iPhone या iPad पे Proton Pass का इस्तेमाल कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- Proton Pass का इस्तेमाल करते हुए
Proton Pass एक शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किया ओपन-सोर्स(नई विंडो) पासवर्ड मैनेजर है जो आपकी ऑनलाइन पहचान को सुरक्षित रखने देता है। ये Proton निजता सुइट का हिस्सा है जिसमें Proton Mail, Proton VPN, Proton Drive, और Proton Calendar शामिल हैं। इस गाइड में हम समझाते हैं कि iPhone या iPad पे Proton Pass का इस्तेमाल कैसे करें।
- iPhone या iPad के लिए Proton Pass सेटअप कैसे करें
- मैन्युअल रूप से लॉगइन कैसे करें
- ऑटोफिल का इस्तेमाल करके लॉगइन कैसे करें
- Proton Pass आइटम
- नए आइटम कैसे जोड़ें
- किसी आइटम का इतिहास कैसे देखें
iPhone या iPad के लिए Proton Pass कैसे सेटअप करें
iPhone या iPad पे Proton Pass इस्तेमाल करने से पहले, आपको इसे सेटअप करना होगा:
1. Proton Pass के लिए साइनअप करें। आप स्टैंडअलोन Proton Pass Free या Proton Pass Plus प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं, या हमारे Proton Unlimited प्लैन के साथ Proton Pass की सारी प्रीमियम खासियतें, और हर दूसरी Proton सेवा, पा सकते हैं।
2. iOS/iPadOS ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो) और इंस्टॉल करें।
3 (वैकल्पिक)। अपना डाटा पिछले पासवर्ड मैनेजर से आयात करें। अगर आपने पहले कोई पासवर्ड मैनेजर इस्तेमाल किया है, तो शायद आप अपने सहेजे हुए पासवर्ड Proton Pass में आयात करना चाहेंगे। इसके लिए आपको हमारा ब्राउज़र एक्सटेंशन इस्तेमाल करना होगा।
Proton Pass में कैसे आयात करें, ये जानें
अब आप Proton Pass का इस्तेमाल शुरू करने के लिए तैयार हैं।
Proton Pass का इस्तेमाल करके कैसे लॉगइन करें
जब आप लॉगइन जानकारी Proton Pass में सहेज लेते हैं, तो आप वेबसाइट्स में मैन्युअल रूप से या ऑटोफिल का इस्तेमाल करके लॉगइन कर सकते हैं।
मैन्युअल रूप से लॉगइन कैसे करें
1. उस वेबसाइट या ऐप का लॉगइन पेज खोलें जिसमें आप लॉगइन करना चाहते हैं।
2. Proton Pass ऐप खोलें, सही लॉगइन आइटम चुनें, और यूज़रनेम या ईमेल पता फील्ड पे टैप करें। यूज़रनेम आपके क्लिपबोर्ड पे कॉपी हो जाएगा।

3. वेबसाइट या ऐप के लॉगइन पेज पे, क्लिपबोर्ड से यूज़रनेम को सही फील्ड में पेस्ट करें। इसके लिए, इनपुट फील्ड पे टैप करें → पेस्ट।

4. ये प्रोसेस पासवर्ड के लिए दोहराएं।
ध्यान दें कि सुरक्षा कारणों से, आपके डिवाइस का क्लिपबोर्ड 60 सेकेंड बाद साफ़ हो जाएगा। ये सेटिंग बदलने के लिए, Proton Pass ऐप खोलें और प्रोफाइल → सेटिंग्स → क्लिपबोर्ड पे जाएं।
ऑटोफिल का इस्तेमाल करके कैसे लॉगइन करें
ये गाइड मानती है कि Proton Pass आपके डिफॉल्ट ऑटोफिल पासवर्ड मैनेजर के रूप में सेट है। ये तब कॉन्फ़िगर किया जा सकता है जब आप पहली बार Proton Pass ऐप इंस्टॉल करें, या आप अपनी डिवाइस की सेटिंग्स में कभी भी सेटिंग्स → ऑटोफिल और पासवर्ड पे जाकर Proton Pass को सक्षम कर सकते हैं
1. उस वेबसाइट या ऐप का लॉगइन पेज खोलें जिसमें आप लॉगइन करना चाहते हैं।
2. Proton Pass ऐप खोलने के लिए, यूज़रनेम या पासवर्ड फील्ड में से किसी एक पे टैप करें → पासवर्ड्स।

3. सुझाई गई लॉगइन की सूची से वो लॉगइन चुनें जिसे आप इस्तेमाल करना चाहते हैं, या सही लॉगइन खोजें।

4. Proton Pass आपको अपने-आप लॉगइन पेज पे वापस ले जाएगा और यूज़रनेम और पासवर्ड फील्ड को ऑटोफिल कर देगा।
Proton Pass आइटम
Proton Pass आइटम एक लॉगइन, hide-my-email नकली-नाम, सुरक्षित नोट, पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड, या पहचान हो सकता है। एक “अन्य” सेक्शन भी है, जो कस्टम आइटम जोड़ने का विकल्प देता है, जैसे Wi-Fi नेटवर्क, बैंक खाते, या पर्सनल आइटम जैसे पासपोर्ट, मेडिकल रिकॉर्ड वगैरह।
आइटम तिजोरियों में स्टोर किए जाते हैं।

Proton Pass में तिजोरियों के बारे में और जानें
लॉगइन आइटम
लॉगइन आइटम में आपका यूज़रनेम, पासवर्ड, उस वेबसाइट (या वेबसाइटों) के URL जिनके लिए वो लॉगइन है, 2FA कोड, और उस लॉगइन के लिए आपके सहेजे कोई भी नोट्स शामिल होते हैं। आइटम बनाना पूरा करने के बाद, बनाएं पे टैप करें।
शीर्षक: फील्ड पे टैप करें और उसे बदलने के लिए टाइप करना शुरू करें।
यूज़रनेम या ईमेल पता: फील्ड पे टैप करें। ईमेल पता या कोई और यूज़रनेम मैन्युअल रूप से डालने के लिए, बस टाइप करना शुरू करें। वैकल्पिक रूप से, Proton Pass फील्ड को आपके डिफॉल्ट Proton Mail ईमेल पते से ऑटोफिल करने या Hide my email नकली-नाम उत्पन्न करने का ऑफर देगा। अपना पसंदीदा विकल्प चुनें।

Proton Pass में ईमेल नकली-नाम का इस्तेमाल कैसे करें, ये जानें

पासवर्ड: मैन्युअल रूप से पासवर्ड डालने के लिए फील्ड पे टैप करें और टाइप करना शुरू करें, या फील्ड पे टैप करें → पासवर्ड उत्पन्न करें, ताकि Proton Pass आपके लिए एक कस्टमाइज़ेबल मज़बूत पासवर्ड बना दे।

2FA सीक्रेट (2FA): Proton Pass उन वेबसाइट्स के लिए TOTP कोड सुरक्षित रूप से उत्पन्न कर सकता है जिनके लिए आपने लॉगइन जानकारी सहेजी है।
Proton Pass में 2FA कोड का इस्तेमाल कैसे करें, ये जानें
वेबसाइट: इस लॉगइन आइटम से जुड़ा कोई URL जोड़ने या बदलने के लिए फील्ड पे टैप करें।
नोट: लॉगइन आइटम में टेक्स्ट नोट जोड़ने के लिए फील्ड पे टैप करें।
+ और जोड़ें: अतिरिक्त कस्टम टेक्स्ट, 2FA सीक्रेट (TOTP), छुपा या तारीख़ फील्ड बनाने के लिए, + और जोड़ें बटन पे टैप करें और जिस तरह का कस्टम फील्ड आप बनाना चाहते हैं उसे चुनें।
Proton Pass में कस्टम फील्ड बनाने के बारे में और जानें

क्रेडिट कार्ड
आप अपनी क्रेडिट कार्ड की जानकारी Proton Pass में जोड़ सकते हैं ताकि ऑनलाइन कुछ खरीदते समय उसे आसानी से एक्सेस किया जा सके।

इस जानकारी में शामिल हैं:
- आपके कार्ड का शीर्षक
- कार्डधारक का नाम
- कार्ड नंबर
- समाप्ति तिथि
- सत्यापन नंबर
- PIN कोड
फिलहाल, अपने लेन-देन पूरे करने के लिए आपको अपनी क्रेडिट कार्ड जानकारी Proton Pass से कॉपी करके ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल्स में पेस्ट करनी होगी।
पहले से दर्ज की गई क्रेडिट कार्ड की जानकारी बदलने के लिए, बस अपनी पसंद का कार्ड चुनें → बदलें।
अन्य आइटम
आप उन नकली-नाम और नोट्स के लिए स्टैंडअलोन आइटम भी बना सकते हैं जो किसी लॉगइन आइटम से जुड़े नहीं हैं।
पहले से मौजूद आइटम बदलने के लिए, जिस आइटम को आप बदलना चाहते हैं उसे चुनें → बदलें।

नए आइटम कैसे जोड़ें
Proton Pass में कोई आइटम जोड़ने के लिए:
1. Proton Pass ऐप खोलें और +. पे टैप करें
अगर तिजोरी खाली है, तो आप सुझाए गए फील्ड में से किसी एक को भी चुन सकते हैं।

2. लॉगइन, नकली-नाम, नोट, पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड, पहचान या अन्य आइटम चुनें।

3. जो आइटम आपने चुना है उसके हिसाब से, खाली फील्ड को सही जानकारी से भरें।
नया खाता बनाते वक़्त, Proton Pass उसके लिए एक लॉगइन बनाकर सहेज सकता है। अगर आप ये चाहते हैं:
1. पासवर्ड्स पे टैप करें।

2. लॉगइन बनाएं पे टैप करें।

3. ऊपर बताए गए तरीके से एक लॉगइन बनाएं। काम पूरा होने पर बनाएं और ऑटोफिल करें पे टैप करें।

Proton Pass आपको लॉगइन पेज पे वापस ले जाएगा और आपकी जानकारी को अभी बनाए गए लॉगइन या नकली-नाम से ऑटोफिल कर देगा।
किसी आइटम का इतिहास कैसे देखें
अगर आपके पास पेड Proton Pass खाता है, तो आप हर आइटम का इतिहास देख सकते हैं। इसके लिए:
1. उसका इतिहास देखने के लिए कोई आइटम चुनें, जिसमें चालू संस्करण, आखिरी ऑटोफिल कब किया गया, वो कब बनाया गया, और हर बार वो कब बदला गया, शामिल है।

2. हर बदलाव के बारे में और जानकारी पाने के लिए, आइटम इतिहास देखें पे क्लिक करें।

3. टाइमलाइन में संबंधित निर्मित या आख़िरी बदलाव एंट्री पे टैप करें।

4. अब आप चुनी हुई तारीख़ को किए गए बदलाव का स्नैपशॉट देख सकते हैं। इनकी तुलना करने के लिए इस आइटम के जिस संस्करण को आप देख रहे हैं और चालू संस्करण के बीच टैब करें। किसी आइटम के चुने हुए पुराने संस्करण को रीस्टोर करने के लिए (यानी उसे चालू संस्करण बनाने के लिए), रीस्टोर करें पे क्लिक करें।
