छोटा जवाब: myactivity.google.com(नई विंडो) खोलें → मिटाएं → हर समय। इसमें एक मिनट से भी कम समय लगता है; Google के सर्वर से पूरी तरह हटने में करीब दो महीने लगते हैं।

आपका Google सर्च इतिहास यह दर्ज करता है कि जब लगता है कोई देख नहीं रहा, तब आपके मन में क्या चलता है। सर्च बार में ऐसे सवाल टाइप किए जाते हैं जो किसी डॉक्टर, जीवनसाथी या सहकर्मी से नहीं पूछे जाते। महीनों में ये सवाल आपकी सेहत, पैसों, रिश्तों, राजनीति, धार्मिक मान्यताओं और डरों की एक विस्तृत प्रोफाइल बना देते हैं।

Google इस मामले में ज़्यादा खतरनाक है क्योंकि यह आपकी सर्च को आपके खाते में ईमेल, YouTube इतिहास और स्थान के साथ सेव करता है, और अपनी ज़्यादातर कमाई इसी जोड़ी हुई तस्वीर को टार्गेटेड विज्ञापनों में बदलकर करता है। Google Search में AI की शुरुआत के बाद लोग कीवर्ड की जगह पूरे सवाल टाइप करते हैं, और AI Mode की औसत सर्च अब पारंपरिक सर्च से तीन गुना लंबी(नई विंडो) होती है। लंबा सवाल एक ही एंट्री में ज़्यादा संदर्भ ज़ाहिर करता है, जैसे आपकी उम्र और लक्षण।

एक बार Google के पास यह जानकारी आ जाए, तो यह आपके हाथ में नहीं रहता कि उसे कौन और कैसे इस्तेमाल करेगा। यह तय करती है कि आपको कौन से विज्ञापन और नतीजे दिखेंगे, और आपकी चिंताओं, कमज़ोरियों और रुचियों के आधार पर आपको टारगेट करती है। यह पुलिस को सौंपी जा सकती है या किसी लीक में बाहर आ सकती है। और चूंकि Google इसे महीनों या सालों तक रख सकता है, एक बार किया गया सर्च आपके भूल जाने के बाद भी लंबे समय तक आपके खिलाफ इस्तेमाल हो सकता है।

जो Google पहले से आपके बारे में जानता है, उसे पूरी तरह बदला नहीं जा सकता, लेकिन यह कम किया जा सकता है कि उसमें से कितना आपके खाते से जुड़ा रहे। जब सर्च इतिहास मिटाया जाता है, तो Google उसे उन सभी डिवाइस से हटा देता है जिन पर आप साइन-इन हैं, और कहता है कि अब वह इसका इस्तेमाल शायद विज्ञापनों और नतीजों को पर्सनलाइज़ करने के लिए नहीं करेगा। Google के सिस्टम से पूरी तरह मिटने में करीब दो महीने लगते हैं, और बैकअप छह महीने तक रह सकते हैं। इतिहास को ऑटो-डिलीट पर सेट करने से आगे जो जमा होगा, वह सीमित रहेगा। दोनों तरीके यहां दिए गए हैं।

वेब पर Google सर्च इतिहास कैसे मिटाएं

  1. myaccount.google.com(नई विंडो) पे जाएं और साइनइन करें.
  2. मेरी गतिविधि पर क्लिक करें।
Google मेरी गतिविधि
  1. अपनी गतिविधि खोजें बार के नीचे मिटाएं पर क्लिक करें।
Google मेरी गतिविधि मिटाएं
  1. गतिविधि मिटाएं विंडो खुलेगी। इसमें चुनें कि सर्च इतिहास पिछले घंटे, पिछले दिन या हर समय का मिटाना है, या कस्टम रेंज दर्ज करें।
Google गतिविधि मिटाएं

हर समय चुनने पर यह तय किया जा सकता है कि किस तरह की गतिविधि मिटानी है, जैसे AI Mode, Chrome, Android या Image Search। डिफॉल्ट में सब कुछ चुना हुआ होता है।

Google वेब और ऐप गतिविधि चुनें
  1. एक पॉप-अप विंडो खुलेगी जिसमें बताया जाएगा कि सर्च इतिहास मिटा दिया गया है। बाहर निकलने के लिए समझ गया पर क्लिक करें।
Google से मिटाना पूरा

वेब पर Google सर्च इतिहास अपने आप कैसे मिटाएं

वेब ऐप की सेटिंग ऐसे बदली जा सकती हैं कि Google सर्च इतिहास अपने आप मिटता रहे। तरीका यह है:

  1. myaccount.google.com(नई विंडो) पर वापस जाएं और मेरी गतिविधि पर क्लिक करें।
Google मेरी गतिविधि
  1. वेब और ऐप गतिविधि चुनें।
Google वेब और ऐप गतिविधि
  1. ऑटो-डिलीट के नीचे ऑटो-डिलीट विकल्प चुनें पर क्लिक करें।
Google वेब और ऐप गतिविधि ऑटो-डिलीट
  1. इससे पुरानी गतिविधि ऑटो-डिलीट करें चुनें और 3 महीने, 18 महीने या 36 महीने में से कोई एक चुनें। प्राइवेसी की बेहतर सुरक्षा के लिए सबसे छोटी अवधि (3 महीने) चुनें। आगे पर क्लिक करें और बाकी स्टेप पूरे करें।

मोबाइल पर Google सर्च इतिहास कैसे मिटाएं (iPhone और Android)

  1. अपने iPhone या Android पर Google ऐप खोलें।
  2. अपने Google खाता बटन पर टैप करें।
Google मोबाइल खाता बटन
  1. सर्च इतिहास चुनें।
Google मोबाइल सर्च इतिहास
  1. मिटाएं पर टैप करें।
Google मोबाइल सर्च इतिहास मिटाएं
  1. आज मिटाएं, कस्टम रेंज मिटाएं, हर समय मिटाएं या ऑटो-डिलीट में से चुनें।
Google मोबाइल सर्च इतिहास हर समय मिटाएं

Google आपके सर्च इतिहास का क्या करता है

Google सबसे बड़ा सर्च इंजन है, और डिफॉल्ट में यह आपकी सर्च को आपके बारे में जानी हर दूसरी बात से जोड़ देता है। इसी वजह से Google का सर्च इतिहास आम सर्च इतिहास से ज़्यादा खतरनाक हो जाता है।

यह आपकी पहचान से जुड़ा है। अगर आप Gmail, YouTube, Android या Chrome में साइन-इन हैं, तो आपकी सर्च वेब और ऐप गतिविधि सेटिंग में आपके Google खाते के तहत सेव होती हैं। इसमें आपके टाइप किए शब्द, आपकी भाषा, डिवाइस का प्रकार, और आपके डिवाइस के सामान्य इलाके तथा आपके IP पते के आधार पर आपका स्थान दर्ज होता है, साथ ही आपने जिन विज्ञापनों पर क्लिक किया और विज्ञापनदाताओं की वेबसाइटों पर जो खरीदारी की, वह भी। अगर दो अतिरिक्त बॉक्स टिक किए गए हों, तो Google आपका Chrome ब्राउज़िंग इतिहास और वॉइस रिकॉर्डिंग भी रखता है। ऑफलाइन रहते हुए भी गतिविधि सेव हो सकती है।

Google आपका सर्च इतिहास महीनों या उससे ज़्यादा समय तक रख सकता है। आपकी सेटिंग के हिसाब से Google गतिविधि को 3, 18 या 36 महीने बाद अपने आप मिटा सकता है, या तब तक रख सकता है जब तक खुद से न मिटाया जाए। सिर्फ तीन महीने की सर्च भी आपकी सेहत, पैसों, रिश्तों, रुचियों और मान्यताओं में आए बदलाव ज़ाहिर कर सकती हैं। और कुछ डेटा सुरक्षा, धोखाधड़ी रोकने, कानूनी ज़रूरतों या वित्तीय रिकॉर्ड रखने जैसी वजहों से कहीं ज़्यादा समय तक रखा जा सकता है।

पुलिस इसे कभी-कभी हासिल कर सकती है, वॉरंट के बिना भी। रिवर्स कीवर्ड वॉरंट में जांचकर्ता Google से कहते हैं कि वह उन सभी के नाम बताए जिन्होंने कोई खास शब्द सर्च किया। मिसाल के तौर पर, Commonwealth v. Kurtz(नई विंडो) में पुलिस ने इसी तरह उन सभी को खोजा जिन्होंने हमले से पहले के हफ्ते में पीड़ित का नाम और पता सर्च किया था। नतीजों से पुलिस आरोपी के IP पते(नई विंडो) तक पहुंची। इसके बाद पेंसिल्वेनिया के सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि आम Google सर्च में लोगों को प्राइवेसी की कोई उचित अपेक्षा नहीं है। व्यवहार में, जो भी गलत समय पर गलत शब्द सर्च करता है, वह संदिग्धों की सूची में पहुंच सकता है।

Google इस पर जमा डेटा से कमाता है। Google की मुख्य कंपनी Alphabet अपनी 70% से ज़्यादा आमदनी विज्ञापनों से कमाती है, और टार्गेटेड विज्ञापनों से ज़्यादा कमाई होती है। यह पता लगाने के लिए कि Google के लिए यूज़र डेटा की क्या कीमत है, हमने 2025 के विज्ञापन नीलामी डेटा से 54,000 से ज़्यादा प्रोफाइल का विश्लेषण किया और अनुमान लगाया कि एक औसत अमेरिकी से हर साल करीब $1,605 की विज्ञापन कीमत बनती है। जो सर्च किया जाता है, वह इस कीमत को तय करने में मदद करता है: ज़्यादा कीमत वाली कॉर्पोरेट सर्च करने वाली एक प्रोफाइल की अनुमानित कीमत $17,929 थी, जबकि कम कीमत वाली सर्च करने वाली की $31। इससे Google को जितना हो सके उतना डेटा जमा करने और उसे अपने सभी प्रोडक्ट्स में जोड़ने की वजह मिलती है। प्राइवेसी सेटिंग मदद करती हैं, लेकिन वे Google के बिज़नेस मॉडल के खिलाफ काम करती हैं, इसलिए इन्हें खुद ऑन करना पड़ता है और ये मेन्यू में कहीं दबी रहती हैं।

अपने Google सर्च इतिहास को कैसे सुरक्षित रखें

जो डेटा Google के पास पहले से है, उसके साथ वह क्या करता है, यह तय नहीं किया जा सकता, लेकिन आगे वह क्या जमा करेगा, इसे सीमित किया जा सकता है।

  • Google से साइन-आउट रहकर सर्च करें, या ऐसा सर्च इंजन इस्तेमाल करें जो क्वेरी लॉग नहीं करता। प्राइवेसी पर केंद्रित यूरोपीय सर्च इंजनों के बारे में जानें।
  • VPN(नई विंडो) का इस्तेमाल करें ताकि आपकी खोजें आपके घर के IP पते से न जुड़ी रहें। Kurtz में अदालत ने साफ तौर पर कहा था कि उसका तर्क VPN या प्राइवेट ब्राउज़िंग टूल्स पर लागू नहीं होता।
  • Gmail में Gemini बंद करें और Android में भी। यह आपकी खोज का इतिहास, ईमेल और Google का बाकी डेटा इस्तेमाल कर सकता है, जिससे आपके बारे में अलग-अलग जानकारियां एक ही जगह जुड़ जाती हैं।
  • Search में Google AI को सीमित करें — AI Overviews छिपाकर और Save Media सेटिंग बंद करके। यह सेटिंग Google को आपके अपलोड अपने AI की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल करने देती है।
  • ऐसे ब्राउज़र पर स्विच करें जो डिफॉल्ट रूप से ट्रैकर्स ब्लॉक करता है, जैसे Firefox या Brave। Google आपको सिर्फ Search के ज़रिए ही नहीं, दूसरी वेबसाइटों पर विज्ञापनों और एनालिटिक्स स्क्रिप्ट के ज़रिए भी ट्रैक करता है। प्राइवेट नेविगेशन के लिए यूरोपीय वेब ब्राउज़र के बारे में जानें।
  • Google की लोकेशन हिस्ट्री अक्षम करें ताकि कंपनी यह कम जान सके कि आप कहां-कहां रहे हैं।

Google जो जमा करता है, उसमें खोजें बस एक हिस्सा हैं। अपनी Google प्राइवेसी सेटिंग मज़बूत करने के और तरीके जानें।

Gmail छोड़ें, ताकि आपकी खोजें आपके इन्बॉक्स से बाहर रहें

जब तक आप Gmail में साइन-इन हैं, आपकी खोजें आपके इन्बॉक्स की हर चीज़ के साथ जमा होती रहती हैं। किसी लक्षण की खोज डॉक्टर के अपॉइंटमेंट की पुष्टि करने वाले ईमेल के बगल में रख दी जाती है, और वकील की खोज उस संदेश के बगल में, जिसमें वजह बताई गई है। Gmail छोड़ना अपनी ज़िंदगी को deGoogling करने की दिशा में सबसे अहम कदमों में से एक है।

अगर आपको ऐसी प्राइवेट ईमेल सेवा चाहिए जो आपके इन्बॉक्स को स्कैन न करे, आपकी प्रोफाइल न बनाए या आपके डेटा का इस्तेमाल AI ट्रेनिंग के लिए न करे, तो Proton Mail प्राइवेसी को सबसे पहले रखने वाला Gmail का विकल्प है। Proton Mail आपके संदेशों को शुरु-से-आखिर तक और ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखता है, इसलिए हम आपके ईमेल नहीं पढ़ सकते। हमारा खर्च सदस्यताओं से चलता है, विज्ञापनों से नहीं।

एक ही रात में सब कुछ बदलना ज़रूरी नहीं। Easy Switch की मदद से बातचीत का इतिहास, संपर्क और कैलेंडर आयात किए जा सकते हैं, नए ईमेल ऑटो-फॉरवर्ड किए जा सकते हैं, और Proton छोड़े बिना अपने Gmail पते से संदेश भेजे या जवाब दिए जा सकते हैं। दोनों का इस्तेमाल तब तक करें जब तक Proton Mail से सहजता न हो जाए, और तैयार होने पर Gmail बंद कर दें।