Gmail शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किया नहीं है और Google के पास आपके सारे ईमेल का एक्सेस रहता है। यहां पे Gmail को ज़्यादा सेफ बनाने के पांच तरीके और सच्ची निजता चाहने वालों के लिए सबसे अच्छा विकल्प दिया गया है।

हम समझाते हैं कि Gmail पूरी तरह से सेफ या निजी क्यों नहीं है, Gmail की डिफॉल्ट सुरक्षा को कैसे बेहतर बनाएं, और आपके ईमेल को इस तरह सेफ करने का सबसे आसान तरीका क्या है कि उन्हें आपके अलावा कोई नहीं पढ़ सके।

Gmail कितना सेफ है?
क्या Gmail निजी है?
क्या Gmail हैकर्स से सेफ है?
Gmail को ज़्यादा सेफ बनाने के 5 तरीके
1. मज़बूत पासवर्ड इस्तेमाल करें
2. दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) चालू करें
3. फिशिंग हमलों से सावधान रहें
4. Google की सुरक्षा चेकलिस्ट आज़माएं
5. एन्हांस्ड एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करें
क्या Gmail काम के लिए सेफ है?
सुरक्षा और निजता के लिए सबसे अच्छा Gmail विकल्प

Gmail कितना सेफ है?

सबसे पहले, Gmail आपके ईमेल को एन्क्रिप्ट ज़रूर करता है लेकिन इस बात की गारंटी नहीं दे सकता कि वे हर वक़्त पूरी तरह से सेफ रहें। इसकी वजह ये है कि Gmail डिफॉल्ट रूप से स्टैंडर्ड TLS (Transport Layer Security)(नई विंडो) एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करता है।

TLS के साथ, आपके ईमेल भेजे जाते वक़्त A से B तक सेफ रहते हैं, लेकिन तभी जब प्राप्तकर्ता की ईमेल सर्विस TLS को सपोर्ट करती हो। और एक बार वे पहुंच जाने के बाद, आपके ईमेल की निजता इस बात पे निर्भर करती है कि प्राप्त करने वाला सर्वर कौन सा एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करता है।

दूसरे, Google के पास आपके खाते में स्टोर किए गए ईमेल की एन्क्रिप्शन चाबी रहती है। इसलिए Google आपके डाटा को एक्सेस कर सकता है और उसे विज्ञापनदाताओं और सरकारों जैसी तीसरें-पार्टी को सौंप सकता है। सिर्फ शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से ही आप इस बात की गारंटी दे सकते हैं कि आपके प्राइवेट ईमेल कोई और नहीं पढ़ सकता।

Proton Mail पाएं बटन

क्या Gmail निजी है?

Gmail निजी नहीं है क्योंकि Google पैसे कमाने के लिए आपकी निजी जानकारी पे निर्भर रहता है। Google आपके ऑनलाइन हर कदम को ट्रैक करता है और विज्ञापनदाताओं के साथ आपका निजी डाटा शेयर करता है(नई विंडो). Gmail “मुफ़्त” लेबल से दिखता है, लेकिन असल में आप इस सर्विस के लिए अपने डाटा से पैसे चुकाते हैं।

Google ने कहा था कि Gmail ने 2017 में विज्ञापन के लिए आपके ईमेल स्कैन करना बंद कर दिया(नई विंडो). फिर भी बाद में Google को तीसरें-पार्टी डेवलपर्स को उपयोगकर्ताओं के ईमेल का एक्सेस देते(नई विंडो) पकड़ा गया। Google Gmail का इस्तेमाल आपके खरीदे गए चीज़ों को ट्रैक करने(नई विंडो) के लिए भी करता है और डिफॉल्ट रूप से स्मार्ट खासियतें सक्षम करने के लिए ईमेल स्कैन करता है(नई विंडो), हालांकि आप इसे बंद कर सकते हैं।

Google आपके सर्विसेज़ इस्तेमाल करते वक़्त आपके किए गए सब कुछ को रिकॉर्ड करता है। जैसा कि Apple के App Store में Gmail का निजता लेबल दिखाता है, Gmail आपका बहुत सारा निजी डाटा इकट्ठा करता है।

Gmail का निजता लेबल, जो Gmail द्वारा इकट्ठा किए जाने वाले निजी डाटा की सूची दिखा रहा है — इसका इशारा है कि Gmail सेफ या निजी नहीं है

संक्षेप में, जो सर्विस निगरानी-आधारित विज्ञापन पे निर्भर रहती है, वो कभी भी सचमुच निजी नहीं हो सकती।

क्या Gmail हैकर्स से सेफ है?

Google Gmail खातों को हैकर्स से सेफ रखने के उपाय करता है। और हो सकता है आपको लगे कि हैकर्स के आपके खाते को निशाना बनाने की संभावना कम है, जब तक कि आप कोई ज़्यादा ख़तरे वाला व्यक्ति न हों, जैसे राजनीतिक कार्यकर्ता, पत्रकार या सार्वजनिक हस्ती।

हालांकि ज़्यादातर लोगों के लिए ये सच हो सकता है, फिर भी आप डाटा लीक के शिकार हो सकते हैं। चूंकि Gmail शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किया नहीं है, तकनीकी तौर पे Gmail का डाटा बीच में पकड़ना संभव है। इसलिए अगर किसी वजह से Google के सर्वर से छेड़छाड़ हो जाए, तो आपका डाटा उजागर हो सकता है।

और याद रखें कि Gmail शुरु से जितना सेफ हो सकता है, उतना नहीं है। सभी ईमेल प्रदाताओं की तरह, किसी भी व्यक्तिगत Gmail खाते की सुरक्षा इस बात पे निर्भर करती है कि आप उसे कैसे सेटअप करें और इस्तेमाल करें। हैक होने का ख़तरा घटाने के लिए नीचे दी गई सलाह का पालन करें।

Gmail को ज़्यादा सेफ बनाने के 5 तरीके

यहां पे पांच तरीके हैं जिनसे आप अपने Gmail खाते की सुरक्षा बेहतर बना सकते हैं।

1. मज़बूत पासवर्ड इस्तेमाल करें

अपने खाते के लिए एक यूनीक, रैंडम पासवर्ड बनाएं। मज़बूत पासवर्ड के बारे में और जानें, और उन्हें बनाने और याद रखने के लिए निजता-केंद्रित पासवर्ड मैनेजर इस्तेमाल करने के बारे में सोचें।

2. दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) चालू करें

पक्का करें कि आप दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) चालू करें, जिसे Google 2-स्टेप सत्यापन कहता है। 2-स्टेप सत्यापन के साथ, अपना पासवर्ड भरने के बाद, एक्सेस पाने के लिए आपको अपने फ़ोन से छह अंकों का कोड दर्ज करना होता है।

3. फिशिंग हमलों से सावधान रहें

फिशिंग ये होता है जब अपराधी आपको ठगी में फंसाने के लिए घातक ईमेल भेजते हैं। 2022 के पहले हाफ में, फिशिंग US में डाटा लीक की सबसे बड़ी वजह(नई विंडो) बना रहा। फिशिंग हमलों को पहचानने और रोकने का तरीका जानें।

4. Google की सुरक्षा चेकलिस्ट आज़माएं

Google का Security Checkup(नई विंडो) पे जाएं और देखें वो क्या सुझाता है। चेकअप में मुख्य रूप से वही तरीके हैं जिन्हें हम यहां कवर करते हैं, और ये Google को आपके ईमेल स्कैन करने से नहीं रोकेगा। लेकिन ये आपके खाते में संदिग्ध गतिविधि या अन्य संवेदनशील सेटिंग को चिह्नित कर सकता है जिन्हें आप बदल सकते हैं।

Google Account Security Checkup, जो जांचने का एक तरीका है कि आपका Gmail कितना सेफ है

5. एन्हांस्ड एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करें

आप Gmail में एन्हांस्ड एन्क्रिप्शन भी सेटअप कर सकते हैं, जिसे S/MIME(नई विंडो) कहते हैं। लेकिन S/MIME एंटरप्राइज़ उपयोगकर्ताओं के लिए है, और इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको एक योग्य Google Workspace खाते के लिए पैसे चुकाने पड़ेंगे। तो चलिए काम के लिए Gmail एन्क्रिप्शन को देखते हैं।

क्या Gmail काम के लिए सेफ है?

अगर आपके पास काम के लिए पेड Gmail खाता (Google Workspace) है, तो Google कहता है कि वो आपका डाटा स्टोर करने के लिए 128-बिट AES(नई विंडो) एन्क्रिप्शन या इससे मज़बूत और ईमेल को भेजते वक़्त सुरक्षित रखने के लिए TLS इस्तेमाल करता है।

हालांकि ये मज़बूत प्रोटोकॉल हैं, Google Workspace ईमेल शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट नहीं होते। अगर आपके पास योग्य खाता है, तो आप एन्हांस्ड एन्क्रिप्शन (S/MIME) सक्षम कर सकते हैं, हालांकि इसे सेटअप करने के लिए आपको एडमिनिस्ट्रेटर खाते की ज़रूरत होगी।

लेकिन S/MIME सक्षम होने के बाद भी, आपके ईमेल जितने सेफ हो सकते हैं, उतने नहीं होते:

  • संदेश अब भी शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट नहीं होते, इसलिए संभव है कि Google या कोई तीसरी पार्टी उन्हें एक्सेस कर सके।
  • S/MIME एन्क्रिप्शन तभी काम करता है जब ईमेल प्राप्तकर्ता ने भी S/MIME सक्षम किया हो। जिसके पास S/MIME सेटअप नहीं है, उसे प्राइवेट ईमेल भेजने का कोई तरीका नहीं है।
  • PGP के उल्लट, S/MIME के पास सर्टिफिकेट अथॉरिटी की एक केंद्रीकृत प्रणाली है जिसमें छेड़छाड़ हो सकती है, हालांकि ये आपके लिए तभी मायने रख सकता है जब आपके कारोबार को सबसे कड़ी गोपनीयता की ज़रूरत हो।

इसलिए अगर आप अपने कारोबार के संवाद की सुरक्षा और गोपनीयता को गंभीरता से लेते हैं, तो एक ज़्यादा सेफ विकल्प पर गौर करें।

सच्ची निजता पाने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है अपनी ज़िंदगी को डीगूगल करना (सभी Google सर्विसेज़ इस्तेमाल करना बंद करें) और एक विकल्प खोजना।

अभी काबू पाएं: $1 में अपनी ज़िंदगी को डीगूगल करें

सुरक्षा और निजता के लिए सबसे अच्छा Gmail विकल्प

अगर आप अपने ईमेल के लिए सबसे अच्छी सुरक्षा और सच्ची निजता चाहते हैं, तो आपको शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करना होगा।

आप Mailvelope(नई विंडो) जैसा तीसरें-पार्टी प्लग-इन इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपको Gmail में शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करने देता है। फिर भी इसे सेटअप करने के लिए कुछ तकनीकी जानकारी चाहिए, और आप सिर्फ वेब ऐप तक सीमित हैं। इसे मोबाइल डिवाइस के साथ इस्तेमाल नहीं कर सकते।

सबसे आसान विकल्प Proton Mail है, जो Gmail से ज़्यादा सेफ है लेकिन इस्तेमाल करने में उतना ही आसान। Proton Mail में सभी खातों, मुफ़्त या पेड, के लिए एडवांस सुरक्षा खासियतें सक्षम हैं, ताकि आपको डिफॉल्ट रूप से निजता मिले:

  • सिर्फ आप ही अपने ईमेल पढ़ सकते हैं: शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन TLS से एक कदम आगे है। Proton भी उन्हें नहीं पढ़ सकता।
  • डाटा लीक में बेहतर सुरक्षा: ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन का मतलब है आपके खाते के सारे ईमेल एन्क्रिप्ट रहते हैं, यहां तक कि वो भी जो Proton उपयोगकर्ताओं से नहीं हैं।
  • किसी को भी शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन: किसी भी ईमेल खाते को मुफ़्त में पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल भेजें।
  • कोई ट्रैकिंग या लॉगिंग नहीं: जहां Google आपके मुफ़्त Gmail खाते से किए जाने वाले हर काम को ट्रैक करता है, वहीं Proton Mail आपके किए गए किसी चीज़ को रिकॉर्ड नहीं करता।
  • स्विस निजता: Google के उल्लट, जो US में स्थित है, Proton Mail स्विस निजता कानूनों के अधीन है, जो दुनिया के सबसे कड़े कानूनों में से हैं।

Proton में, हमारा विज़न है सेफ ईमेल को सभी के लिए उपलब्ध कराना, तो हमसे जुड़ें — सेफ ईमेल के लिए मुफ़्त साइनअप करें।

अगर आप हमारे विज़न को सहायता देना चाहते हैं, तो पेड इंडिविजुअल प्लैन लें, या Proton for Business पर गौर करें अगर आपको काम के लिए ईमेल चाहिए। मिलकर, हम एक बेहतर इंटरनेट बना सकते हैं जहां निजता डिफॉल्ट हो।