जब ईमेल पहले से मुख्य, सोशल, प्रमोशन्स या न्यूज़लेटर जैसी कैटेगरी में सॉर्ट होते हैं, तो इंबॉक्स को संभालना आसान हो जाता है। अब Proton Mail Categories के साथ आप शोर को कम करते हुए अपनी निजता की रक्षा कर सकते हैं।

ये नई वैकल्पिक खासियत Proton Mail में व्यवस्थित रहने का एक और तरीका देती है — आप पहले से फोल्डर और लेबल जोड़ सकते हैं, एक क्लिक में न्यूज़लेटर की सदस्यता रद्द करें, और ऑटोमेटेड फिल्टर सेटअप करें। Categories के साथ आपके संदेश अपने आप सॉर्ट हो जाते हैं, इससे पहले कि गड़बड़ी बढ़ने लगे।

अभी तक Proton Mail पे नहीं हैं? मुफ़्त खाता बनाएं

Proton Mail में Categories क्या हैं?

Categories आपके Proton Mail इंबॉक्स में एक नया व्यू है, जो ये बेहतर देखने में मदद करता है कि किन संदेशों पे आपका ध्यान देना ज़रूरी है। हर आने वाला ईमेल इनमें से किसी एक कैटेगरी में जाता है:

  • मुख्य: निजी और काम के संदेशों के साथ-साथ ज़रूरी अपडेट और सूचनाओं के लिए
  • सोशल: सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म और गतिविधि के अपडेट
  • प्रमोशन्स: डील, छूट कोड और छुट्टियों की सेल
  • न्यूज़लेटर: वो गैर-प्रमोशनल कंटेंट और खबरें जिनके लिए आपने साइनअप किया है
  • लेन-देन: बुकिंग, बिलिंग और ऑर्डर
  • अपडेट: ऑटोमेटेड पुष्टि और अलर्ट

नए उपयोगकर्ताओं के लिए Categories डिफॉल्ट रूप से चालू रहती हैं, लेकिन आप इन्हें अपनी सेटिंग से बंद कर सकते हैं। अगर आपके पास पहले से Proton Mail खाता है, तो हम पूछेंगे कि क्या आप Categories चालू करना चाहते हैं। अपनी पसंद की कैटेगरी चुनकर आप अपना अनुभव कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

अगर कोई ईमेल गलत कैटेगरी में चला जाए, तो उसे बस किसी नई कैटेगरी में ले जाएं। इससे अगली बार के लिए फिल्टर अपने आप अपडेट हो जाता है।

व्यवस्थित रहें, बिना निगरानी के

Gmail और Outlook जैसे Big Tech ईमेल प्रदाता भी आपको कैटेगरी देते हैं, लेकिन इसकी कीमत आपको निजता चुकानी पड़ती है।

Google और Microsoft जैसी कंपनियों का मकसद आपको सुरक्षित और निजी रखना नहीं है, बल्कि विज्ञापनों से आपके ध्यान को कमाई में बदलना या अपने AI मॉडल को ट्रेन करना है। Google तो आपके इंबॉक्स में विज्ञापन भी दिखाता है, और आपके प्रमोशन्स और सोशल टैब को मार्केटर्स का होर्डिंग बना देता है। Google One के लिए पैसे चुकाने पर भी बिज़नेस मॉडल नहीं बदलता। Google एक विज्ञापन-निगरानी मशीन है।

Proton का बिज़नेस मॉडल हमारे और आपके हितों को एक रेखा पे रखता है, क्योंकि हमें विज्ञापनदाताओं से नहीं, बल्कि 100% हमारी कम्युनिटी से फंडिंग मिलती है। Categories सक्षम करने से इसमें कोई बदलाव नहीं आता। आपका इंबॉक्स zero-access एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहता है, और दूसरे Proton उपयोगकर्ताओं को भेजे गए ईमेल (या पासवर्ड सुरक्षा का इस्तेमाल करके भेजे गए ईमेल) शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट होते हैं।

देखें साफ़ इंबॉक्स कैसा महसूस होता है

Categories इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं? अपने इंबॉक्स में जाएं और मुख्य, सोशल, प्रमोशन्स या न्यूज़लेटर टैब से अपने ईमेल खोलें। अगर आपको लगे कि कोई दूसरी कैटेगरी ज़्यादा सही है, तो ईमेल आसानी से दूसरी कैटेगरी में ले जा सकते हैं।

कस्टमाइज़ेशन के लिए सेटिंगसंदेश और लिखना में जाकर चुनें कि कौन सी कैटेगरी दिखानी हैं, सूचनाएं चालू/बंद करें या अपठित की संख्या दिखाएं। अगर आप Proton Mail का पुराना व्यू पसंद करते हैं, तो कैटेगरी कभी भी अक्षम कर सकते हैं। Categories इस्तेमाल करने के बारे में और जानें।

Proton Mail Categories

अभी तक Proton Mail पे नहीं हैं? मुफ़्त खाता बनाएं