Lumo AI
Lumo AI
निजी एआई चैट ऐप
Lumo AI होमपेज
अंतिम संशोधन: 19 अगस्त 2026

Lumo सेवा की शर्तें

उपयोग की ये शर्तें ("शर्तें") ग्राहक ("आप" या "उपयोगकर्ता") और Proton AG, जो route de la Galaise 32, 1228 Plan-les-Ouates, स्विट्जरलैंड में स्थित है ("कंपनी", "हम"), के बीच एक समझौता हैं।

ये शर्तें कंपनी द्वारा प्रदान की जाने वाली निजता-केंद्रित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेवा "Lumo" पर एक खाते ("खाता") तक एक्सेस और उसके उपयोग पर लागू होती हैं ("सेवा" या "सेवाएं")।

सेवाओं का उपयोग करके और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आगे सहमति देकर, आप इन शर्तों को स्वीकार करने और उनका पालन करने पर सहमत होते हैं। आपको पूरी शर्तें पढ़नी, समझनी और स्वीकार करनी चाहिए। यदि आप इन शर्तों को स्वीकार नहीं करते और उनसे सहमत नहीं होते, तो आपको सेवाओं तक एक्सेस करने या उनका उपयोग करने से बचना चाहिए।

1. सेवाओं के उपयोगकर्ता

सेवाएं विशेष रूप से उन व्यक्तियों को प्रदान की जाती हैं जो कम से कम 13 वर्ष की आयु के हैं, और फिर भी, केवल उन नाबालिगों को जिन्होंने खाता खोलने और बनाए रखने के लिए माता-पिता या कानूनी अभिभावक की सहमति प्राप्त की है।

सेवाएं विशेष रूप से व्यक्तियों या कानूनी संस्थाओं को ही प्रदान की जाती हैं। “बॉट” या स्वचालित तरीकों से रजिस्टर किए गए खाते अधिकृत नहीं हैं और उन्हें बंद कर दिया जाएगा।

सेवाओं के ज़रिए की गई सभी गतिविधियों के लिए हर उपयोगकर्ता अकेले ज़िम्मेदार है।

2. सेवाओं का अधिकृत उपयोग

निषिद्ध गतिविधियां। आप सहमत हैं कि अपने खाते या सेवाओं का उपयोग किसी भी अवैध या निषिद्ध गतिविधि के लिए नहीं करेंगे। अनधिकृत गतिविधियों में शामिल हैं, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं:

  1. सेवाओं के उपयोग के दौरान कंपनी के नेटवर्क और सर्वर बाधित करना;
  2. अवैध सामग्री एक्सेस करना/शेयर करना/डाउनलोड करना/अपलोड करना, जिसमें बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) या CSAM से जुड़ी सामग्री शामिल है, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं;
  3. कंपनी या किसी तीसरे पक्ष के बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन या अतिक्रमण करना;
  4. लिंग, यौन झुकाव, धर्म, नस्ल, जाति, उम्र, राष्ट्रीयता या दिव्यांगता के आधार पर किसी को परेशान करना, दुर्व्यवहार करना, अपमानित करना, नुकसान पहुंचाना, बदनाम करना, निंदा करना, कमतर आंकना, धमकाना या भेदभाव करना;
  5. खाते का स्वामित्व किसी तीसरे पक्ष को व्यापार, बिक्री या किसी अन्य तरीके से हस्तांतरित करना, सिवाय Lifetime खातों के, जिन्हें केवल कंपनी के ज़रिए ही बेचा या ट्रेड किया जा सकता है;
  6. अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देना या दूसरों को अवैध गतिविधियां करने के लिए निर्देशात्मक जानकारी देना;
  7. एक से ज़्यादा मुफ़्त खाते रखना, जैसे कि बड़ी संख्या में साइनअप बनाना, या किसी एक संगठन या व्यक्ति के लिए बड़ी संख्या में मुफ़्त खाते बनाना और/या चलाना;
  8. चोरी का क्रेडिट कार्ड जैसे धोखाधड़ी वाले भुगतान साधनों से अपनी सदस्यता का भुगतान करना;
  9. उचित अधिकार के बिना कंप्यूटिंग डिवाइस एक्सेस करने, जांचने या कनेक्ट करने का प्रयास करना, यानी किसी भी तरह की अनधिकृत "हैकिंग"।
  10. अपने खाते या सेवाओं से जुड़ी कोई भी एपीआई कुंजी, एक्सेस टोकन, प्रमाण या अन्य सत्यापन तंत्र किसी तीसरे पक्ष को शेयर करना, बताना, बेचना या किसी अन्य तरीके से उपलब्ध कराना;

सूचीबद्ध अनधिकृत गतिविधियों में से कोई भी करते हुए पाया गया कोई भी खाता तुरंत निलंबित या तदनुसार प्रतिबंधित कर दिया जाएगा (जिसमें खासियतों और क्षमताओं पर प्रतिबंध शामिल हो सकता है)।

कंपनी ऐसे खाते भी बंद कर सकती है जिनका इस्तेमाल ऊपर बताई गई गैरकानूनी गतिविधियों के लिए किया जा रहा हो, खास तौर पर सक्षम अधिकारियों के ऐसे आदेशों के जवाब में जिनमें ऐसी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी दी गई हो।

"असीमित" प्लैन का उचित उपयोग। "असीमित" उपयोग प्रदान करने वाले सदस्यता प्लैन (Lumo Plus सहित) के लिए, "असीमित" का अर्थ है कि किसी व्यक्तिगत उपयोगकर्ता द्वारा संबंधित खासियत के सामान्य, सद्भावपूर्ण उपयोग पर कोई निश्चित संख्यात्मक सीमा लागू नहीं होती। ऐसा उपयोग उचित और तर्कसंगत उपयोग के अधीन रहेगा। उपयोग अत्यधिक माना जाएगा जहां यह समान प्लैन के व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के सामान्य उपयोग पैटर्न से काफी अधिक हो, जहां यह LLM चैटबॉट के सामान्य मानवीय उपयोग के अनुरूप न हो, या जहां यह स्वचालित, स्क्रिप्टेड, या प्रोग्रामेटिक गतिविधि, खाते की पुनर्विक्री या शेयरिंग, या अन्य ऐसी गतिविधि से उत्पन्न होता प्रतीत हो जो अन्यथा इन शर्तों का उल्लंघन करती हो।

जहां कंपनी, उचित रूप से कार्य करते हुए, यह निर्धारित करती है कि किसी खाते का उपयोग अत्यधिक है, वहां कंपनी आनुपातिक कार्रवाई कर सकती है, जिसमें उपयोग की दर या मात्रा को थ्रॉटल करना या अस्थायी रूप से सीमित करना, संबंधित खासियत तक एक्सेस को प्रतिबंधित करना, या बार-बार या गंभीर अत्यधिक उपयोग के मामलों में खाते को निलंबित या प्रतिबंधित करना शामिल है।

जहां व्यावहारिक हो, कंपनी ऐसी कार्रवाई करने से पहले उपयोगकर्ता को पूर्व सूचना और अपने उपयोग को उचित उपयोग की सीमा में वापस लाने का अवसर देगी, सिवाय उन मामलों के जहां सेवाओं या अन्य उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई आवश्यक हो।

3. सामग्री

आपकी सामग्री। आप सेवाओं को इनपुट दे सकते हैं (“इनपुट”), और इस इनपुट के आधार पर सेवाओं से आउटपुट प्राप्त कर सकते हैं (“आउटपुट”)। इनपुट और आउटपुट को मिलाकर “सामग्री” कहा जाता है। सामग्री के लिए आप ज़िम्मेदार हैं, जिसमें यह सुनिश्चित करना भी शामिल है कि यह किसी भी लागू कानून या इन शर्तों का उल्लंघन न करे। आप घोषणा और वारंटी देते हैं कि सेवाओं को इनपुट देने के लिए आपके पास ज़रूरी सभी अधिकार, लाइसेंस और अनुमतियां मौजूद हैं।

आपकी सामग्री की गोपनीयता। Proton के अपनी सभी सेवाओं में निजता-केंद्रित डिज़ाइन सिद्धांतों के अनुरूप, Lumo को आपकी सामग्री की गोपनीयता की रक्षा के लिए बनाया गया है। Lumo द्वारा प्रोसेस किए जाने के बाद, आपकी दी गई जानकारी और सेवाओं से बनाए गए जवाब ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहते हैं, जिसका मकसद कंपनी, उसके कर्मचारियों या तीसरे पक्ष की एक्सेस रोकना है। आपकी बातचीत तक एक्सेस आपके Proton खाते के जरिए सिर्फ आप तक सीमित है।

सामग्री का स्वामित्व। आपके और कंपनी के बीच, और लागू कानून द्वारा अनुमत सीमा तक, आप (a) इनपुट पर अपने स्वामित्व अधिकार बनाए रखते हैं और (b) आउटपुट के मालिक हैं। हम एतद्द्वारा आउटपुट में और उस पर अपने सभी अधिकार, स्वत्व और हित, यदि कोई हों, आपको सौंपते हैं।

सामग्री में समानता। सेवाओं की प्रकृति और सामान्य तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से, आउटपुट अनोखा नहीं हो सकता और दूसरे उपयोगकर्ताओं को हमारी सेवाओं से मिलता-जुलता आउटपुट मिल सकता है। ऊपर दिया गया हमारा हस्तांतरण दूसरे उपयोगकर्ताओं के आउटपुट या किसी तीसरे पक्ष के आउटपुट पर लागू नहीं होता।

सामग्री का कोई इस्तेमाल नहीं। कंपनी हमारी सेवाओं को बनाए रखने, विकसित करने या बेहतर बनाने के लिए आपकी सामग्री का कोई भी हिस्सा इस्तेमाल नहीं करेगी। आपकी सामग्री आपकी ही है। कंपनी की ओर से सेवाओं में किए गए सभी सुधार सामग्री से स्वतंत्र विकास पर आधारित हैं।

आउटपुट की सटीकता। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग तेज़ी से विकसित होते अध्ययन क्षेत्र हैं। कंपनी हमारी सेवाओं को और सटीक, भरोसेमंद, सुरक्षित और फायदेमंद बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। मशीन लर्निंग की संभाव्य प्रकृति को देखते हुए, कुछ स्थितियों में सेवाओं के इस्तेमाल से ऐसा आउटपुट मिल सकता है जो असली लोगों, जगहों या तथ्यों को सही ढंग से न दर्शाए।

जब आप सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं, तो आप यह समझते और मानते हैं:

  • आउटपुट हमेशा सटीक नहीं हो सकता। आपको हमारी सेवाओं के आउटपुट को सच्चाई या तथ्यात्मक जानकारी का अकेला स्रोत मानकर, या पेशेवर सलाह के विकल्प के तौर पर उस पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
  • सेवाओं के आउटपुट का इस्तेमाल करने या उसे शेयर करने से पहले, आपको अपने उपयोग के मामले के लिए उसकी सटीकता और उपयुक्तता का मूल्यांकन करना होगा, जिसमें ज़रूरत के मुताबिक मानवीय समीक्षा का इस्तेमाल भी शामिल है।
  • किसी व्यक्ति से जुड़े किसी भी आउटपुट का इस्तेमाल आप ऐसे किसी भी मकसद के लिए नहीं कर सकते जिसका उस व्यक्ति पर कानूनी या ठोस असर पड़ सकता हो, जैसे उसके बारे में क्रेडिट, शिक्षा, रोजगार, आवास, बीमा, कानूनी, चिकित्सा या अन्य अहम फैसले लेना।
  • सेवाएं अधूरा, गलत या आपत्तिजनक आउटपुट दे सकती हैं, जो कंपनी के विचारों को नहीं दर्शाता। अगर आउटपुट में किसी तीसरे पक्ष के उत्पादों या सेवाओं का जिक्र हो, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह तीसरा पक्ष कंपनी का समर्थन करता है या उससे जुड़ा है।

4. भुगतान और फीस

अगर आपने Proton बंडल (जैसे Proton Unlimited, Proton Visionary, Proton Business) सब्सक्राइब करके सेवाओं की सदस्यता ली है, तो Proton AG का भुगतान और फीस वाला हिस्सा लागू होता है (देखें खंड 9)।

सेवाओं की सदस्यताओं का शुल्क आपकी पसंद के अनुसार मासिक, वार्षिक या द्वि-वार्षिक बिल साइकिल पर लिया जाता है। शुरुआती अवधि के बाद, सदस्यता उसी चुनी गई अवधि के लिए अपने-आप रिन्यू हो जाती है, जब तक कि आप उसे रद्द या बदल न दें, या शुरुआती खरीद के वक्त जैसा बताया गया हो। शुरुआती अवधि के बाद कीमत बदल सकती है, जैसा शुरुआती खरीद के वक्त बताया गया हो। क्रेडिट बैलेंस अपने-आप उसी हिसाब से काट लिए जाते हैं। अपने खाते से जुड़ी भुगतान जानकारी को अपडेट रखने की ज़िम्मेदारी आपकी है।

आप शुरुआती खरीद के 30 दिनों के भीतर अपनी सदस्यता रद्द कर सकते हैं और सेवा अवधि के बचे हुए हिस्से का रिफंड पा सकते हैं। यहां सेवा अवधि के बचे हुए हिस्से का मतलब है सदस्यता अवधि के अनुपात में गिने गए बाकी पूरे दिन। रिफंड अनुरोध के 30 दिनों के भीतर प्रोसेस किए जाएंगे। रिफंड का अनुरोध करने के लिए, कृपया हमारे सहायता फॉर्म का इस्तेमाल करके हमसे संपर्क करें। स्पष्टता के लिए, रद्द करने और रिफंड के अनुरोध, दोनों 30 दिन की अवधि के भीतर किए जाने चाहिए। नकद या बैंक ट्रांसफर से किए गए भुगतान रिफंड नहीं किए जा सकते। रिफंड का अनुरोध हर उपयोगकर्ता द्वारा सिर्फ एक बार किया जा सकता है। यह रिफंड विकल्प सिर्फ उन उपयोगकर्ताओं पर लागू है जिन्होंने Proton के आधिकारिक चैनलों (वेबसाइट और ऐप) के जरिए सीधे कंपनी की सेवाओं की सदस्यता ली है। अगर आपने किसी बिचौलिए या तीसरे पक्ष के जरिए कंपनी की सेवाओं की सदस्यता ली है, तो कृपया उनकी अपनी रिफंड नीति देखें।

ऊपर बताई गई 30 दिन की अवधि बीत जाने के बाद, कंपनी की ओर से दी जाने वाली सेवाओं का रिफंड नहीं मिलेगा और कोई भी रिफंड या क्रेडिट देना पूरी तरह कंपनी के विवेक पर निर्भर होगा। इन शर्तों के उल्लंघन के कारण समाप्त किए गए पैसे वाले खातों में सभी भुगतान और क्रेडिट का नुकसान होगा और वे रिफंड के लिए पात्र नहीं होंगे। अगर आप किसी खास नियम के आधार पर, जो आपको ऐसा करने की अनुमति देता है, अपने खाते को उसकी अवधि से पहले बंद करते हैं — जिसमें EU डाटा एक्ट का अध्याय VI भी शामिल है, पर बात इसी तक सीमित नहीं — तो आप सहमत होते हैं कि समय से पहले बंद करने पर जुर्माना लागू होगा, और ये जुर्माना आपकी खाता सदस्यता की तय अवधि के लिए देय बाकी भुगतान के बराबर होगा।

अगर कंपनी किसी भी कारण से रिफंड जारी करने का फैसला करती है, तो कंपनी रिफंड सिर्फ भुगतान की मूल मुद्रा में और मूल भुगतान तरीके पर ही करेगी। अगर आप क्रेडिट बैलेंस को कंपनी द्वारा समर्थित अलग-अलग मुद्राओं के बीच बदलने का अनुरोध करते हैं, तो लागू विनिमय दर तय करने का अधिकार कंपनी के पास होगा।

अगर पैसे वाले खाते के उपयोगकर्ता के तौर पर आप भुगतान की अपनी ज़िम्मेदारी पूरी नहीं करते हैं, तो भुगतान न कर पाने के 14 दिन बाद आपका खाता अपने आप Free खाते में डाउनग्रेड कर दिया जाएगा।

सदस्यताएं और क्रेडिट उसी खाते से लिंक होते हैं जिसके लिए इन्हें मूल रूप से खरीदा गया था और इन्हें किसी दूसरे खाते में स्थानांतरित नहीं किया जा सकता।

अगर आप तीसरें-पार्टी भुगतान प्रोसेसर की विवाद या पैसे-वापसी व्यवस्थाओं पर निर्भर करते हैं, तो आप कंपनी से ऊपर बताए गए रिफंड का अपना अधिकार छोड़ते हैं और तीसरें-पार्टी भुगतान प्रोसेसर की विवाद समाधान प्रक्रिया पर निर्भर रहने की सहमति देते हैं। इसके अलावा, अगर विवाद या पैसे-वापसी व्यवस्थाओं के नतीजे से कंपनी पर अतिरिक्त खर्चों का दायित्व आता है, जैसे विवाद फीस, तो आप कंपनी को वह रकम आपके खाते पर चार्ज करने का अधिकार देते हैं।

इस सेक्शन के तहत किए गए रिफंड सिर्फ सेवाओं की सदस्यता से जुड़े हो सकते हैं और कंपनी किसी भी हालत में सेवाओं का उपयोग करने वाले उपयोगकर्ता द्वारा की गई किसी भी डिजिटल संपत्ति की खरीद का रिफंड नहीं करेगी।

5. बौद्धिक संपदा

जब तक अलग से बताया न गया हो, सेवाओं में और इस वेबसाइट पर इस्तेमाल की गई सभी सामग्री कंपनी की संपत्ति है या कंपनी को लाइसेंस के तहत दी गई है, और ये कॉपीराइट, ट्रेडमार्क तथा अन्य लागू कानूनों से संरक्षित है। आप इस वेबसाइट की सामग्री की एक कॉपी किसी भी एक कंप्यूटर पर सिर्फ अपने निजी, जानकारी के और/या गैर-व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए देख, प्रिंट और/या डाउनलोड कर सकते हैं, बशर्ते आप कॉपीराइट और अन्य स्वामित्व संबंधी सभी सूचनाओं का पालन करें। सेवाओं में इस्तेमाल किए गए कंपनी और अन्य के ट्रेडमार्क, सर्विस मार्क और लोगो ("ट्रेडमार्क") कंपनी और उनके संबंधित स्वामियों की संपत्ति हैं या उन्हें लाइसेंस के तहत दिए गए हैं।

ट्रेडमार्क में ये रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क शामिल हैं, पर बात इन्हीं तक सीमित नहीं :

a. संयुक्त राज्य अमेरिका में ट्रेडमार्क नंबर 99096839

ट्रेडमार्क और अन्य सामग्री को किसी भी रूप में या किसी भी ज़रिए से, चाहे मैन्युअल हो या ऑटोमेटेड, कॉपी, रिप्रोड्यूस, संशोधित, दोबारा प्रकाशित, अपलोड, पोस्ट, ट्रांसमिट, स्क्रैप, एकत्र या वितरित नहीं किया जाना चाहिए, जब तक कंपनी अलग से ऐसा न बताए।

6. Proton AG द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के साथ इंटीग्रेशन

आप सेवा का इस्तेमाल कैसे करते हैं, इसके आधार पर आप Proton AG द्वारा दी जाने वाली सेवाओं और खासियतों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे Proton खाता। ऐसे मामलों में, आप ये भी करते हैं :

a. Proton AG की सेवा की शर्तों और संदर्भ के तौर पर शामिल दस्तावेज़ों से सहमति देते हैं।

b. ये स्वीकार करते हैं और मानते हैं कि Proton AG सेवाओं से जुड़ी फीस के संग्रह और भुगतान के लिए कंपनी के एजेंट के तौर पर कार्य करता है ; और

c. ये स्वीकार करते हैं कि Proton AG सेवाओं का संचालन नहीं करता, इनका संचालन सिर्फ कंपनी करती है।

7. सीमित वारंटियां और दायित्व

कंपनी बेहतरीन कोशिशों के बावजूद सेवाओं की विश्वसनीयता या उपयोगकर्ता डाटा की सुरक्षा के बारे में कोई वारंटी नहीं देती। ये सेवा “जैसी है” और “जैसी उपलब्ध है” के आधार पर दी जाती है, इसके लिए किसी भी तरह की वारंटी नहीं दी जाती, चाहे वह स्पष्ट हो या निहित, जिसमें व्यापारिकता, किसी खास मकसद के लिए उपयुक्तता, स्वामित्व, सटीकता और गैर-उल्लंघन की निहित वारंटियां शामिल हैं, पर बात इन्हीं तक सीमित नहीं, या वे वारंटियां भी शामिल हैं जो व्यवहार के तरीके, प्रदर्शन के तरीके या व्यापार के उपयोग से उभर सकती हैं।

जहां तक कानून मना नहीं करता, आप स्वीकार करते हैं और सहमत होते हैं कि किसी भी हालत में कंपनी आपके या किसी तीसरे पक्ष के प्रति, ज़िम्मेदारी या दायित्व के किसी भी सिद्धांत के तहत, किसी भी अप्रत्यक्ष, विशेष, उदाहरणात्मक, आकस्मिक, परिणामी या दंडात्मक हर्जाने के लिए ज़िम्मेदार या उत्तरदायी नहीं होगी — जिसमें विकल्प के तौर पर सामान या सेवाओं की खरीद, डाटा, उपयोग या मुनाफे का नुकसान, कारोबार में रुकावट या कोई भी अन्य हर्जाना या नुकसान शामिल है, पर बात इन्हीं तक सीमित नहीं — न ही हर्जाने पर किसी गुणक या बढ़ोतरी के लिए, न ही किसी खर्च या फीस, जिसमें वकीलों की फीस शामिल है, के लिए, चाहे ये इन शर्तों के तहत हों या किसी और तरह से, और चाहे ये किसी भी तरह आपके खाते, सेवाओं या इन शर्तों से जुड़े हों, चाहे ये कानून, न्याय या किसी और आधार पर उभरें, और चाहे ये अनुबंध, सख्त दायित्व, अपकृत्य, जिसमें लापरवाही या कुछ और शामिल है, कॉमन लॉ, संविधि, न्याय या किसी और बात पर आधारित हों, भले ही हमें ऐसे नुकसान की संभावना के बारे में बताया गया हो, या किसी भी अन्य दावे, मांग या हर्जाने के लिए, जो आपके खाते या सेवाओं के आपके उपयोग या उपयोग न कर पाने से उभरे या उससे जुड़े हों।

ऊपर बताई गई बातों पर रोक लगाए बिना, और जहां तक कानून मना नहीं करता, कंपनी के पक्षकारों का कुल दायित्व किसी भी कारण से, जो आपके खाते या सेवाओं या इन शर्तों के उपयोग या उपयोग न कर पाने से उभरे या उससे जुड़ा हो, $100 से या आपके खाते या सेवाओं के उपयोग के लिए आपने हमें जो राशि चुकाई हो, अगर चुकाई हो, उससे ज़्यादा नहीं होगा, इनमें से जो भी राशि बड़ी हो। ये दायित्व, अगर हो, पूर्ण और अनन्य होगा। ऊपर बताई गई सीमाएं तब भी लागू होंगी, जब ऊपर बताया गया उपाय अपने मूल मकसद में नाकाम रहे।

कुछ स्थानों, जैसे न्यू जर्सी राज्य, के लागू कानून निहित वारंटियों को छोड़ने की अनुमति नहीं देते, न ही ऊपर बताए गए कुछ हर्जानों के दायित्व को सीमित करने की, जिसमें इस सेक्शन के वे प्रावधान शामिल हैं जो विशेष, उदाहरणात्मक, परिणामी या दंडात्मक हर्जानों को सीमित या बाहर करते हैं, या हर्जाने पर किसी गुणक या बढ़ोतरी के इस्तेमाल को सीमित या बाहर करते हैं, और कंपनी या कंपनी के किसी भी पक्षकार के दायित्व को $100 या आपके खाते या सेवाओं के उपयोग के लिए आपके द्वारा चुकाई गई राशि, इनमें से जो बड़ी हो, तक सीमित करते हैं। ये सीमाएं या बहिष्करण आप पर लागू नहीं हो सकते। इस सेक्शन के प्रावधान उसी हद तक लागू नहीं होंगे, जिस हद तक लागू कानून इजाजत नहीं देता।

अगर आप कैलिफोर्निया के निवासी हैं, तो आप कैलिफोर्निया सिविल कोड § 1542 को छोड़ते हैं, जिसमें कहा गया है : कोई सामान्य रिहाई उन दावों तक नहीं बढ़ती जिनके बारे में लेनदार या रिहाई देने वाला पक्ष रिहाई लागू करते समय ये नहीं जानता था या नहीं मानता था कि वे उसके पक्ष में मौजूद हैं, और जो, अगर उसे उनकी जानकारी होती, तो उसके और कर्ज़दार या रिहाई पाए पक्ष के बीच समझौते पर गंभीर असर डालते।

8. क्षतिपूर्ति

आप सहमत होते हैं कि कंपनी और उसकी किसी भी मुख्य कंपनी, सहायक कंपनी, अधिकारी, निदेशक, कर्मचारी, एजेंट या तीसरें-पार्टी ठेकेदार ("क्षतिपूर्ति पाए पक्ष") को आपके खाते या सेवाओं के आपके उपयोग से उभरने वाले किसी भी तीसरें-पार्टी दावे, मांग या हर्जाने के लिए, जिसमें उचित वकील फीस भी शामिल है, ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। आप सहमत होते हैं कि क्षतिपूर्ति पाए पक्षों का ऐसे किसी भी तीसरें-पार्टी दावे, मांग या हर्जाने के संबंध में कोई दायित्व नहीं होगा, और आप सहमत होते हैं कि उससे उभरने वाले क्षतिपूर्ति पाए पक्षों के किसी भी और सभी नुकसान, हर्जाने, फैसलों, मुआवज़ों, खर्चों, व्ययों तथा वकील फीस और मुकदमेबाज़ी के खर्चों की क्षतिपूर्ति आप करेंगे। आप क्षतिपूर्ति पाए पक्षों को आपके खाते या सेवाओं के आपके उपयोग से उभरने वाले किसी भी तीसरें-पार्टी दावे, मांग या हर्जाने से बचाकर भी रखेंगे और उनकी क्षतिपूर्ति करेंगे।

9. निजता

हमारी निजता नीति और उसकी उप-नीतियां बताती हैं कि हम आपके खाते, सेवाओं के आपके उपयोग और Lumo वेबसाइट पर आपके ब्राउज़िंग के संबंध में आपके निजी डाटा और निजता को कैसे संभालते और सुरक्षित रखते हैं। इन शर्तों से सहमत होकर और सेवाओं का उपयोग कर पाने के लिए, आप हमारी निजता नीति और उसकी उप-नीतियों से भी सहमत होते हैं।

अगर सेवाओं के प्रावधान में कंपनी उपयोगकर्ता के पक्ष में, जहां उपयोगकर्ता डाटा नियंत्रक के तौर पर कार्य करता है, ऐसे किसी भी निजी डाटा को प्रोसेस करती है जो EU के सामान्य डाटा संरक्षण विनियम (GDPR) के अधीन है, तो कंपनी का डाटा प्रोसेसिंग समझौता लागू होगा।

10. अधिकार क्षेत्र, लागू कानून और भाषा

ये सेक्शन अलग-अलग नियम बताता है, इसके आधार पर कि आप सेवाओं का इस्तेमाल कारोबारी मकसद से यानी कारोबारी उपयोगकर्ता के तौर पर करते हैं या उपभोक्ता उपयोगकर्ता के तौर पर, और अगर उपभोक्ता उपयोगकर्ता के तौर पर, तो आप कहां रहते हैं। कृपया अपने लिए लागू होने वाले उचित अनुभाग को देखें।

यदि आप एक व्यावसायिक उपयोगकर्ता हैं (दुनिया में कहीं भी) या एक उपभोक्ता उपयोगकर्ता हैं (संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर निवास करते हैं), तो आप सहमत हैं कि ये शर्तें कानून द्वारा अनुमत अधिकतम सीमा तक सभी मामलों में स्विट्जरलैंड के सारभूत कानूनों द्वारा शासित होंगी। इन शर्तों, आपके खाते, सेवाओं, आपके खाते या सेवाओं के आपके उपयोग (या उपयोग की कमी) या एक्सेस (या एक्सेस की कमी), या आपके और कंपनी के बीच किसी भी विज्ञापन, प्रचार, या अन्य संचार से उत्पन्न होने वाले या किसी भी तरह से संबंधित कोई भी विवाद, कार्रवाई, दावे, या अन्य विवाद, चाहे अनुबंध, वारंटी, अपकृत्य, कानून, नियम, अध्यादेश, या किसी अन्य कानूनी या न्यायसंगत आधार पर आधारित हों, कंपनी के अधिवास के सक्षम न्यायालयों के क्षेत्राधिकार के अधीन होंगे और नीचे दिया गया अनुभाग 10.1 लागू नहीं होता है। अपने खाते या सेवाओं का उपयोग करके, आप अपरिवर्तनीय रूप से सहमत हैं कि कंपनी के अधिवास के न्यायालयों के पास कानून द्वारा अनुमत सीमा तक इन शर्तों या इसके विषय या निर्माण से उत्पन्न होने वाले या किसी भी तरह से संबंधित किसी भी विवाद या दावे (गैर-संविदात्मक विवादों या दावों सहित) को निपटाने का विशेष क्षेत्राधिकार होगा।

यदि आप संयुक्त राज्य अमेरिका में निवास करने वाले उपभोक्ता उपयोगकर्ता हैं, तो आप कानून द्वारा अनुमत सीमा तक कंपनी के अधिवास के न्यायालयों के क्षेत्राधिकार के लिए सहमति देते हैं ताकि इन शर्तों या इसके विषय या निर्माण से उत्पन्न होने वाले या किसी भी तरह से संबंधित किसी भी विवाद या दावे (गैर-संविदात्मक विवादों या दावों सहित) को निपटाया जा सके, और सहमत हैं कि स्विट्जरलैंड में दायर किया गया ऐसा कोई भी दावा सभी मामलों में स्विट्जरलैंड के सारभूत कानूनों द्वारा शासित होगा। आप आगे सहमत हैं कि इन शर्तों, आपके खाते, सेवाओं, आपके खाते या सेवाओं के आपके उपयोग (या उपयोग की कमी) या एक्सेस (या एक्सेस की कमी), या आपके और कंपनी के बीच किसी भी विज्ञापन, प्रचार, या अन्य संचार से उत्पन्न होने वाले या किसी भी तरह से संबंधित किसी भी विवाद, कार्रवाई, दावे, या अन्य विवाद के लिए, चाहे अनुबंध, वारंटी, अपकृत्य, कानून, नियम, अध्यादेश, या किसी अन्य कानूनी या न्यायसंगत आधार पर आधारित हों, यदि संयुक्त राज्य अमेरिका में दायर किए जाते हैं और संयुक्त राज्य अमेरिका में क्षेत्राधिकार रखने के लिए पाए जाते हैं, तो उनका निर्माण और प्रवर्तन उस राज्य के कानूनों के अनुसार किया जाएगा जहां आप निवास करते हैं; हालांकि, बशर्ते कि यहां दिए गए मध्यस्थता प्रावधान फेडरल आर्बिट्रेशन एक्ट और अमेरिकन आर्बिट्रेशन एसोसिएशन (“AAA”) कंज्यूमर आर्बिट्रेशन रूल्स (“AAA Rules”) द्वारा शासित होंगे, जैसा कि नीचे अनुभाग 13.1 में अधिक विस्तार से वर्णित है। इन शर्तों का एक मुद्रित संस्करण और इलेक्ट्रॉनिक रूप में दी गई कोई भी संबंधित सूचना, इन शर्तों पर आधारित या इनसे संबंधित न्यायिक या प्रशासनिक कार्यवाही में उसी सीमा तक स्वीकार्य होगी जिस हद तक मूल रूप से मुद्रित रूप में तैयार किए गए और बनाए रखे गए अन्य दस्तावेज़ और रिकॉर्ड स्वीकार्य होते हैं।

10.1. बाध्यकारी मध्यस्थता समझौता और सामूहिक कार्रवाई से छूट

इन नियम और शर्तों में एक सामूहिक कार्रवाई से छूट के साथ-साथ एक मध्यस्थता प्रावधान भी शामिल है, जिसके लिए आपको अपने किसी भी दावे (कुछ अपवादों के साथ) को व्यक्तिगत आधार पर मध्यस्थता के लिए प्रस्तुत करना होगा। व्यक्तिगत आधार पर मध्यस्थता का अर्थ है कि आपके पास न्यायाधीश या जूरी द्वारा आपके दावों को तय करने का अधिकार नहीं होगा, और आप उस अधिकार को त्याग देते हैं, और आप किसी भी मंच पर सामूहिक, समेकित, या प्रतिनिधि क्षमता में आगे नहीं बढ़ सकते, जैसा कि नीचे अधिक विस्तार से वर्णित है। आपको मध्यस्थता और/या सामूहिक कार्रवाई से छूट से बाहर निकलने का अधिकार है, जैसा कि नीचे समझाया गया है। कृपया इस अनुभाग और सामूहिक कार्रवाई से छूट वाले अनुभाग को ध्यान से पढ़ें – यह आपके कानूनी अधिकारों को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकता है, जिसमें अदालत में मुकदमा दायर करने और आपके दावों को जूरी द्वारा सुनने का आपका अधिकार भी शामिल है। इसमें अनिवार्य बाध्यकारी मध्यस्थता और सामूहिक कार्रवाई से छूट के लिए प्रक्रियाएं शामिल हैं।

अनौपचारिक विवाद समाधान। विवाद पर दावा करने वाले किसी भी पक्ष को पहले सद्भावना में इसे हल करने का प्रयास करना होगा, जिसके लिए नीचे निर्दिष्ट अनुसार दूसरे पक्ष को तथ्यों और परिस्थितियों (किसी भी प्रासंगिक दस्तावेज़ सहित) का वर्णन करते हुए लिखित सूचना देनी होगी और प्राप्त करने वाले पक्ष को जवाब देने के लिए 30 दिन का समय देना होगा। आप और कंपनी दोनों सहमत हैं कि यह विवाद समाधान प्रक्रिया एक पूर्व शर्त है जिसे दूसरे पक्ष के खिलाफ कोई भी मध्यस्थता शुरू करने से पहले पूरा किया जाना चाहिए।

बाध्यकारी मध्यस्थता समझौता

मध्यस्थता समझौते का दायरा। कानूनी विवादों की उच्च लागत को ध्यान में रखते हुए, न केवल डॉलर में बल्कि समय और ऊर्जा में भी, आप और कंपनी दोनों सहमत हैं कि इन शर्तों, आपके खाते, सेवाओं, आपके खाते या सेवाओं के आपके उपयोग (या उपयोग की कमी) या एक्सेस (या एक्सेस की कमी), या आपके और कंपनी के बीच किसी भी विज्ञापन, प्रचार, या अन्य संचार से उत्पन्न होने वाले या किसी भी तरह से संबंधित कोई भी और सभी विवाद, कार्रवाई, दावे, या अन्य विवाद, चाहे अनुबंध, वारंटी, अपकृत्य, कानून, नियम, अध्यादेश, या किसी अन्य कानूनी या न्यायसंगत आधार पर आधारित हों, विशेष रूप से अंतिम और बाध्यकारी व्यक्तिगत मध्यस्थता के माध्यम से हल किए जाएंगे, और पक्ष लागू कानून द्वारा अनुमत सीमा तक मध्यस्थ के किसी भी आदेश या निर्णय की अपील करने या मध्यस्थ के किसी भी आदेश या निर्णय की पुष्टि की मांग करने के किसी भी और सभी अधिकारों को स्पष्ट रूप से त्याग देते हैं। “विवाद” को कानून के तहत अनुमत सबसे व्यापक संभव अर्थ दिया जाएगा। सभी क्षतिपूर्ति प्राप्त पक्ष इस बाध्यकारी मध्यस्थता समझौते और सामूहिक कार्रवाई से छूट के इच्छित लाभार्थी हैं।

मध्यस्थता का यह समझौता मध्यस्थता योग्यता के प्रारंभिक प्रश्नों को कवर और शामिल करता है। मध्यस्थता समझौते या इसके किसी भी हिस्से, या इन शर्तों के निर्माण, अस्तित्व, दायरे, वैधता, व्याख्या, प्रयोज्यता, या प्रवर्तनीयता से उत्पन्न होने वाले या संबंधित किसी भी और सभी विवादों को हल करने का विशेष अधिकार मध्यस्थ के पास होगा, न कि किसी भी संघीय, राज्य, या स्थानीय न्यायालय या एजेंसी के पास, जिसमें यह दावा भी शामिल है, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं, कि यह मध्यस्थता समझौता या शर्तें पूरी तरह या किसी भी हिस्से में शून्य या शून्यकरणीय हैं। यदि कोई भी पक्ष इस बात पर असहमत है कि क्या उपरोक्त प्रावधान (या इस मध्यस्थता समझौते का कोई भी हिस्सा, जिसमें मध्यस्थता से संबंधित प्रावधान बिना किसी सीमा के शामिल हैं) लागू किया जा सकता है या क्या यह विवाद पर लागू होता है, तो पक्ष सहमत हैं कि मध्यस्थ उस विवाद का फैसला करेगा। उपरोक्त के बावजूद, हालांकि, पक्ष सहमत हैं कि नीचे दी गई सामूहिक कार्रवाई से छूट की वैधता से संबंधित कोई भी मुद्दा न्यायालय द्वारा तय किया जाना चाहिए, और मध्यस्थ के पास सामूहिक कार्रवाई से छूट की वैधता पर विचार करने का अधिकार नहीं है। आप और कंपनी दोनों समझते हैं और सहमत हैं कि हम अपने अधिकारों पर दावा करने या बचाव करने के लिए मुकदमा करने या अदालत जाने के अपने अधिकार को त्याग रहे हैं, सिवाय इसके कि नीचे निर्धारित किया गया है।

अपवाद। इस बाध्यकारी मध्यस्थता समझौते के शेष भाग के बावजूद, आप और कंपनी सहमत हैं कि निम्नलिखित प्रकार के विवाद न्यायालय में हल किए जाएंगे, जब तक कि आप और कंपनी दोनों इस बाध्यकारी मध्यस्थता समझौते के अनुसार विवाद को मध्यस्थता के लिए प्रस्तुत करने पर सहमत न हों: (1) लघु दावा न्यायालय के क्षेत्राधिकार के भीतर विवाद या दावे, जो लागू हो सकने वाली क्षेत्राधिकार और डॉलर सीमाओं के अनुरूप हों, बशर्ते कि इसे व्यक्तिगत विवाद के रूप में दायर और बनाए रखा जाए, न कि सामूहिक, प्रतिनिधि, या समेकित कार्रवाई या कार्यवाही के रूप में; (2) विवाद या दावे जहां मांगी गई एकमात्र राहत निषेधाज्ञा राहत (सार्वजनिक निषेधाज्ञा राहत सहित) है; या (3) बौद्धिक संपदा विवाद।

संदेह के निवारण के लिए, नीचे दिए गए सामूहिक कार्रवाई से छूट प्रावधान में निर्धारित सामूहिक, प्रतिनिधि, या समेकित कार्रवाई या कार्यवाही में दावे लाने या अन्यथा भाग लेने के अधिकार का त्याग आपको कानून द्वारा अन्यथा अनुमत सीमा तक व्यक्तिगत क्षमता में सार्वजनिक निषेधाज्ञा राहत मांगने से नहीं रोकता है।

आप और कंपनी इस बात पर भी सहमत हैं कि उन विवादों या दावों के लिए जहां निषेधाज्ञा राहत (सार्वजनिक निषेधाज्ञा राहत सहित) और गैर-निषेधाज्ञा राहत दोनों मांगी गई हैं, आप और कंपनी पहले गैर-निषेधाज्ञा राहत के लिए विवाद या दावे को इस अनुभाग के अनुसार मध्यस्थता के लिए प्रस्तुत करेंगे। मध्यस्थ को निषेधाज्ञा राहत देने की अनुमति नहीं होगी (जब तक कि पक्ष आपसी सहमति से अन्यथा तय न करें)। एक बार गैर-निषेधाज्ञा राहत के लिए विवाद या दावे की मध्यस्थता समाप्त हो जाने के बाद, आप और/या कंपनी कानून द्वारा अनुमत सीमा तक न्यायालय में निषेधाज्ञा राहत (सार्वजनिक निषेधाज्ञा राहत सहित) मांग सकते हैं।

उपरोक्त प्रकार के विवादों के न्यायालय में किसी भी मुकदमेबाजी (लघु दावा न्यायालय कार्रवाइयों को छोड़कर) को केवल उस काउंटी (या पैरिश) और राज्य में स्थित संघीय या राज्य न्यायालय में शुरू किया जा सकता है जहां आप निवास करते हैं, और आप और कंपनी ऐसे उद्देश्यों के लिए उन न्यायालयों के क्षेत्राधिकार के लिए सहमति देते हैं। इस अनुभाग में उपरोक्त प्रकार के विवादों को न्यायालय द्वारा या मध्यस्थता के अनुसार हल किया जाता है या नहीं, इसकी परवाह किए बिना, आप और कंपनी सहमत हैं कि विवाद नीचे निर्धारित सामूहिक कार्रवाई से छूट प्रावधान के अधीन है।

मध्यस्थता कैसे काम करती है। कोई भी पक्ष विवाद की मध्यस्थता शुरू कर सकता है, जिसे अंग्रेजी भाषा का उपयोग करते हुए, AAA द्वारा उस समय प्रभावी AAA Rules के तहत प्रशासित अंतिम और बाध्यकारी मध्यस्थता द्वारा निपटाया जाएगा (वे नियम इस अनुभाग में संदर्भ द्वारा शामिल माने जाते हैं, और इन शर्तों की तारीख के अनुसार), और पक्ष लागू कानून द्वारा अनुमत सीमा तक मध्यस्थ के किसी भी आदेश या निर्णय की अपील करने या मध्यस्थ के किसी भी आदेश या निर्णय की पुष्टि की मांग करने के किसी भी और सभी अधिकारों को स्पष्ट रूप से त्याग देते हैं।

जब तक आप और कंपनी अन्यथा सहमत न हों, जिसमें टेलीफोन या वीडियोकॉन्फ्रेंस द्वारा मध्यस्थता आयोजित करना भी शामिल है, कोई भी मध्यस्थता सुनवाई उस काउंटी (या पैरिश) और राज्य में होगी जहां आप निवास करते हैं, जब तक कि मध्यस्थ यह निर्धारित न करे कि कोई अलग स्थान पक्षों की सुविधा के लिए बेहतर होगा। सभी फाइलिंग, प्रशासन, और मध्यस्थ लागतों और खर्चों का भुगतान AAA Rules द्वारा शासित होगा, सिवाय इसके कि यदि आप प्रदर्शित करते हैं कि उन नियमों के तहत आपके द्वारा देय कोई भी ऐसी लागत और खर्च न्यायालय की कार्यवाही से निषेधात्मक रूप से अधिक महंगे होंगे, तो कंपनी ऐसी लागत और खर्चों की वह राशि चुकाएगी जो मध्यस्थ यह निर्धारित करता है कि मध्यस्थता को न्यायालय की कार्यवाही से निषेधात्मक रूप से अधिक महंगा होने से रोकने के लिए आवश्यक है (नीचे निर्धारित संभावित प्रतिपूर्ति के अधीन)।

प्रत्येक पक्ष अपनी स्वयं की अटॉर्नी फीस और खर्चों के लिए जिम्मेदार है, और कंपनी आपकी अटॉर्नी फीस या खर्चों का भुगतान नहीं करेगी, सिवाय इसके कि मध्यस्थ द्वारा ऐसा करने का आदेश दिया जाए। हालांकि, यदि आप मध्यस्थता में जीतते हैं, तो आप लागू कानून के तहत अनुमत और मध्यस्थ द्वारा आदेशित सीमा तक उचित अटॉर्नी फीस और खर्चों के पुरस्कार के हकदार होंगे। यदि मध्यस्थ यह निर्धारित करता है कि मध्यस्थता में आपके द्वारा दावा किया गया दावा फेडरल रूल ऑफ सिविल प्रोसीजर 11 के अनुसार तुच्छ है, या अनुचित उद्देश्य के लिए लाया गया है, तो आप कंपनी द्वारा भुगतान की गई मध्यस्थता से जुड़ी सभी फीसों की प्रतिपूर्ति करने के लिए सहमत हैं जो आप अन्यथा AAA Rules के तहत भुगतान करने के लिए बाध्य होते।

यह निर्धारित करने में कि कोई कार्रवाई तुच्छ है या नहीं, मध्यस्थ विचार कर सकता है कि क्या कंपनी ने आपको कंपनी से खरीदी गई वस्तुओं के लिए आपके द्वारा भुगतान की गई राशि का पूर्ण धनवापसी की पेशकश की है या अन्यथा आपके व्यक्तिगत दावे के संबंध में आपको पूर्ण राहत की पेशकश की है। यदि मामले के अंतिम निपटान पर मध्यस्थ यह पाता है कि आपका विवाद तुच्छ नहीं था, तो कंपनी आपके द्वारा भुगतान की गई और अन्यथा प्रतिपूर्ति न की गई किसी भी फाइलिंग फीस की प्रतिपूर्ति करेगी। मध्यस्थता पुरस्कार पर निर्णय किसी भी न्यायालय में दर्ज किया जा सकता है जिसका क्षेत्राधिकार हो। इन शर्तों के तहत कोई भी मध्यस्थता व्यक्तिगत आधार पर होगी – सामूहिक मध्यस्थता और सामूहिक कार्रवाई की अनुमति नहीं है। आप समझते हैं कि इन शर्तों से सहमत होकर, आप और कंपनी दोनों जूरी द्वारा मुकदमे या सामूहिक कार्रवाई या सामूहिक मध्यस्थता में भाग लेने के अधिकार को त्याग रहे हैं।

सामूहिक कार्रवाई से छूट। लागू कानून द्वारा अनुमत अधिकतम सीमा तक, आप और कंपनी प्रत्येक सहमत हैं कि किसी भी विवाद, दावे, या विवाद को हल करने की कोई भी कार्यवाही केवल संबंधित पक्ष की व्यक्तिगत क्षमता में लाई और संचालित की जाएगी, न कि किसी सामूहिक (या कथित सामूहिक), समेकित, बहु-वादी, या प्रतिनिधि कार्रवाई या कार्यवाही के हिस्से के रूप में (“सामूहिक कार्रवाई”)। आप और कंपनी किसी भी सामूहिक कार्रवाई में वादी या सामूहिक सदस्य के रूप में भाग लेने के अधिकार को त्यागने के लिए सहमत हैं। आप और कंपनी स्पष्ट रूप से किसी भी फोरम में क्लास एक्शन बनाए रखने की किसी भी क्षमता का त्याग करते हैं। यदि विवाद मध्यस्थता के विषय है, तो मध्यस्थ के पास दावों को संयोजित या एकत्रित करने, क्लास एक्शन चलाने, या मध्यस्थता में पक्षकार न होने वाले किसी व्यक्ति या इकाई को कोई अवार्ड देने का अधिकार नहीं होगा। इसके अलावा, आप और कंपनी सहमत हैं कि मध्यस्थ एक से अधिक व्यक्तियों के दावों के लिए कार्यवाही को समेकित नहीं कर सकता, और वह किसी भी प्रकार के क्लास एक्शन की अध्यक्षता नहीं कर सकता। हालांकि, संदेह से बचने के लिए, आप कानून द्वारा अधिकृत सीमा तक और ऊपर दिए गए अपवाद क्लॉज़ के अनुरूप सार्वजनिक निषेधाज्ञा राहत मांग सकते हैं।

यदि यह क्लास एक्शन छूट सीमित, शून्य, या अप्रवर्तनीय पाई जाती है, तो, जब तक पक्षकार परस्पर अन्यथा सहमत न हों, पक्षकारों का मध्यस्थता का समझौता ऐसी कार्यवाही के संबंध में शून्य और अमान्य होगा, जब तक कि उस कार्यवाही को क्लास एक्शन के रूप में आगे बढ़ाने की अनुमति हो। यदि कोई अदालत निर्णय लेती है कि इस अनुच्छेद की सीमाएं अमान्य या अप्रवर्तनीय मानी जाती हैं, तो किसी भी कथित क्लास, निजी अटॉर्नी जनरल, या समेकित या प्रतिनिधि कार्रवाई को उचित अधिकार क्षेत्र की अदालत में लाया जाना चाहिए, न कि मध्यस्थता में।

ऑप्ट-आउट प्रावधान और शासी कानून। आपको इन शर्तों में निर्धारित क्लास एक्शन छूट सहित या उसके बिना मध्यस्थता प्रावधानों से ऑप्ट-आउट करने और उनसे बंधे न होने का अधिकार है, इसके लिए अपने ऑप्ट-आउट के निर्णय की लिखित सूचना यहां भेजें:

Proton AG

ध्यान दें: कानूनी विभाग

Route de la Galaise 32

1228 Plan-les-Ouates

स्विट्ज़रलैंड

ऑप्ट-आउट सूचना इन शर्तों से आपकी पहली सहमति के 30 कैलेंडर दिनों के भीतर उपरोक्त पते पर भेजी जानी चाहिए। यदि आप इस अनुभाग के अनुसार 30-दिन की अवधि के भीतर ऑप्ट-आउट नहीं करते हैं, तो मध्यस्थता का यह समझौता उस तारीख से पूरी तरह प्रभावी और बाध्यकारी हो जाएगा जिस दिन आपने पहली बार इन शर्तों से सहमति दी थी। यदि आप केवल मध्यस्थता प्रावधानों से ऑप्ट-आउट करते हैं, और क्लास एक्शन छूट से भी नहीं, तो क्लास एक्शन छूट फिर भी लागू होगी। आप केवल क्लास एक्शन छूट से ऑप्ट-आउट नहीं कर सकते, बिना अन्य मध्यस्थता प्रावधानों से भी ऑप्ट-आउट किए।

यह बाध्यकारी मध्यस्थता समझौता और क्लास एक्शन छूट फेडरल आर्बिट्रेशन एक्ट और अन्य लागू संघीय कानून द्वारा शासित हैं, और उनके अनुसार व्याख्यायित, निर्वचित और प्रवर्तित किए जाते हैं। जिस हद तक राज्य का कानून इस बाध्यकारी मध्यस्थता समझौते और क्लास एक्शन छूट के किसी भी पहलू पर, या इस बाध्यकारी मध्यस्थता समझौते और/या क्लास एक्शन छूट द्वारा कवर किए गए किसी भी विवाद और दावे पर लागू होता है, उस राज्य का कानून लागू होगा जिसमें आप निवास करते हैं। हम इस बाध्यकारी मध्यस्थता समझौते और/या क्लास एक्शन छूट में किसी भी महत्वपूर्ण परिवर्तन की सूचना देंगे (जिसे इन शर्तों को अपडेट करके पूरा किया जा सकता है, जब तक कानून द्वारा अन्यथा अनुमति न हो, "सेवा की शर्तों में संशोधन" अनुभाग के प्रावधानों के अनुसार), ऐसी स्थिति में आपको ऐसे परिवर्तन के 30 दिनों के भीतर मध्यस्थता प्रावधानों और/या क्लास एक्शन छूट से ऑप्ट-आउट करने का अधिकार होगा, जो ऊपर दी गई शर्तों के अनुरूप होगा। क्लास एक्शन छूट प्रावधान के संबंध में ऊपर बताए गए को छोड़कर, यदि इन मध्यस्थता प्रावधानों का कोई भी भाग अमान्य या अप्रवर्तनीय माना जाता है, तो यह इन मध्यस्थता प्रावधानों के शेष भागों को अमान्य नहीं करेगा। केवल मध्यस्थ ही इस बाध्यकारी मध्यस्थता समझौते के दायरे, वैधता, या प्रवर्तनीयता के संबंध में निर्धारण करने के लिए अधिकृत है, जिसमें यह भी शामिल है कि कोई विवाद इसके दायरे में आता है या नहीं, जैसा कि ऊपर बताया गया है। हालांकि, पक्षकार सहमत हैं कि ऊपर दी गई क्लास एक्शन छूट की वैधता से संबंधित कोई भी मुद्दा अदालत द्वारा तय किया जाना चाहिए, जैसा कि ऊपर बताया गया है, और मध्यस्थ के पास छूट की वैधता पर विचार करने का अधिकार नहीं है।

11. विविध

ये शर्तें उपभोक्ता के रूप में आपके सांविधिक अधिकारों या आपके कानूनी अधिकारों, यदि कोई हों, को प्रभावित नहीं करतीं।

शीर्षक केवल संदर्भ के उद्देश्य से हैं और किसी भी तरह से ऐसे अनुभाग के दायरे को परिभाषित, सीमित, निर्वचित या वर्णित नहीं करते।

इन शर्तों के किसी भी प्रावधान को लागू करने में हमारी विफलता उस या किसी अन्य प्रावधान की छूट नहीं मानी जाएगी।

हम इन शर्तों को पूर्णतः या आंशिक रूप से सौंप सकते हैं। इसके अलावा, हम इन शर्तों के तहत अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को सौंप सकते हैं या ठेकेदारों या एजेंटों का उपयोग कर सकते हैं।

ये शर्तें (और इनमें संदर्भ द्वारा शामिल अन्य शर्तें) आपके खाते या सेवाओं के आपके उपयोग के संबंध में आपके और हमारे बीच संपूर्ण समझौते का प्रतिनिधित्व करती हैं, और ये आपके खाते या सेवाओं के संबंध में आपके और कंपनी के बीच सभी पूर्व या समकालीन संचारों और प्रस्तावों को, चाहे इलेक्ट्रॉनिक, मौखिक या लिखित हों, अधिक्रमित करती हैं।

यदि इन शर्तों के किसी भी प्रावधान को सक्षम अधिकार क्षेत्र की अदालत या अन्य न्यायाधिकरण द्वारा शून्य या अप्रवर्तनीय ठहराया जाता है, तो ऐसे प्रावधान, जब तक कि वे इन शर्तों के संपूर्ण आशय और उद्देश्य को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित न करें या जब तक कि यहां अन्यथा प्रावधान न हो, आवश्यक न्यूनतम सीमा तक सीमित या समाप्त किए जाएंगे और एक वैध प्रावधान से बदले जाएंगे जो इन शर्तों के आशय को सर्वोत्तम रूप से मूर्त रूप देता है, ताकि ये शर्तें पूरी तरह प्रभावी और लागू बनी रहें।

इन शर्तों के अंग्रेजी संस्करण और किसी अनुवादित संस्करण के बीच विसंगति के मामले में, अंग्रेजी संस्करण मान्य होगा।

लागू कानून की सीमाओं के भीतर, कंपनी किसी भी समय इन शर्तों की समीक्षा करने और उन्हें बदलने का अधिकार सुरक्षित रखती है। जब तक आप अपने खाते या सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं, आप इन शर्तों की नियमित रूप से समीक्षा करने के लिए जिम्मेदार हैं। आपके खाते या सेवाओं का निरंतर उपयोग, जिसमें ऐसे परिवर्तन किए जाने के बाद आपके खाते को न हटाना भी शामिल है, उनके प्रति आपकी सहमति माना जाएगा। नवीनतम शर्तें आगे के लिए और शर्तों के अपडेट होने के बाद उत्पन्न होने वाले किसी भी विवाद या मुद्दे पर लागू होंगी।