जब आपके iPhone का स्टोरेज स्पेस खत्म हो जाता है, तो आप पा सकते हैं कि आपका डिवाइस धीमा चल रहा है और आप नए ऐप डाउनलोड नहीं कर पाते, फोटो नहीं ले पाते, या यहां तक कि संदेश भी प्राप्त नहीं कर पाते

आपका iPhone स्टोरेज भरने के कई संभावित कारण हो सकते हैं, जैसे हाई-रेज़ोल्यूशन वाली फोटो और वीडियो से लेकर बड़े ऐप और सिस्टम फ़ाइल तक।

इस आर्टिकल मे समझाया गया है कि आप कैसे पहचान सकते हैं कि आपके iPhone पे कौन स्टोरेज स्पेस घेर रहा है, और साथ मे ज़्यादा जगह खाली करने के स्टेप भी दिए गए हैं, जिनमे क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल करना भी शामिल है।

देखें कि iPhone पे कौन जगह घेर रहा है

ये पहचानने के लिए कि iPhone पे स्टोरेज कैसे हटाएं, पहले आपको ये पता करना होगा कि कौन से आइटम सबसे ज़्यादा जगह घेर रहे हैं। इसके लिए:

  1. सेटिंग ऐप खोलें।
  2. General पे टैप करें, फिर iPhone Storage पे।

यहां आप अपने iPhone के स्टोरेज का विज़ुअल रिप्रज़ेंटेशन देख सकते हैं, या नीचे स्क्रोल करके उन आइटम को लिस्ट मे देख सकते हैं। ये देखने के लिए कि कौन सबसे ज़्यादा जगह घेर रहा है, ड्रॉपडाउन फ़िल्टर का इस्तेमाल करके आइटम को साइज़ के हिसाब से क्रम मे लगाएं।

ऐप मिटा दें या ऑफलोड करें

जिन ऐप का आप शायद ही इस्तेमाल करते हैं या जिनका इस्तेमाल अब नहीं करते, उन्हें ऑफलोड करने या मिटा देने से आपके iPhone पे काफी स्टोरेज स्पेस हटाया जा सकता है।

किसी ऐप के इस्तेमाल की गई पूरी जगह खाली करने के लिए, आपको उसे मिटा देना होगा। इससे ऐप के साथ उसका पूरा डाटा भी हटा दिया जाता है।

वैकल्पिक रूप से, ऐप को ऑफलोड करने से ऐप मिटा दिया जाता है, लेकिन उसका डाटा आपके डिवाइस पे रहता है। इसका मतलब है कि अगर आप ऐप को दोबारा इंस्टॉल करने का फैसला करें, तो आपका कंटेंट भी रीस्टोर कर दिया जाएगा। इससे ऐप मिटा देने जितनी जगह नहीं खाली होती, लेकिन ये कीमती जानकारी खोए बिना स्टोरेज को ऑप्टिमाइज़ करने का एक असरदार तरीका है, जिसे आप भविष्य मे एक्सेस करना चाहें।

ऐप कैसे मिटा दें

  1. अपनी होम स्क्रीन पे किसी खाली जगह को दबाकर रखें, जब तक कि ऐप के आइकन हिलने न लगें।
  2. जिस ऐप को आप मिटा देना चाहते हैं, उसके आइकन के ऊपर बाएं कोने मे मौजूद पे टैप करें और फिर Delete App चुनें।

या

  1. जिस ऐप को आप मिटा देना चाहते हैं, उसके आइकन को दबाकर रखें, जब तक कि वो हिलने न लगे।
  2. Remove App पे टैप करें, फिर Delete App पे।

ये जानना ज़रूरी है कि अपनी होम स्क्रीन से ऐप हटा देना उसे मिटा देने के बराबर नहीं है। अगर आप Remove from Home Screen चुनते हैं, तो ऐप आपकी App Library से नहीं जाता, इसलिए वो आपके iPhone पे जगह घेरता रहेगा। इसका एक अपवाद ये है कि अगर आप अपने iPhone से कोई बिल्ट-इन ऐप (जैसे कैलेंडर, Maps या Weather) हटा देते हैं(नई विंडो), तो आप सच में उससे जुड़ा उपयोगकर्ता डाटा और संरचना फ़ाइल हटा देते हैं। इससे दूसरे सिस्टम फंक्शन भी प्रभावित हो सकते हैं।

ऐप कैसे ऑफलोड करें

  1. सेटिंग ऐप खोलें।
  2. General पे टैप करें, फिर iPhone Storage पे।
  3. जिस ऐप को आप ऑफलोड करना चाहते हैं, उस पे टैप करें।
  4. पुष्टि करने के लिए Offload App पे टैप करें, फिर दोबारा Offload App पे टैप करें।

आप ऑटोमैटिक ऑफलोडिंग भी सक्षम कर सकते हैं, ताकि जिन ऐप का आप ज़्यादा इस्तेमाल नहीं करते उनके घेरे हुए स्पेस को लगातार खाली किया जा सके। इसके लिए, सेटिंग ऐप खोलें और App Store मे जाएं। पेज के नीचे Offload Unused Apps को टॉगल करके चालू करें।

अपने कैमरा रोल का बैकअप लें

फोटो और वीडियो बहुत सारा स्टोरेज स्पेस घेर सकते हैं, खासकर अगर वो ज़्यादा रेज़ोल्यूशन वाले हों। इन फ़ाइल को अपने iPhone पे स्टोर करने की जगह, आप उन्हें किसी क्लाउड स्टोरेज सर्विस पे अपलोड करके और फिर अपने डिवाइस से मिटा देकर जगह को ऑप्टिमाइज़ कर सकते हैं।

क्लाउड स्टोरेज की मदद से आप अपनी फोटो और वीडियो को सर्वर पे (जिन्हें आम तौर पे “क्लाउड” कहा जाता है) अपलोड कर सकते हैं और जब तक डिवाइस इंटरनेट से कनेक्ट रहे, किसी भी डिवाइस से कभी भी उन्हें एक्सेस कर सकते हैं।

iPhone में Apple के क्लाउड सॉल्यूशन iCloud का बिल्ट-इन इंटीग्रेशन होता है। iCloud सक्षम करने पे आपके iPhone की सभी फोटो और वीडियो की कॉपी अपने आप आपकी iCloud Photo Library में कॉपी हो जाती है। इससे जगह का ऑप्टिमाइज़ेशन होता है, क्योंकि आपकी फ़ाइल के हाई-रेज़ोल्यूशन वर्ज़न क्लाउड में स्टोर होते हैं, जबकि लो-रेज़ “जगह बचाने वाले” वर्ज़न आपके Apple डिवाइस पे रहते हैं।

अगर आप iCloud का इस्तेमाल करते हैं, तो ध्यान रखें कि सर्विस से कनेक्ट किसी डिवाइस से कोई फोटो या वीडियो मिटा देने पे वो आपकी iCloud Photo Library से भी मिटा दिया जाता है। इसी वजह से, और Apple के क्लाउड सर्विस से जुड़ी निजता की चिंताओं की वजह से, हम Proton Drive जैसी किसी तीसरें-पार्टी क्लाउड स्टोरेज सर्विस का इस्तेमाल करने की सिफारिश करते हैं।

Proton Drive एक क्लाउड स्टोरेज सर्विस है जो शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करती है ताकि ये पक्का हो सके कि Proton समेत कोई और आपकी फोटो न देख सके। Proton Drive iOS ऐप की मदद से आप ऑटोमैटिक बैकअप सक्षम कर सकते हैं, जो आपकी फोटो को अपने आप आपके सुरक्षित क्लाउड पे अपलोड कर देता है, ताकि आप उन्हें अपने iPhone की गैलरी से मिटा देकर जगह खाली कर सकें। कैमरा रोल से कोई फोटो मिटा देने पे वो आपके Proton Drive से नहीं मिटती।

फ़ाइल और डॉक्यूमेंट सिंक करें

फोटो और वीडियो के अलावा, आप अपनी फ़ाइल और डॉक्यूमेंट के लिए भी क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल करके अपने iPhone पे जगह हटा सकते हैं।

फ़ाइल और डॉक्यूमेंट स्टोर करने के लिए Google Drive और Dropbox मशहूर तीसरें-पार्टी क्लाउड सर्विस हैं, लेकिन इन्होंने निजता और सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा की है।

अगर आप संवेदनशील डॉक्यूमेंट स्टोर करना चाहते हैं, या बस ये पक्का करना चाहते हैं कि आपकी फ़ाइल तक सिर्फ आप और वही लोग एक्सेस कर सकें जिनके साथ आप उन्हें शेयर करना चाहें, तो Proton Drive जैसे शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किसी क्लाउड स्टोरेज सॉल्यूशन पे गौर करें।

Proton Drive के साथ आप अपने iPhone पे जगह बचा सकते हैं और अपनी फ़ाइल और डॉक्यूमेंट को अपनी फोटो की तरह उसी जगह पे स्टोर कर सकते हैं, और सब कुछ व्यवस्थित रखने के लिए फोल्डर का इस्तेमाल कर सकते हैं। Windows और Mac के डेडिकेटेड डेस्कटॉप ऐप से आप बिना वेब ब्राउज़र खोले अपनी फ़ाइल को सुरक्षित रूप से एक्सेस कर सकते हैं और बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी उन पे काम कर सकते हैं। ऑनलाइन वापस आने पे आपके बदलाव अपने आप सिंक हो जाएंगे।

अपना ब्राउज़र कैश हटाएं

अगर पिछले स्टेप फॉलो करने के बाद भी आप सोच रहे हैं कि iPhone पे स्टोरेज कैसे खाली करें, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाने की कोशिश करें। ब्राउज़र कैश आपकी वेब ब्राउज़र (जैसे Safari) मे स्टोर किया गया टेम्पररी डाटा होता है, जिससे अगली बार किसी वेबसाइट पे जाने पे वो तेज़ी से लोड हो। हर वेबसाइट का कैश अपने आप मे छोटा हो सकता है, लेकिन ये जमा होता जाता है और बहुत सारा स्टोरेज स्पेस घेरकर आपके iPhone के ब्राउज़र की परफॉर्मेंस धीमी कर सकता है।

Safari (iPhone के डिफॉल्ट ब्राउज़र) से कैश कैसे हटाएं

  1. सेटिंग ऐप खोलें।
  2. नीचे स्क्रोल करके Safari ढूंढें और उस पे टैप करें।
  3. Clear History and Website Data पे टैप करें।
  4. वो समय-सीमा चुनें जिसे आप हटाना चाहते हैं।
  5. Clear History पे टैप करें।

iPhone का कैश हटाना — इसके बारे मे और जानें, जिसमे Instagram, TikTok या WhatsApp जैसे जगह घेरने वाले ऐप भी शामिल हैं।

क्लाउड पे नोट्स लिखें

अगर आप अपने iPhone पे नोट्स लिखते हैं, तो किसी क्लाउड-आधारित एडिटर पे स्विच करके अपने डिवाइस पे जगह बचा सकते हैं। इससे ये भी पक्का होता है कि आप अपने नोट्स को कई डिवाइस पे एक्सेस कर सकते हैं।

बहुत सारे क्लाउड-आधारित नोट-टेकिंग ऐप मौजूद हैं। सबसे ज़्यादा निजता और सुरक्षा के लिए, हम Standard Notes(नई विंडो) या Proton Drive के Docs जैसे ऐप की सिफारिश करते हैं। ये दोनों सर्विस की मदद से आप ये भरोसे के साथ लिख सकते हैं कि आपके टाइप किए हर अक्षर की सुरक्षा शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से हो रही है।

Docs, जो Proton Drive की एक खासियत है, की मदद से आप दूसरों को अपने साथ काम करने के लिए इनवाइट भी कर सकते हैं। वो आपके बनाए किसी भी डॉक्यूमेंट पे मिलकर काम कर सकते हैं, और ऐसे कमेंट और बदलाव जोड़ सकते हैं जो आपको रीयल-टाइम मे दिखेंगे।

iPhone पे जगह खाली करने का एक सुरक्षित तरीका

किसी क्लाउड स्टोरेज सर्विस का इस्तेमाल करने से आप अपनी सभी फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और दूसरी फ़ाइल रख सकते हैं, बिना ये चिंता किए कि आपके डिवाइस की जगह खत्म हो जाएगी।

अगर आप iCloud का कोई बेहतर विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो Proton Drive आपके iPhone पे जगह खाली करने का निजता-पहले वाला तरीका देता है। कई दूसरी क्लाउड स्टोरेज सर्विस के उल्ट, Proton Drive शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करता है। भले ही आपका फोन खो जाए या चोरी हो जाए, आपकी फोटो और फ़ाइल सुरक्षित रहेंगी और सिर्फ आपके लिए एक्सेस करने योग्य रहेंगी। Proton Drive पे अपनी फ़ाइल और फोटो का अपने आप बैकअप लेकर, आप उन्हें किसी दूसरे डिवाइस से आसानी से वापस ले सकते हैं, ताकि आपकी यादें कभी न खोएं।

आपके iPhone पे ज़्यादा जगह बनाने के साथ-साथ, Proton Drive का इस्तेमाल करने से आपका डाटा Apple के एक्सेस करने, इस्तेमाल करने, और कमाई का ज़रिया बनाने से भी बचता है।

हमारा मानना है कि आपका डाटा आपकी है। इसीलिए हम न विज्ञापन बेचते हैं, न आपका डाटा इकट्ठा करते हैं, और न उसे तीसरी पार्टी के साथ शेयर करते हैं। हमने क्लाउड स्टोरेज के साथ एन्क्रिप्ट किए गए सर्विस का एक इकोसिस्टम बनाया है, जिसमे पासवर्ड मैनेजर, ईमेल, कैलेंडर और VPN(नई विंडो) शामिल हैं, ताकि आप अपनी निजता पे कंट्रोल वापस ले सकें।