Proton होमपेज

Banxa का इस्तेमाल करके BTC कैसे खरीदें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
Bitcoin से लेन-देन कैसे करें
Proton Wallet

Proton और Banxa का एक जैसा विज़न है: पारंपरिक फिएट मुद्राओं और Bitcoin के भविष्य के बीच के ग्रहण को दूर करके फाइनेंस में क्रांति लाना। हम मिलकर सबके लिए BTC खरीदना आसान बना रहे हैं। Banxa का सुरक्षित और ग्लोबल भुगतान प्लेटफॉर्म आपको अलग-अलग भुगतान विधियों के ज़रिए बिना किसी झंझट के BTC खरीदने देता है। ये पार्टनरशिप एक ज़्यादा समावेशी और सुरक्षित Bitcoin इकोसिस्टम की तरफ एक कदम है।

इस लेख में वो ज़रूरी जानकारी दी गई है जो आपको Banxa से BTC खरीदने के लिए तैयार करेगी। अपने Proton Wallet के अंदर BTC खरीदने की प्रोसेस शुरू करने के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए हमारी समर्पित गाइड देखें।

Banxa से BTC खरीदने से पहले जो जानना ज़रूरी है

Banxa(नई विंडो) पे रीडायरेक्ट होने से पहले Proton Wallet आपको एक डिस्क्लेमर दिखाएगा और Banxa की सेवा की शर्तें(नई विंडो) और निजता नीति(नई विंडो) देखने का मौका देगा।

Proton BTC खरीदना आसान बनाने के लिए Banxa के साथ पार्टनर है, लेकिन असल खरीद की प्रोसेस Banxa संभालता है। आगे बढ़ने और BTC खरीद पाने के लिए डिस्क्लेमर पढ़ने की पुष्टि करना ज़रूरी है। Banxa का इस्तेमाल करके आप उनकी शर्तें मानते हैं और उनकी वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए सहमति देते हैं।

ज़रूरी नोट्स:

  • Proton आपकी निजता को प्राथमिकता देता है। हम सिर्फ ज़रूरी और कम से कम जानकारी Banxa के साथ शेयर करते हैं: आपकी दी गई रीजन, मनचाही रकम, पसंदीदा भुगतान तरीका, और एक Bitcoin प्राप्त करने का पता।
  • Banxa एक अलग प्लेटफॉर्म है जिसकी अपनी वेरिफिकेशन प्रोसेस है। उनकी मर्ज़ी पर आपसे अतिरिक्त जानकारी मांगी जा सकती है या वेरिफिकेशन चेक कराने पड़ सकते हैं।
  • Banxa की सेवाओं या वेरिफिकेशन प्रोसेस के बारे में सवालों के लिए कृपया सीधे Banxa को https://support.banxa.com/en/support/tickets/new(नई विंडो) पे संपर्क करें 

किसी भी लेन-देन की समस्या के लिए Proton ज़िम्मेदार नहीं है।

Banxa पे BTC कैसे खरीदें

जब आप अपनी Proton Wallet ऐप के अंदर BTC खरीद की जानकारी फाइनल कर लेते हैं, तो लेन-देन पूरा करने के लिए आप सीधे Banxa पे पहुंच जाते हैं। खरीद पूरी करने के लिए Banxa के दिए गए(नई विंडो) आसान स्टेप्स फॉलो करें।

Banxa से BTC कहां खरीदा जा सकता है?

Banxa का नेटवर्क 100 से ज़्यादा देशों में फैला है, इसलिए चाहे आप कहीं भी हों, बिना किसी झंझट के BTC खरीद सकते हैं।

समर्थित देशों की पूरी सूची के लिए Banxa का सहायता पेज देखें:

समर्थित देशों की सूची(नई विंडो)

इसके अलावा आप क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पे BTC खरीदकर उसे अपने Proton Wallet में ट्रांसफर कर सकते हैं

Banxa के साथ कौन से भुगतान तरीके इस्तेमाल किए जा सकते हैं?

Banxa कई लोकप्रिय भुगतान तरीकों की सहायता करता है, जिनमें क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और बैंक ट्रांसफर शामिल हैं।

समर्थित भुगतान तरीकों की पूरी सूची और दूसरी जानकारी के लिए Banxa का सहायता पेज देखें:

समर्थित भुगतान विधियों की सूची(नई विंडो)

Banxa के साथ कौन सी फिएट मुद्राएं इस्तेमाल की जा सकती हैं?

Banxa कई देशों में दर्जनों मुद्राओं को सपोर्ट करता है।

समर्थित मुद्राओं की पूरी सूची और दूसरी जानकारी के लिए Banxa का सहायता पेज देखें:

समर्थित मुद्राओं की सूची(नई विंडो)

BTC खरीदने पे Banxa कितनी फीस लेता है?

Banxa फीस कम रखने की कोशिश करता है, लेकिन लगभग हर BTC खरीद में कुछ फीस लगती है, जैसे नेटवर्क फीस।

Banxa की ली जाने वाली फीस के बारे में अधिक जानकारी के लिए उसका सहायता पेज देखें:

Banxa की फीस की सूची (नई विंडो)

Banxa से BTC खरीदने के लिए कौन सी वेरिफिकेशन ज़रूरी है?

पहली खरीद के दौरान Banxa के लिए वेरिफिकेशन में ये शेयर करना पड़ सकता है:

  • आपका पूरा नाम
  • बिलिंग पता/स्थान
  • क्रेडिट कार्ड या दूसरा भुगतान तरीका जो आपके बिलिंग स्थान से मैच करे
  • आईडी कार्ड
  • सेल्फी

कई फैक्टरों पे निर्भर करते हुए, जिनमें आप कहां हैं और कितना BTC खरीद रहे हैं शामिल है, खरीद पूरी करने के लिए आपको Banxa के साथ और पहचान की जानकारी शेयर करनी पड़ सकती है।

अधिक जानकारी यहां मिलेगी:

Banxa के लिए कौन सी आईडी वेरिफिकेशन ज़रूरी है(नई विंडो)

अपनी खरीद की पुष्टि कैसे करें

आपके लेन-देन की स्थिति ट्रैक करने में मदद के लिए Banxa आपको एक ईमेल भेजेगा।

अधिक जानकारी के लिए Banxa का सहायता पेज देखें:

Banxa के साथ अपने BTC लेन-देन की स्थिति ट्रैक करें(नई विंडो)

Banxa की सहायता टीम से संपर्क कैसे करें

अगर Banxa से BTC खरीदते वक्त कोई समस्या आती है, तो उनका सहायता पेज(नई विंडो) देख सकते हैं। किसी भी समस्या को सुलझाने में मदद के लिए आप support@banxa.com पे भी लिख सकते हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me