क्या मेरे ईमेल Proton Mail Bridge के ज़रिए एन्क्रिप्ट किए जाते हैं?
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Bridge का इस्तेमाल
Proton Mail Bridge का इस्तेमाल करते समय, Bridge के ज़रिए आपके Proton Mail खाता और अन्य Proton Mail खातों के बीच आदान-प्रदान किए गए ईमेल शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट होते हैं, ठीक वैसे ही जैसे हमारे वेब और मोबाइल ऐप में होते हैं।
गैर-Proton Mail खातों को भेजे गए ईमेल डिफॉल्ट रूप से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट नहीं होते, लेकिन हमारे सर्वर पे रहते हुए आपके ईमेल ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहते हैं। अपने Proton Mail खाते से गैर-Proton Mail खातों को भेजते समय शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करने के लिए, आप हमारे वेब और मोबाइल ऐप में हमारी Password-protected Emails खासियत का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपने किसी संपर्क के साथ PGP एन्क्रिप्शन कॉन्फ़िगर किया है, तो Bridge उन्हीं सेटिंग का इस्तेमाल करेगा।
Bridge आपके डिवाइस पे ईमेल को एन्क्रिप्ट किए हुए फॉर्मैट में सेव करता है। हालांकि, आप जो ईमेल क्लाइंट इस्तेमाल कर रहे हैं, वो ईमेल को लोकल तौर पे बिना एन्क्रिप्शन के सेव कर सकता है। इसी वजह से, अपने डिवाइस को सुरक्षित रखना ज़रूरी है।
अगर आपको ज़्यादा सुरक्षा की चिंता है, तो हम आपकी हार्ड ड्राइव को एन्क्रिप्ट करने की भी सलाह देते हैं। जानें कि Windows(नई विंडो) macOS(नई विंडो) और Linux(नई विंडो) पे ड्राइव कैसे एन्क्रिप्ट करें।