Bridge में लेबल
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Bridge का इस्तेमाल
Proton Mail(नई विंडो) में लेबल और फोल्डर आपके मेलबॉक्स को व्यवस्थित करने में मदद करने वाले दो टूल हैं। Proton Mail में सात डिफॉल्ट फोल्डर हैं, जिनमें आपके ईमेल सॉर्ट किए जा सकते हैं: सारे मेल, इंबॉक्स, ड्राफ्ट, भेजे गए, तारांकित, संग्रह, स्पैम और कचरा। यूज़र कस्टम फोल्डर भी बना सकते हैं। दूसरी तरफ, लेबल टैग की तरह होते हैं, जिन्हें आप अपने ईमेल पे जोड़ सकते हैं।
The Bridge द्वारा सहायता प्राप्त ईमेल क्लाइंट Proton Mail के लेबलों को फोल्डर की तरह समझते हैं। इसलिए जब आप अपने ईमेल क्लाइंट के साथ अपना Proton Mail खाता कॉन्फ़िगर करते हैं, तो आपके मौजूदा लेबल, लेबल फोल्डर के अंदर फोल्डर की तरह दिखाई देंगे।

Bridge में लेबल कैसे लागू करें
अगर आप अपने ईमेल क्लाइंट में Proton Mail संदेश को “लेबल” करना चाहते हैं, तो बस संदेश को साइड पे मौजूद किसी लेबल में ले जाना है, जिससे लेबल लागू हो जाएगा।
Bridge में लेबल कैसे हटाएं
जब किसी संदेश पर लेबल लागू किया जाता है, तो संदेश लेबल और जिस फोल्डर में वह मौजूद है, दोनों में दिखाई देता है। अगर आप अपने ईमेल क्लाइंट में लेबल फोल्डर खोलकर संदेश को किसी फोल्डर, जैसे इंबॉक्स या संग्रह, में ले जाते हैं, तो लेबल संदेश से हट जाएगा.
ऐसा करते वक्त लेबल बनाए रखने के लिए, आपको संदेश को ले जाने की बजाय उस फोल्डर में कॉपी करना होगा। इससे लेबल बना रहेगा और आपका संदेश मनचाहे फोल्डर में चला जाएगा।
टैग
कुछ ईमेल क्लाइंट, जैसे Thunderbird, में टैग या इसी तरह की खासियतों की सहायता उपलब्ध है। ये Proton Mail के लेबलों जैसे नहीं हैं और Proton Mail के लेबलों की तरह काम नहीं करेंगे, ये Proton Mail सर्वर पे सिंक्रनाइज़ नहीं होते।