BTC कैसे खरीदें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणियां
- Bitcoin से लेन-देन कैसे करें
- Proton Wallet
अपने Proton Wallet को सेटअप करने के बाद, आप हमारे किसी on-ramp पार्टनर से BTC खरीद सकते हैं।
ये लेख उस प्रक्रिया के बारे में बताता है जिससे आप लेन-देन पूरा करने के लिए हमारे किसी पार्टनर की साइट पे जाने से पहले Proton Wallet पे गुज़रेंगे।
- Proton Wallet पार्टनर के ज़रिए BTC कैसे खरीदें
- क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज से अपने Proton Wallet में BTC कैसे ट्रांसफर करें
- Proton और BTC लेन-देन के बारे में ज़रूरी जानकारी
Proton Wallet पार्टनर के ज़रिए BTC कैसे खरीदें
1. अपने Proton Wallet खाते में लॉगइन करें और Buy पे क्लिक करें
अपना ब्राउज़र खोलें और wallet.proton.me(नई विंडो) पे जाएं।
होम स्क्रीन पे खरीदें बटन पे क्लिक या टैप करें।

2. अपना स्थान दर्ज करें

हमें ये जानकारी क्यों चाहिए:
- स्थानीय नियमों का पालन करना: Bitcoin के नियम देश और राज्य के हिसाब से अलग-अलग होते हैं। अपना मौजूदा देश शेयर करने से आपको सिर्फ वही विकल्प दिखते हैं जो स्थानीय कानूनों का पालन करते हैं।
- भुगतान की संगतता सुनिश्चित करना: भुगतान तरीके अक्सर क्षेत्रीय प्रतिबंधों के अधीन होते हैं। अपना मौजूदा देश शेयर करने से हमें आपको उपलब्ध भुगतान तरीके दिखाने में मदद मिलती है।
- सुरक्षा सत्यापन आसान बनाना: आपके देश और भुगतान विवरण के आधार पर कुछ पार्टनर को सत्यापन की ज़रूरत पड़ सकती है। अपना मौजूदा देश शेयर करने से हम ये जानकारी मैच कर पाते हैं, जिससे सत्यापन प्रक्रिया आसान होती है और आपकी सुरक्षा बेहतर होती है।
अपनी निजता बचाने के लिए, हम सुझाव देते हैं कि आप Proton VPN(नई विंडो) इस्तेमाल करें, जो आपके IP पते या वेब चहलपहल के डाटा लॉग स्टोर नहीं करता। Proton Wallet सिर्फ वो देश हमारे on-ramp पार्टनर के साथ शेयर करेगा जो आप हमें देते हैं। VPN इस्तेमाल करना एक एहतियात है जिससे ये सुनिश्चित होता है कि हमारे पार्टनर (और दूसरी वेबसाइटें) आपका असली IP पता न देख पाएं।
3. अपनी मनचाही रकम दर्ज करें

जितना BTC आप खरीदना चाहते हैं उतनी रकम दर्ज करें और अपनी पसंदीदा मुद्रा चुनें। Proton Wallet अपने आप उस मुद्रा का इस्तेमाल करेगा जो आपके दर्ज किए स्थान से मेल खाती है। आप मुद्रा ड्रॉपडाउन पे क्लिक करके इसे बदल सकते हैं।
4. एक on-ramp पार्टनर चुनें

आपकी BTC खरीद Banxa द्वारा प्रोसेस की जाएगी।
5. अपना भुगतान तरीका चुनें

दूसरे भुगतान विकल्पों के लिए, भुगतान तरीका ड्रॉपडाउन पे क्लिक करें। वैकल्पिक विकल्प आपके स्थान, आपकी मुद्रा और आपके खरीदने वाले रकम पे निर्भर करेंगे।
6. पुष्टि करें और खरीदें

अपनी पसंद से संतुष्ट होने के बाद, Buy बटन पे क्लिक करें। लेन-देन पूरा करने के लिए आपको आपके चुने हुए पार्टनर के सुरक्षित प्लेटफॉर्म पे भेजा जाएगा।
खरीदने के लिए तैयार हैं? Banxa के साथ BTC खरीदने के बारे में अधिक जानकारी पाएं।
ज़रूरी: कृपया ध्यान दें कि बैंकों के क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म से जुड़े लेन-देन पर प्रतिबंध हो सकते हैं, जिनका कभी-कभी Banxa जैसी सेवाओं के ज़रिए खरीद प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है।
क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज से अपने Proton Wallet में BTC कैसे ट्रांसफर करें
हमारे पार्टनर प्लेटफॉर्म के ज़रिए आसान BTC खरीद अनुभव को प्राथमिकता देने के साथ-साथ, हम समझते हैं कि लचीलापन भी ज़रूरी है। इसी वजह से, आप किसी बाहरी एक्सचेंज पे भी BTC खरीद सकते हैं और उसे आसानी से अपने Proton Wallet में ट्रांसफर कर सकते हैं।
1. एक क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज चुनें
BTC खरीदने के लिए, आपको एक क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज की ज़रूरत होगी। यहां तीन लोकप्रिय विकल्प हैं:
2. क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पे BTC खरीदें
अपने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज खाते को बनाने या साइनइन करने के बाद, आप उनके प्लैटफॉर्म से सीधे BTC खरीद सकते हैं।
एक्सचेंज पे आपकी BTC खरीद की पुष्टि होने के बाद, आप उसे आसानी से अपने Proton Wallet में ट्रांसफर कर सकते हैं।
3. ट्रांसफर शुरू करें
ट्रांसफर शुरू करने के लिए, अपने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पे BTC के लिए Withdraw या Send विकल्प चुनें।
Recipient Address में अपना Bitcoin पता शेयर करने के लिए, आपको इसे Proton Wallet से ध्यान से कॉपी करके प्राप्तकर्ता के पते के फील्ड में पेस्ट करना चाहिए।
अपने होम पेज से Receive बटन पे क्लिक या टैप करके आप अपना Bitcoin पता Proton Wallet में खोज सकते हैं।

फिर Bitcoin पता कॉपी करें पे क्लिक या टैप करें।

लेन-देन की जानकारी, जिसमें आप भेज रहे हैं उतनी रकम भी शामिल है, ध्यान से देखें और ट्रांसफर की पुष्टि करें।
रकम भेजने से पहले हमेशा Bitcoin पता दोबारा जांचना न भूलें। गलत पते की वजह से आपका BTC हमेशा के लिए खो सकता है।
Proton और BTC लेन-देन के बारे में ज़रूरी जानकारी
अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, इन बातों का ध्यान रखें:
न Proton और न हमारे पार्टनर (Banxa) कभी आपका सीड फ्रेज़ नहीं मांगेंगे। आपका सीड फ्रेज़ आपकी संपत्ति बचाने वाली अहम सुरक्षा जानकारी है और इसे किसी से शेयर नहीं करना चाहिए। किसी भी व्यक्ति से सावधान रहें जो आपसे संपर्क करके खुद को Proton या हमारे पार्टनर का प्रतिनिधि बताता है, खासकर अगर वो आपका सीड फ्रेज़ मांगे। ये फिशिंग घोटालों में इस्तेमाल होने वाली आम तरकीब है।
Proton और उसके on-ramp पार्टनर आपसे इन बातों के बारे में संपर्क कर सकते हैं:
- लेन-देन शुरू करना
- लेन-देन की स्थिति के अपडेट (सफलता, असफलता)
- आपका लेन-देन पूरा करने के लिए ज़रूरी अतिरिक्त जानकारी (उदाहरण के लिए, “know your customer” कानूनों का पालन करने या धोखाधड़ी से बचाव के लिए)
हमारे on-ramp पार्टनर आपको सिर्फ आपके लेन-देन के बारे में ईमेल करेंगे, और ये ईमेल सिर्फ इन ईमेल पतों से आएंगे:
- Banxa: support@banxa.com; no-reply@banxa.com
हम सुझाव देते हैं कि आप क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में फिशिंग घोटालों की पहचान करना सीख लें।