Big Tech कंपनियों ने हमारी निजी ज़िंदगी को एक कमोडिटी बनाकर ट्रिलियन डॉलर के साम्राज्य खड़े किए हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उनके सर्वेलांस-पूंजीवाद के बिज़नेस मॉडल को उन टूल्स में इंटीग्रेट करके और तेज़ कर रहा है जो हम रोज़ इस्तेमाल करते हैं — अक्सर हमें साफ जानकारी या ऑप्ट आउट करने का मौका दिए बिना।
पावरफुल लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) पहले की कल्पना से भी ज़्यादा विस्तृत डाटा इकट्ठा करते हैं और आपके बारे में ज़्यादा अनुमान लगाते हैं। AI कई तरह के प्लेटफॉर्म में इंटीग्रेट हो रहा है(नई विंडो), खोज से लेकर फोटो स्टोरेज और यहां तक कि आपके डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम तक, जिससे इस डाटा कलेक्शन की निगरानी रखना मुश्किल होता जा रहा है, और उसकी सहमति देना तो बहुत दूर की बात है। इससे Google, Meta, और Microsoft जैसी कंपनियां ज़्यादा विस्तृत पर्सनल प्रोफाइल बना पाती हैं, डाटा से ज़्यादा कमाती हैं, और आपको दिखने वाली जानकारी और नैरेटिव पर ज़्यादा कंट्रोल रखती हैं।
ये कंपनियां आपकी निजी जानकारी डाटा ब्रोकर और दूसरी थर्ड पार्टी के साथ शेयर कर सकती हैं या बेच सकती हैं। सरकारें सबपीना के ज़रिए इस डाटा तक टैप कर सकती हैं(नई विंडो) या इससे भी ज़्यादा गुप्त सर्वेलांस के तरीके अपना सकती हैं। और निजी डाटा किसी डाटा लीक में उजागर हो सकता है, जैसा ChatGPT जैसी सर्विसेज के साथ बार(नई विंडो)-बार हो(नई विंडो) चुका है।
नतीजा तेज़ और बड़े पैमाने पर डाटा कलेक्शन है, जिसमें कंपनियों पर सहमति लेने या टेक्नोलॉजी के असर पर विचार करने के लिए और भी कम कंट्रोल हैं। AI से जुड़े डाटा प्रोटेक्शन कानून प्रसिद्ध रूप से इंडस्ट्री से काफी पीछे हैं(नई विंडो)।
हमें एक निजी विकल्प की ज़रूरत है, इसीलिए हमने एक नया कॉन्फिडेंशियल AI असिस्टेंट, Lumo(नई विंडो), बनाया है, जो आपकी बातचीत का कोई रिकॉर्ड नहीं रखता। आपकी सेव की गई चैट सिर्फ आपके लिए उपलब्ध हैं, ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन से प्रोटेक्टेड। आपके डाटा के मामले में, आपके पास चुनाव है — लेकिन ज़्यादा लोगों को स्टेटस क्वो के रिस्क समझने की ज़रूरत है।
AI Big Tech को और ज़्यादा पावरफुल बनाता है
AI Google और Meta को सक्षम करता है कि वो अपने मौजूदा मोनोपॉली को स्केल करें और और मज़बूत करें, खासकर एडवरटाइज़िंग और पर्सनल डाटा के शोषण में, लेकिन बहुत ज़्यादा तेज़ी और बहुत बड़े पैमाने पर।
Meta, उदाहरण के लिए, अपने ऐड बिज़नेस को दुबारा ज़िंदा करने के लिए AI को गहराई से इंटीग्रेट कर रहा है, आपकी पोस्ट स्कैन कर रहा है, और यहां तक कि WhatsApp जैसे अपने शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए गए चैट प्रोडक्ट्स में Meta AI ऐड कर रहा है(नई विंडो), जो साफ तौर पर प्लेटफॉर्म से ज़्यादा पर्सनल डाटा निकालने की कोशिश है। Google अपने एडवरटाइज़िंग बिज़नेस में AI-फर्स्ट जा चुका है(नई विंडो), इसलिए हर ऐड आपको पर्सनली मैनिपुलेट करने के लिए ऑप्टिमाइज़ किया जाता है। और Google का Gemini अब गहराई से इंटीग्रेट है उसके पूरे इकोसिस्टम में, जो उसके AI को Android फोन और Google ऐप्स से डाटा इकट्ठा करने की फ्री पास देता है।
AI खोज जैसा है, लेकिन कहीं ज़्यादा इंटिमेट और आपकी ज़िंदगी में गहराई तक जड़ जमाए हुए। सर्च ट्रैकिंग सिंपल क्वेरी और क्लिक से आपके इंटरेस्ट का अनुमान लगाती है, वहीं AI नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और यहां तक कि इमेज रिकग्निशन का इस्तेमाल करके उन ब्रांड, संदेश, इमोशन और इमेजरी को प्रेडिक्ट करता है जो आपसे सबसे गहराई से जुड़ेंगे। कुछ लोग AI चैटबॉट्स से इमोशनली जुड़(नई विंडो) भी रहे हैं, क्योंकि वो इंसानी कनेक्शन की कितनी करीब से नकल कर सकते हैं — कुछ ऐसा जो सर्च इंजन के साथ कभी नहीं हुआ।
एक ऐड एजेंसी शेख़ी बघोरती है(नई विंडो) कि AI-पावर्ड एडवरटाइज़िंग एक “सीज़्मिक शिफ्ट” है, जो क्लाइंट्स को “सेंटिमेंट और पसंद को गेज करने” और यहां तक कि “इमेज और वीडियो जैसा विज़ुअल डाटा प्रोसेस करके ब्रांड लोगो और प्रोडक्ट यूसेज पहचानने” की पावर देती है, जिससे कॉन्टेक्स्ट-स्पेसिफिक ऐड टारगेटिंग सक्षम होती है। सोचिए अगर ब्यूटी प्रोडक्ट्स आपके बच्चे को उसी पल टारगेट कर सकें जब वो दोस्त को अपनी चिंताएं बता रहा हो, या अगर पॉलिटिशियन AI-ऑप्टिमाइज़्ड ऐड्स लागू करके वोटर्स के निजी डर का फायदा उठा सकें।
Big Tech पहले ही सरकारों से ज़्यादा पावरफुल है — सोचिए बेलगाम AI के साथ वो क्या-क्या हासिल कर सकते हैं।
आपकी चैट लीक हो रही है
आपकी निजता दांव पर है, लेकिन आपकी सुरक्षा भी। AI इंटिमेट जानकारी का एक बड़ा, सेंट्रलाइज़्ड पूल बनाता है, जो कई तरीकों से उजागर होने के लिए लगातार ज़्यादा खतरे में रहता है।
यह पहले ही हो चुका है:
- जुलाई 2025 में रिपोर्टर्स ने पाया कि ChatGPT में 1,00,000 से ज़्यादा बातचीत(नई विंडो) को Google ने इंडेक्स करके सर्च करने लायक बना दिया था। “शेयर करें” बटन पे क्लिक करके किसी बातचीत को दोस्तों या सहकर्मियों को भेजने वाले उपयोगकर्ताओं को लगभग निश्चित रूप से नहीं पता था कि उनकी निजी बातचीत इंटरनेट पे सबको दिखेगी।
- 2024 में शोधकर्ताओं ने Slack AI में प्रॉम्प्ट इंजेक्शन(नई विंडो) का इस्तेमाल करके निजी चैनलों में शेयर किया गया कंटेंट उजागर किया।
- 2023 में शोधकर्ताओं की एक दूसरी टीम ने GitHub के Copilot AI असिस्टेंट से असली सॉफ्टवेयर प्रमाण निकाले(नई विंडो) (जिन्हें “सीक्रेट्स” कहा जाता है), जो अरबों लाइनों के कोड पे ट्रेन किया गया था। उस ट्रेनिंग कोड में से कुछ हिस्सों में प्रमाण शामिल थे, और शोधकर्ताओं ने AI को उनमें से 200 से ज़्यादा बाहर निकालने पे मना लिया।
- जनवरी 2025 में AI स्टार्टअप DeepSeek के धूमधड़ाके से लॉन्च के बाद एक रिसर्च टीम ने एक सार्वजनिक डेटाबेस खोजा(नई विंडो) जिसमें बड़ी मात्रा में चैट लॉग, सीक्रेट और दूसरा संवेदनशील डाटा शामिल था।
- अगस्त 2025 में Meta AI के लिए काम करने वाले कॉन्ट्रैक्टर्स ने बताया कि उन्होंने ऐसी व्यक्तिगत बातचीत पढ़ी(नई विंडो) जिसमें लोग चैटबॉट के साथ संवेदनशील डाटा शेयर कर रहे थे।
जब भी व्यक्तिगत डाटा किसी कंपनी के सर्वर पे शुरु-से-अंत तक या ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन के बिना स्टोर किया जाता है, वो डाटा लीक होने के खतरे में रहता है। चैट लॉग हैकर्स — और सरकारों के लिए बेहद आकर्षक टारगेट हैं। एक अमेरिकी अदालत पहले ही OpenAI को सभी उपयोगकर्ताओं के चैट लॉग संभाल कर रखने का आदेश दे चुकी है(नई विंडो) (जिसका विरोध कंपनी अभी कर रही है)। फिर वो डाटा मांगने पे सरकार के लिए उपलब्ध हो जाएगा। अमेरिका के पास पहले से ही उपयोगकर्ताओं पे गुप्त रूप से जासूसी करने के कई तरीके हैं, बिना वारंट वाले वायरटैप से लेकर उन डाटा अनुरोधों तक जिनका पालन Big Tech कंपनियों को करना पड़ता है।
AI सिस्टम जितना ज़्यादा डाटा सोखेंगे, उतना ज़्यादा उनमें उसे उजागर होने का खतरा रहेगा, चाहे अनजाने में हुए लीक से हो, पक्षपाती आउटपुट से हो या सरकारी दबाव से।
ये सिर्फ डाटा नहीं — ये प्रभाव की बात है
शायद ये कहने की ज़रूरत नहीं: आपको विज्ञापनों से निशाना बनाने वाली कंपनियां और राजनीतिक ऑपरेटर्स आपके हितों का ध्यान नहीं रखते।
AI उस मैनिपुलेशन को एक बिल्कुल नए स्तर पे ले जाता है। मास मीडिया के उलट, जिसे आप चुनकर नज़रअंदाज़ कर सकते हैं, AI आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में बुना हुआ है — आपके सवालों के जवाब देता है और ऐसे इन-ऐप सुझाव देता है जो आप चाहते भी नहीं थे। ये सिर्फ प्रतिक्रियाशील नहीं, बल्कि सक्रिय है। और जब इसे खास एजेंडे वाली कंपनियां बनाती हैं या सरकारें इसका इस्तेमाल करती हैं, तो ये बेहद ताकतवर और खतरनाक बन जाता है।
हम पहले से ही इसका नमूना देख रहे हैं। चीन में DeepSeek के राजनीतिक रूप से संवेदनशील विषयों से बचने या उन्हें मिटाने की बात सामने आई है। तियानानमेन स्क्वायर प्रोटेस्ट के बारे में सवाल पूछने पे आपको दीवार से टकराना पड़ेगा(नई विंडो) — इसलिए नहीं कि AI नहीं जानता, बल्कि इसलिए कि उसके अधिकार क्षेत्र की वजह से उसे बताने की इजाज़त नहीं है।
ये समस्या सिर्फ चीन की नहीं है। Elon Musk के Grok चैटबॉट ने साफ राजनीतिक रुख अपनाने(नई विंडो) और अपने अंदरूनी “डायल” की सेटिंग के हिसाब से बहुत अलग-अलग आउटपुट देने की वजह से सुर्खियां बटोरीं। ये भी पाया गया कि ये अपना जवाब शेयर करने से पहले किसी विषय पे Musk की अपनी राय से सलाह लेता है(नई विंडो)। ये दिखाता है कि AI की दिशा को कुछ खास नज़रिए धकेलने के लिए कैसे आकार दिया जा सकता है, चाहे चुपचाप हो या खुलकर, और जैसे-जैसे हम बिना मुख्य स्रोत जांचे शिक्षा और जानकारी के लिए AI पे ज़्यादा निर्भर होंगे, ये और बड़ी समस्या बनती जाएगी।
तो अगर AI ये आकार दे रहा है कि आप क्या देखते हैं, क्या सोचते हैं और कैसा महसूस करते हैं, तो कौन तय करता है कि आपको सच का कौन सा रूप मिलेगा?
लोगों के लिए बना AI, मुनाफे के लिए नहीं
अगर हम ऐसा AI चाहते हैं जो Big Tech या निरंकुश राजनीति से आकार न ले हो और जो आपका डाटा हैकर्स और लीक से बचाए, तो हमें कुछ अलग बनाना होगा। इसका मतलब है ऐसे निजी, स्वतंत्र AI टूल्स को सहायता देना जिनके पीछे कोई गुप्त मकसद या छिपा हुआ एजेंडा न हो।
Lumo उस दिशा में एक कदम है। ये यूरोप में बना है, बिना Silicon Valley निवेश या विदेशी निगरानी के, और नॉनप्रॉफिट Proton Foundation की देखरेख में है, जिसके चार्टर के मुताबिक उसे हमारे कम्युनिटी की निजता आगे बढ़ानी है। 2014 में CERN में मिले वैज्ञानिकों द्वारा हमारी कंपनी की स्थापना के बाद से, हमें पूरी तरह से हमारे उपयोगकर्ताओं ने फंड किया है, निवेशकों या विज्ञापनदाताओं ने नहीं। इससे ये सुनिश्चित होता है कि हमारी वैल्यू और मिशन उन लोगों के साथ मेल खाते रहें जिनकी हम सेवा करते हैं।
हमने Lumo को डिफॉल्ट रूप से निजी बनाया है, यानी ये चैट लॉग संभाल कर नहीं रखता, और आपकी चैट ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन के साथ स्टोर की जाती हैं, ताकि सिर्फ आप ही उन्हें देख सकें। Lumo ओपन-सोर्स मॉडल्स पे भी बना है, और आपका डाटा कभी भी AI को ट्रेन करने के लिए इस्तेमाल नहीं होता।
Lumo सिर्फ शुरुआत है। अगर हम ऐसा भविष्य चाहते हैं जहां AI लोगों की सेवा करे — मुनाफे की नहीं, सत्ता की नहीं — तो हमें इसकी मांग करनी होगी। आज निजी विकल्प चुनकर आप ऐसे इंटरनेट को आकार देने में मदद करते हैं जो ज़्यादा पारदर्शी, ज़्यादा लोकतांत्रिक और आपके अधिकारों का ज़्यादा सम्मान करने वाला हो। टूल्स यहीं मौजूद हैं। फैसला आपका है।






