरह से एन्क्रिप्ट किए जाते हैं।
संदेश भेजना
Proton Mail उपयोगकर्ताओं के बीच भेजे गए ईमेल
Proton Mail उपयोगकर्ताओं से गैर-Proton Mail उपयोगकर्ताओं को भेजे गए ईमेल
- अगर पासवर्ड-प्रोटेक्टेड ईमेल विकल्प चुना गया हो, तो शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड।
- अन्यथा, अगर गैर-Proton Mail मेल सर्वर TLS सपोर्ट करता है, तो TLS के साथ एन्क्रिप्ट किया जाता है, और ज़्यादातर प्रोवाइडर जैसे Gmail, Yahoo और Hotmail, TLS सपोर्ट करते हैं। चूंकि ये संदेश एन्क्रिप्ट किए गए हैं, पर शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड नहीं, इसलिए Gmail, Yahoo, Hotmail और अन्य इन संदेशों को पढ़ सकते हैं और उन्हें सौंप भी सकते हैं। अगर आप पासवर्ड-प्रोटेक्टेड ईमेल खासियत इस्तेमाल करते हैं, जो Proton Mail की शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन सक्षम करती है, तो ये संभव नहीं है।
गैर-Proton Mail उपयोगकर्ताओं से Proton Mail उपयोगकर्ताओं को भेजे गए ईमेल
- अगर PGP इस्तेमाल नहीं होता, तो ईमेल संदेश भेजे जाने के दौरान TLS का इस्तेमाल करके एन्क्रिप्ट किया जाता है और zero-access एन्क्रिप्शन के साथ हमारे सर्वर पे स्टोर किया जाता है। हालांकि, ये शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड नहीं होता, और भेजने वाले की ईमेल सेवा के लिए इसे एक्सेस करना संभव हो सकता है।
- PGP के इस्तेमाल से गैर-Proton Mail उपयोगकर्ताओं से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड ईमेल प्राप्त करना संभव है। आपको अपनी Proton Mail की पब्लिक PGP key निर्यात करनी चाहिए और उसे अपने संपर्कों के साथ शेयर करना चाहिए ताकि वो इस तरह से आपके साथ संवाद कर सकें।
गैर-Proton Mail उपयोगकर्ताओं द्वारा Proton Mail पासवर्ड-प्रोटेक्टेड ईमेल को दिए गए जवाब
- शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड।
संदेश स्टोरेज
- आपके Proton Mail मेलबॉक्स के सारे संदेश zero-access एन्क्रिप्शन के साथ स्टोर किए जाते हैं। इसका मतलब है कि हम आपके किसी भी संदेश को नहीं पढ़ सकते या उन्हें थर्ड पार्टी को सौंप नहीं सकते। इसमें गैर-Proton Mail उपयोगकर्ताओं की तरफ से आपको भेजे गए संदेश भी शामिल हैं, हालांकि ध्यान रखें कि अगर आपको Gmail से कोई ईमेल भेजा जाता है, तो Gmail के पास उस संदेश की एक कॉपी भी हो सकती है।
- पासवर्ड-प्रोटेक्टेड ईमेल भी शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड होकर स्टोर किए जाते हैं।
- विषय पंक्तियां और प्राप्तकर्ता/भेजने वाले के ईमेल पते एन्क्रिप्ट किए जाते हैं, पर शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड नहीं।