Gmail छोड़ देने का पक्ष पूरी तरह स्थापित है। Google आपकी सारी Gmail गतिविधि को स्कैन करके ऐसे विज्ञापन प्रोफाइल बनाता है जो पूरे इंटरनेट पे आपका पीछा करते हैं और आपकी सारी गतिविधि को आपसे जोड़ते हैं।

हालांकि, Gmail से एक रात में अलग होकर निजता-प्रथम ईमेल प्रदाता पे शिफ्ट हो जाना इतना आसान नहीं लग सकता, क्योंकि इसके लिए अपने सारे संपर्कों को सूचित करना और संभवतः दर्जनों दूसरी सर्विसेज़ में अपना ईमेल पता अपडेट करना पड़ सकता है। Gmail से शिफ्ट करना आसान बनाने के लिए, अब आप Proton Mail के अंदर से सीधे अपने Gmail पते से ईमेल भेज सकते हैं।

जब आप ये खासियत चालू करते हैं, तो आपके नवीनतम Gmail संदेश Proton Mail में आयात हो जाएंगे, ताकि आपकी हाल की बातचीत और अपडेट वहीं आपके पास रहें। इसके बाद आपके Gmail में आने वाले नए ईमेल अपने आप आपके Proton Mail इंबॉक्स में दिखते रहेंगे।

Gmail के उलट, Proton आपके ईमेल स्कैन नहीं करता, आपको विज्ञापन नहीं दिखाता, AI ट्रेनिंग के लिए आपका डाटा इस्तेमाल नहीं करता, और न ही आपके पत्राचार की प्रोफाइल बनाता है। आपका इंबॉक्स आपका है, कोई डाटा सोर्स नहीं। और जितना ज़्यादा आप Netflix और Amazon जैसी सर्विसेज़ में अपना Proton पता इस्तेमाल करेंगे, Google के पास आपके बारे में उतना कम रहेगा।

Gmail इस्तेमाल करने का एक ज़्यादा निजी तरीका

ये नई खासियत आपको Proton Mail से सीधे अपना Gmail इंबॉक्स चेक करने देती है, यानी आपको Gmail ऐप पे वापस जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती, जिससे निजता के कई फायदे मिलते हैं।

Proton आपके ईमेल से ट्रैकर, विज्ञापन और स्पैम हटा देता है, जिससे आपको Gmail, जो असल में एडवेयर है, के मुकाबले ज़्यादा निजता मिलती है। Gmail ऐप आपके बारे में बहुत बड़ी मात्रा में डाटा इकट्ठा करता है, और Google के अपने ही मुताबिक(नई विंडो), आपको ज़्यादा मिलते-जुलते विज्ञापन दिखाने के लिए आपका अनुमानित स्थान इस्तेमाल करता है। Proton Mail ऐप पे शिफ्ट होने से ये सब रुक जाता है।

Google अब आपकी ईमेल गतिविधि, जैसे कि आप कौन से ईमेल पढ़ते हैं और किन से इंटरैक्ट करते हैं, इस्तेमाल करके आपके बारे में प्रोफाइल नहीं बना पाएगा। जब आपके दोस्त और परिवार भी Proton Mail इस्तेमाल करते हैं, तो Proton से कनेक्ट किए गए Gmail पतों के बीच आदान-प्रदान होने वाले संदेश शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट हो जाते हैं, इसलिए Google अब आपका डाटा नहीं पढ़ पाएगा। इसीलिए जिन लोगों को आप सबसे ज़्यादा ईमेल भेजते हैं, उन्हें Proton जॉइन करने और अपने Gmail खाते कनेक्ट करने के लिए इनवाइट करना फायदेमंद है।

अभी तक Proton Mail पे नहीं हैं? मुफ्त खाता बनाएं

ये खासियत धीरे-धीरे रोल आउट हो रही है। अगर आपको अभी अपनी Proton Mail सेटिंग में ये नहीं दिख रही है, तो ये आने वाली है।

इसे आसानी से सेट करें

  1. अपनी Proton Mail सेटिंग में Easy Switch से आयात खोलें।
  2. अपना Gmail खाता कनेक्ट करें।

जानें Gmail से Proton Mail पे कैसे शिफ्ट हों

Move from Gmail to Proton Mail using Easy Switch

अपना Gmail कनेक्ट करने से Google को आपके Proton Mail इंबॉक्स का एक्सेस नहीं मिलता, इसलिए आपकी निजता पूरी तरह बरकरार और सुरक्षित रहती है।

Big Tech छोड़ने की तरफ एक आसान शिफ्ट

निजता और नैतिक वजहों से, Big Tech को पूरी तरह छोड़ देना बेहतर है। Proton Mail के अंदर से Gmail इस्तेमाल करना Gmail की कुछ पुरानी निजता समस्याओं का हल नहीं है। Google अब भी आपके Gmail खाते पे आने वाला हर ईमेल पढ़ता है, जिसमें वो संवेदनशील निजी संदेश भी शामिल हैं जो आपको वहां मिल सकते हैं।

जब आपके ज़रूरी खाते अपडेट हो जाते हैं और Gmail को सिर्फ आपका स्पैम ही मिलने लगता है, तो आप एक साफ-सुथरे इंबॉक्स अनुभव के लिए Gmail को Proton Mail से पूरी तरह डिस्कनेक्ट कर सकते हैं और अपना Google खाता मिटा दे सकते हैं

अभी तक Proton Mail पे नहीं हैं? मुफ्त खाता बनाएं

Gmail के अलावा, आप अपने ईमेल Outlook, Yahoo और Apple Mail से आयात कर सकते हैं, Easy Switch या हमारे इंपोर्ट टूल का इस्तेमाल करके, जिससे अपनी डिजिटल ज़िंदगी एक जगह इकट्ठा करना आसान हो जाता है।

Proton Mail के अंदर से Gmail इस्तेमाल करके, आप धीरे-धीरे शिफ्ट हो सकते हैं। हर वो खाता जिसे आप Gmail की जगह अपना Proton Mail पता इस्तेमाल करने के लिए अपडेट करते हैं, Google की विशाल डाटा इकट्ठा करने वाली मशीन के लिए एक डाटा सोर्स कम होता है।