क्या मैं Proton Drive खाता किसी और के साथ शेयर कर सकता/सकती हूं?
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणियां
- Proton Drive का इस्तेमाल
- Proton Drive
सुरक्षा के लिहाज़ से, हम खाता दूसरों के साथ शेयर करने की सिफ़ारिश नहीं करते।
अगर आप किसी के साथ फ़ाइलें शेयर करना चाहते हैं, तो आप शेयर करने लायक लिंक बनाकर भेज सकते हैं।
अगर आप किसी और से फ़ाइल प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप उन्हें उस फोल्डर का लिंक भेज सकते हैं जिसमें वे फ़ाइलें अपलोड करें और उन्हें बदलाव करने का अधिकार दे सकते हैं।
अगर आप टीम या ग्रुप के हिस्से के तौर पर फ़ाइलें और स्टोरेज स्पेस शेयर करना चाहते हैं, तो इन पे गौर करें:
- Proton Drive for Business(नई विंडो) अगर आप Proton Drive को काम के लिए इस्तेमाल करते हैं।
- Proton Duo या Proton Family(नई विंडो) अगर Proton Drive पर्सनल इस्तेमाल के लिए है।
नोट: Proton Duo, Proton Family, Visionary, और Proton Drive for Business आपको कई खातों में स्टोरेज शेयर करने या जोड़ने की सुविधा देते हैं। इनसे सदस्यों को एक-दूसरे की फ़ाइलों का एक्सेस नहीं मिलता। हर उपयोगकर्ता का ड्राइव एक अलग, स्वतंत्र रूप से एन्क्रिप्ट किया गया खाता बना रहता है, बिल्कुल किसी और Proton खाते की तरह।