Proton होमपेज

Proton Mail Export Tool का उपयोग करके ईमेल निर्यात और रीस्टोर कैसे करें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
Proton में माइग्रेट करें

Proton Mail Export Tool हर किसी के लिए उपलब्ध है। ये आपको अपने Proton Mail खाते से डिक्रिप्ट किए गए ईमेल अपने डिवाइस पे निर्यात करने में मदद करता है। इसके बाद आप संदेश देख सकते हैं या उन्हें किसी और ईमेल खाते या ईमेल क्लाइंट में आयात कर सकते हैं। ये लेख आपको इस टूल का उपयोग करने की प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन देगा।

Proton Mail Export Tool डाउनलोड करें

न्यूनतम सिस्टम आवश्यकताएं:

  • Windows 10 
  • macOS 10.15 (Intel) या macOS 11.0 (Apple Silicon)
  • Ubuntu 20.04 LTS

टूल क्या बैकअप करेगा

टूल आपके सारे ईमेल और उनका मेटाडाटा निर्यात करेगा। उन्हें EML और JSON फाइलों के रूप में सहेजा जाएगा। EML संदेशों को फिर Thunderbird या Outlook जैसे ईमेल क्लाइंट में आयात किया जा सकता है।

टूल क्या रीस्टोर करेगा

टूल उन ईमेल को रीस्टोर करेगा जो टूल की बैकअप प्रक्रिया का उपयोग करके निर्यात किए गए थे। इसका इंतज़ाम अन्य ईमेल आयात करने के लिए नहीं है। दूसरे स्रोतों से ईमेल आयात करने के तरीके की जानकारी के लिए नीचे FAQ देखें।

तैयारी

Proton Mail Export Tool चलाने से पहले, कृपया पक्का करें कि:

  1. आपका सिस्टम न्यूनतम सिस्टम आवश्यकताओं को पूरा करता है।
  2. आपके पास आपके Proton खाते में स्टोर किए गए ईमेल की मात्रा को समाने के लिए काफी डिस्क स्पेस है (अगर आप बैकअप लेने का प्लैन कर रहे हैं)।
  3. आपके खाते पे काफी स्टोरेज स्पेस उपलब्ध है (अगर आप रीस्टोरेशन करने का प्लैन कर रहे हैं)।
  4. आपके पास स्थिर इंटरनेट कनेक्शन और निर्यात पूरा करने के लिए काफी समय है। बड़े इनबॉक्स पे निर्यात में कुछ मिनटों से लेकर कुछ घंटों तक का समय लग सकता है।

अपने ईमेल कैसे बैकअप और रीस्टोर करें

1. Export Tool डाउनलोड और एक्सट्रैक्ट करें

ऊपर अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सही डाउनलोड बटन पे क्लिक करें। डाउनलोड पूरा होने के बाद, संग्रह की सामग्री को अपनी पसंद के फोल्डर में एक्सट्रैक्ट करें।

2. Export Tool लॉन्च करें

वह फोल्डर खोलें जहां आपने टूल एक्सट्रैक्ट किया है। “proton-mail-export-cli” फाइल खोजें और निर्यात टूल लॉन्च करने के लिए उस पे डबल-क्लिक करें।

Linux पे, आपको एप्लीकेशन को Terminal से चलाने की ज़रूरत पड़ सकती है। ऐसा करने के लिए, पहले आपके द्वारा डाउनलोड किए गए संग्रह को एक फोल्डर में एक्सट्रैक्ट करें। फिर उस स्थान में टर्मिनल खोलें जहां आपको proton-mail-export-cli फाइल दिखती है। इसके बाद, फाइल एक्ज़ीक्यूट करें:

./proton-mail-export-cli

3. अपने Proton Mail खाते में लॉगइन करें

एक टर्मिनल विंडो खुलेगी, जो आपसे आपका Proton Mail यूज़रनेम दर्ज करने के लिए कहेगी। अपना यूज़रनेम टाइप करें और दबाएं।

अब आपसे अपना पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। पासवर्ड दर्ज करने के बाद, दबाएं। कृपया ध्यान दें कि टाइप करते समय आपका पासवर्ड नहीं दिखेगा।

अगर आपने 2-फैक्टर सत्यापन सक्षम किया है या मेलबॉक्स पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपसे आपका 2-एफए कोड या पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।

4. एक ऑपरेशन चुनें

आपसे दो ऑपरेशनों में से एक चुनने के लिए कहा जाएगा — बैकअप या रीस्टोर

  • बैकअप करने के लिए B या Backup टाइप करें और <enter> दबाएं। इसके बाद, नीचे अपने ईमेल बैकअप करें नाम के सेक्शन को पढ़ें।
  • रीस्टोर करने के लिए R या Restore टाइप करें और <enter> दबाएं। इसके बाद, नीचे अपने ईमेल रीस्टोर करें नाम के सेक्शन को पढ़ें।

अपने ईमेल बैकअप करें

1. एक निर्यात स्थान चुनें

टूल पूछेगा कि क्या आप डिफॉल्ट निर्यात स्थान का उपयोग करना चाहते हैं, जो उस फोल्डर में आपके Proton Mail यूज़रनेम के साथ एक नया फोल्डर बनाता है जहां टूल डाउनलोड किया गया था। डिफॉल्ट स्थान के साथ आगे बढ़ने के लिए yes टाइप करें और दबाएं।

अगर आप कोई और निर्यात स्थान बताना चाहते हैं, तो no दर्ज करें, और आपसे निर्यात किए गए डाटा के लिए अपना पसंदीदा रास्ता दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।

2. बैकअप शुरू करें

बैकअप प्रक्रिया अब शुरू होगी। एक प्रोग्रेस बार बैकअप की स्थिति दिखाएगा, और पूरा होने पे आपको टर्मिनल विंडो में Export finished संदेश दिखेगा।

अब आप टर्मिनल विंडो बंद कर सकते हैं। आपके संदेश उस फोल्डर में डाउनलोड हो गए हैं जिसे आपने स्टेप 1 में चुना था।

अपने ईमेल रीस्टोर करें

1. एक बैकअप स्थान चुनें

टूल आपसे उस बैकअप का डिस्क पे स्थान बताने के लिए कहेगा जिसे आप रीस्टोर करना चाहते हैं। कृपया उस फोल्डर का रास्ता बताएं जिसमें बैकअप प्रक्रिया के दौरान निर्यात की गई .eml और .json फाइलें हैं, और . दबाएं। टर्मिनल विंडो में पेस्ट करने के लिए, आप अपने माउस के राइट-क्लिक का उपयोग कर सकते हैं।

फोल्डर का रास्ता खोजने के लिए:

  • वह फोल्डर खोलें जहां आपने संदेश निर्यात किए हैं
  • ऊपर पता बार से स्थान कॉपी करें
    • Windows: रास्ता चुनें और उसे कॉपी करने के लिए CTRL + C दबाएं
    • macOS: पाथ बार को क्षण भर के लिए दिखाने के लिए Option कुंजी दबाएं, फिर पाथ बार में फोल्डर पे control-click करें, फिर Copy “folder” as Pathname चुनें।
    • Ubuntu और Fedora: पता बार के अंत में तीन बिंदुओं पे क्लिक करें, और “Copy Location” चुनें
  • अगर आपके रास्ते में स्पेस हैं, तो आपको उसे कोट्स (“) में लपेटना होगा।

2. रीस्टोरेशन शुरू करें

रीस्टोरेशन प्रक्रिया शुरू होगी। एक प्रोग्रेस बार निर्यात की स्थिति दिखाएगा, और पूरा होने पे आपको टर्मिनल विंडो में Restore finished संदेश दिखेगा, साथ में ऑपरेशन के बारे में कुछ आंकड़े।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या निर्यात को रोका जा सकता है और बाद में जारी रखा जा सकता है?

नहीं, ऐसा नहीं किया जा सकता। कृपया पक्का करें कि आपके पास स्थिर इंटरनेट कनेक्शन और निर्यात पूरा करने के लिए काफी समय है। बड़े इनबॉक्सों और धीमे कनेक्शनों पे निर्यात में कुछ मिनटों से लेकर कुछ घंटों तक का समय लग सकता है।

क्या मेरे Proton Calendar इवेंट, Drive फाइलें या Pass आइटम निर्यात किए जा सकते हैं?

Proton Mail Export Tool सिर्फ आपके Proton Mail ईमेल निर्यात करने देता है।

दूसरे ईमेल Proton Mail में कैसे आयात किए जा सकते हैं?

आप Easy Switch टूल का उपयोग करके Gmail, Outlook, Yahoo या दूसरे प्रोवाइडर्स से ईमेल आयात कर सकते हैं। ईमेल जिस क्षण आपके Proton Mail इनबॉक्स में आते हैं, वे एन्क्रिप्ट कर दिए जाते हैं। अगर आपके पास EML फाइलें हैं, तो आप अपने कंप्यूटर पे Proton Mail Bridge इंस्टॉल कर सकते हैं और अपनी पसंद के डेस्कटॉप ईमेल क्लाइंट का उपयोग करके ईमेल फाइलें आयात कर सकते हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me