Keeper से Proton Pass में कैसे आयात करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- पासवर्ड आयात और निर्यात करें
Proton Pass में अपने पासवर्ड और अन्य डाटा को Keeper से आयात करने के लिए बिल्ट-इन सहायता शामिल है। इस प्रोसेस के दो चरण हैं:
1. अपने पासवर्ड और अन्य डाटा को Keeper से निर्यात करें
2. अपने निर्यात किए गए पासवर्ड Proton Pass में आयात करें
Keeper से कैसे निर्यात करें
1. www.keepersecurity.com(नई विंडो) पे जाएं और लॉगइन → वेब तिजोरी पे क्लिक करें।
2. अपने Keeper खाते का नाम पे क्लिक करें → सेटिंग।
3. निर्यात → निर्यात फाइल में जाएं, सुनिश्चित करें कि JSON चुना गया है, और निर्यात करें पे क्लिक करके अपना डाटा JSON फाइल के रूप में निर्यात करें
4. अपना Keeper मास्टर पासवर्ड दर्ज करें और अभी निर्यात करें पे क्लिक करें।
5. अपने सिस्टम के डिफॉल्ट फाइल मैनेजर का इस्तेमाल करके चुनें कि .JSON फाइल कहां सहेजनी है।
Proton Pass में कैसे आयात करें
1. Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन खोलें और ☰ → सेटिंग पर जाएं।
2. आयात टैब में जाएं और प्रदाता सूची से Keeper चुनें।

3. या तो निर्यात की गई .json फाइल को फाइल बॉक्स में खींच के ले जाएं, या कोई फाइल चुनें या उसे यहां खीच के लाएं बटन पे क्लिक करके अपने सिस्टम के फाइल मैनेजर से उसे मैन्युअली चुनें।
पूरा हो जाने के बाद आयात करें पे क्लिक करें।
