Proton होमपेज

Proton Pass में फाइल अटैचमेंट

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
Proton Pass
Proton Pass का इस्तेमाल करते हुए

आप अपने Proton Pass खाते में लॉगइन, नोट, पहचान और कार्ड आइटम में फाइल जोड़ सकते हैं। ये खासियत पैसे वाले प्लैन के लिए उपलब्ध है, जिनमें शामिल हैं:

  • Pass Plus
  • Pass Family
  • Proton Pass Professional
  • Proton Unlimited
  • Proton Visionary
  • Proton Family
  • Proton Duo
  • Workspace Standard
  • Workspace Premium

कृपया ध्यान रखें कि आपकी स्टोरेज लिमिट पूरे Proton इकोसिस्टम में बंटी होती है, जैसे Proton Pass, Proton Drive और Proton Mail के बीच। अगर आपके पास Proton Pass Lifetime प्लैन है, तो आपके Proton खाते के लिए 10GB स्टोरेज उपलब्ध है।

आप iOS और Android ऐप में अपनी मौजूदा Proton डाटा स्टोरेज प्रोफाइल पे देख सकते हैं, या डेस्कटॉप ऐप या ब्राउज़र में अपने खाता में देख सकते हैं।

फाइल अटैचमेंट कैसे बनाएं

फाइल अटैचमेंट सभी प्लैटफॉर्म पे उपलब्ध हैं, जिनमें मोबाइल, वेब, डेस्कटॉप और ब्राउज़र एक्सटेंशन शामिल हैं। फाइल अटैचमेंट बनाने के लिए आप या तो नया आइटम बना सकते हैं या किसी मौजूदा आइटम में बदलाव कर सकते हैं।

  1. वो आइटम चुनें या बनाएं जिसमें फाइल जोड़नी है → फाइल जोड़ें

2. अटैचमेंट का टाइप चुनें

3. अटैचमेंट का टाइप चुनने के बाद, वो अटैचमेंट सेक्शन में दिखेगा।

अटैचमेंट को खोलने, सहेजने या शेयर करने का तरीका

  1. अटैचमेंट खोलने के लिए, बस उस पे टैप करें और देखें

2. तीन डॉट वाले आइकॉन पे टैप करके आप किसी अटैचमेंट को खोल भी सकते हैं या उसे सहेज या शेयर भी कर सकते हैं

अटैचमेंट का नाम बदलने या उसे मिटाने का तरीका

  1. किसी एक अटैचमेंट का नाम बदलने या उसे मिटाने के लिए, उस अटैचमेंट पे बदलें → तीन डॉट वाला आइकॉन चुनें

2. अगर सभी अटैचमेंट मिटाने हैं, तो ट्रैश कैन आइकॉन चुनें → सब मिटाएं

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me