Proton होमपेज

Proton Pass पासकी का उपयोग कैसे करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
Proton Pass
Proton Pass का इस्तेमाल करते हुए

पासकी आपको ऑनलाइन खातों के लिए पासवर्ड या पासफ्रेज़ का उपयोग किए बिना सत्यापन करने की अनुमति देती हैं। वर्तमान में, पासकी हमारे ब्राउज़र एक्सटेंशन और Android और iOS डिवाइस पर समर्थित हैं।

नोट: Firefox अभी तक iPhone और iPad पर पासकी समर्थन प्रदान नहीं करता है।

पासकी और वे कैसे काम करती हैं, इस बारे में और पढ़ें

यह गाइड केवल पासकी बनाने को कवर करता है। उन्हें संभालने के लिए, आप किसी अन्य Proton Pass आइटम की तरह वही चरण अपना सकते हैं। हमारे पास Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन, वेब ऐप, Android डिवाइस, और iPhone/iPad का उपयोग करने के तरीके पर भी गाइड हैं।

ब्राउज़र एक्सटेंशन में Proton Pass पासकी का उपयोग कैसे करें

उस साइट पे जाएं जिसके लिए आप पासकी बनाना चाहते हैं, और अपनी पासकी बनाने के चरणों का पालन करें। ये करने के बाद, आपसे अपनी पासकी को Proton Pass में सहेजने को कहा जाएगा। यहां GitHub का एक उदाहरण है।

GitHub पासकी

Proton Pass आपको आपकी स्क्रीन के शीर्ष दाएं हिस्से में एक पॉप-अप के माध्यम से पासकी सहेजने को प्रेरित करेगा। पासकी सहेजें पे क्लिक करें।

Proton Pass के साथ पासकी सहेजें

कुछ सेवाएं आपसे पासकी का नाम दर्ज करने को कहेंगी। हम ऐसा करने की सिफारिश करते हैं।

पासकी उपनाम

अगली बार जब आप साइट का एक्सेस करेंगे, तो Proton Pass आपसे पासकी के ज़रिए दर्ज होने को कहेगा. बस पासकी पे क्लिक करें और आप बिना कुछ और किए सत्यापित हो जाएंगे.

ध्यान दें कि आप उसी साइट के लिए कई पासकी रख सकते हैं; सब पॉप-अप में एक ही जगह दिखाई देंगी, और आप चुन सकते हैं कि कौन सा उपयोग करना है।

Proton Pass कई पासकी

Android पर Proton Pass पासकी का उपयोग कैसे करें

एक बार जब आप अपने Android डिवाइस की सेटिंग में Proton Pass को अपना डिफॉल्ट पासवर्ड और पासकी ऐप बना देते हैं, तो आप बिना किसी अतिरिक्त सेटअप के Android डिवाइस पे Proton Pass पासकी का उपयोग कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आप Android 14 का उपयोग कर रहे हैं, क्योंकि पहले के संस्करण पासकी का समर्थन नहीं करते। (पहले, Google केवल Chrome में Google Password Manager को Android पर पासकी संभालने की अनुमति देता था।)

अगर आपके Android स्मार्टफोन पे Proton Pass को पासकी प्रदाता के रूप में नहीं देख सकते, तो कृपया इन-ऐप सहायता फॉर्म के जरिए हमें संपर्क करें।

iPhone पर Proton Pass पासकी का उपयोग कैसे करें

पासकी सभी iPhone और iPad के लिए iOS 17 से उपलब्ध हैं। पहले के संस्करण पासकी का समर्थन नहीं करते

उस साइट पे जाएं जिसके लिए आप पासकी बनाना चाहते हैं, और अपनी पासकी बनाने के चरणों का पालन करें। यहां GitHub का एक उदाहरण स्क्रीनशॉट है:

iOS पर GitHub में पासकी बनाना

एक प्रॉम्प्ट पूछेगा कि आप अपनी पासकी कहां स्टोर करना चाहते हैं. Proton Pass चुनें.

iOS में पासकी बनाते समय Proton Pass

Proton Pass लॉन्च होगा। अब वह पासकी चुनें जिसे आप बनाना चाहते हैं, फिर पक्का करें पे टैप करें।

iOS के लिए Proton Pass में पासकी बनाने की पुष्टि

कुछ साइटें आपको अपनी पासकी का नाम देने का विकल्प देंगी। हम सिफारिश करते हैं कि आप ऐसा करें।

iOS पर पासकी का नाम बदलें

अगली बार जब आप वेबसाइट या सेवा का एक्सेस करने की कोशिश करेंगे, तो आपसे चुनने को कहा जाएगा कि आप पासकी या पासवर्ड द्वारा ऐसा करना चाहते हैं। अपनी स्क्रीन पे एक टैप के साथ आप पासकी द्वारा दर्ज हो सकते हैं।

पासकी के साथ साइन इन करे iOS

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me