Proton होमपेज

VPN के विशेष सर्वर कैसे जोड़ें और हटाएं

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
बिज़नेस के लिए Proton

इन प्लैन के साथ आप अपने संगठन के लिए विशेष VPN सर्वर(नई विंडो) खरीद सकते हैं:

  • Proton Workspace Standard
  • Proton Workspace प्रीमियम
  • Proton VPN Professional
  • VPN और Pass Professional

डेडिकेटेड सर्वर सिर्फ आपकी टीम इस्तेमाल कर सकती है, और हर एक सर्वर का अपना डेडिकेटेड IP पता होता है। एक बार डेडिकेटेड सर्वर मिलने के बाद, आप गेटवे सेटअप कर सकते हैं जो आपकी टीम को उनसे कनेक्ट करने की अनुमति देते हैं।

इस सहायता लेख में हम देखेंगे:

विशेष सर्वर कैसे जोड़ें

1. account.protonvpn.com पर साइनइन करें और VPN → गेटवे → और सर्वर प्राप्त करें पर जाएं।

Select Get more servers

2. सदस्यता विकल्प → विशेष सर्वर पे जाएं और VPN सर्वर की संख्या के बगल में + पर क्लिक करें।

New gateways 2

3. नए VPN सर्वर के लिए अतिरिक्त शुल्क आपको दिखाई देगा। अगर आपके खाते पे कोई क्रेडिट या आनुपातिक पेमेंट हैं, तो वे अपने-आप आपकी कुल रकम में लागू हो जाएंगे। अपनी खरीद पक्का करने के लिए Pay पर क्लिक करें।

अब आपके पास नए विशेष सर्वर हैं, जिन्हें गेटवे को असाइन किया जा सकता है।

गेटवे कैसे सेटअप करें, यह जानें(नई विंडो)

विशेष सर्वर कैसे हटाएं

आप अपने संगठन से विशेष सर्वर भी हटा सकते हैं।

  • अगर आपके पास Proton Workspace प्लैन है, तो आप अपने सभी विशेष सर्वर हटा सकते हैं।
  • VPN Professional प्लैन में हमेशा कम से कम 1 विशेष सर्वर होना चाहिए, इसलिए अगर आप सभी सर्वर मिटाना चाहते हैं, तो आपको हमारी ग्राहक सहायता टीम से संपर्क करना होगा।

विशेष सर्वर हटाने के लिए:

1. पक्का करें कि जिन सर्वर को आप हटाना चाहते हैं वे किसी गेटवे को असाइन नहीं किए गए हैं।

विशेष सर्वर का स्थान बदलने के बारे में ज़्यादा जानें(नई विंडो)

2. VPN → गेटवे → और सर्वर प्राप्त करें पर जाएं।

Select Get more servers

3. सदस्यता विकल्प → विशेष सर्वर पर जाएं और VPN सर्वर की संख्या के बगल में – पर क्लिक करें।

New gateways 3

4. जारी रखने के लिए बंद करें पर क्लिक करें। सर्वर हटाने पे आपको आपके सर्वर किराए के शेष हिस्से की कीमत के बराबर खाता क्रेडिट(नई विंडो) मिलेंगे।

सर्वर मिटाना अनडू नहीं किया जा सकता, लेकिन आप कभी भी अपने संगठन में नया सर्वर जोड़ सकते हैं।

ध्यान दें कि गेटवे से हटाए गए विशेष सर्वर की 10-दिन की कूलिंग अवधि होती है। इसका मतलब है कि अगर आप उस अवधि के भीतर कोई सर्वर मिटाकर दोबारा खरीदते हैं, तो आप उसे सिर्फ उसी स्थान को असाइन कर पाएंगे जहां वह पहले इस्तेमाल हुआ था।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me