Proton होमपेज

साझा की गई फाइलों को अपने Proton Drive खाते में कैसे सहेजें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
Proton Drive का इस्तेमाल
Proton Drive

बाद में उपयोग के लिए सहेजें की मदद से, सार्वजनिक लिंक से साझा की गई फाइलों को अपने Proton Drive खाते में सहेज सकते हैं। ये फाइलें एक अलग स्पेस में व्यवस्थित होंगी, जहां से इन्हें कभी भी एक्सेस किया जा सकता है।

साझा की गई फाइलों को Proton Drive में सहेजें

बाद में उपयोग के लिए सहेजें क्या है?

Proton Drive की बाद में उपयोग के लिए सहेजें खासियत से आप सार्वजनिक शेयरिंग लिंक के साथ अटैच की गई फाइलों या फोल्डरों को सीधे अपने Proton Drive खाते में सहेज सकते हैं। इस खासियत से सहेजे गए आइटम अपने-आप आपके मेरे साथ साझा किया गया फोल्डर में दिखेंगे, जहां से इन्हें कभी भी, या सार्वजनिक लिंक के समय खत्म होने तक, एक्सेस किया जा सकता है।

बाद में उपयोग के लिए सहेजें का इस्तेमाल कैसे करें

1. आइटम को अपने ब्राउज़र में खोलने के लिए सार्वजनिक Proton Drive शेयरिंग लिंक पे क्लिक करें।

2. खुलने के बाद, स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने पे बाद में उपयोग के लिए सहेजें पे क्लिक करें।

  • अगर आपके पास Proton Drive खाता है, तो लॉगइन करें 
  • अगर आपके पास खाता नहीं है, तो साइनअप करें और 5GB एन्क्रिप्ट किया हुआ स्टोरेज पाएं।
Proton Drive में बाद में उपयोग के लिए सहेजें

3. लॉगइन या साइनअप करने के बाद, फाइल अपने-आप आपकी ड्राइव में सहेज ली जाएगी। आप इसे अपने मेरे साथ साझा किया गया फोल्डर में खोज सकते हैं।

मेरे साथ साझा किया गया फोल्डर Proton Drive

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या बाद में उपयोग के लिए सहेजें का इस्तेमाल करने के लिए Proton Drive खाते की ज़रूरत है?

हां, इस खासियत का इस्तेमाल करके फाइलें सहेजने के लिए आपको या तो किसी मौजूदा Proton Drive खाते में लॉगइन करना होगा या नया खाता बनाना होगा।

क्या इसकी जगह फाइल को अपने डिवाइस पे डाउनलोड किया जा सकता है?

हां, चाहें तो Scan & download का इस्तेमाल करके फाइल को सीधे अपने डिवाइस पे डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन इसे Proton Drive में सहेजने से बेहतर सुरक्षा और उपलब्धता सुनिश्चित होती है।

बाद में उपयोग के लिए सहेजें का इस्तेमाल करके सहेजी गई फाइलें कहां मिलेंगी?

बाद में उपयोग के लिए सहेजें का इस्तेमाल करके सहेजी गई फाइलें आपके Proton Drive खाते के मेरे साथ साझा किया गया फोल्डर में होती हैं।

क्या बाद में उपयोग के लिए सहेजें सभी प्लैटफॉर्म पे उपलब्ध है?

अभी ये खासियत सिर्फ तब उपलब्ध है, जब Proton Drive का इस्तेमाल ब्राउज़र में किया जाए। हमारे मोबाइल और डेस्कटॉप ऐप पे इसकी उपलब्धता के बारे में अपडेट के लिए जुड़े रहें।

क्या बाद में उपयोग के लिए सहेजें किसी भी साझा लिंक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है?

ये खासियत किसी भी सार्वजनिक साझा लिंक के लिए काम करती है, जो फाइल या फोल्डर तक सिर्फ देखने का एक्सेस देता है।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me