Proton होमपेज

गेटवे के यूज़र और समूह कैसे संभालें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton VPN for Business

अपने संगठन के लिए गेटवे बनाने(नई विंडो) के बाद, उन्हें आपके गेटवे के विशेष सर्वर का एक्सेस देने के लिए यूज़र(नई विंडो) और समूह(नई विंडो) जोड़ें।

गेटवे में यूज़र और समूह कैसे जोड़ें

1. account.protonvpn.com पे साइनइन करें।

2. VPN → गेटवे पे जाएं। जिस गेटवे को बदलना है, उसके बगल में वर्टिकल तीन डॉट्स (⋮) → यूजर बदलें पे क्लिक करें।

Edit users

अपने गेटवे तक सबको एक्सेस देने के लिए, ड्रॉपडाउन मेन्यू से संपूर्ण संगठन चुनें, फिर पक्का करने के लिए सहेजें पे क्लिक करें।

Edit users 2

एक्सेस को खास लोगों तक सीमित करने के लिए, ड्रॉपडाउन मेन्यू में से चुनें कि कौन एक्सेस कर सकता है ।

Edit users 3

अब यूज़र, समूह(नई विंडो), या दोनों जोड़े जा सकते हैं

यूज़र जोड़ने के लिए: यूज़र टैब चुनें। सूची से यूज़र चुनें, या उनके यूजरनाम या ईमेल पता की मदद से खोजें।

Edit users 4

समूह जोड़ने के लिए: समूह टैब चुनें। सूची से समूह चुनें, या समूह के नाम की मदद से खोजें।

Edit users 5

जब आप पूरा कर लें, तो सहेजें पे क्लिक करें।

गेटवे से यूज़र या समूह कैसे हटाएं

यूज़र या समूह हटाने के लिए, बस उनका चेक हटा दें। ध्यान रखें कि आपके संगठन के मुख्य एडमिन को आपके संगठन के गेटवे का हमेशा एक्सेस होना चाहिए, और उनका चेक नहीं हटाया जा सकता।

SCIM के ज़रिए समूह प्रोविज़न करना

अगर आपका संगठन Okta या Microsoft Entra जैसे किसी IdP (पहचान प्रदाता) का इस्तेमाल करता है, तो आप Proton में इसकी जगह वहां समूह बना और संभाल सकते हैं। अपने IdP में किए गए समूह और सदस्यता बदलाव Proton में अपने-आप मिल जाते हैं, इसलिए मैन्युअल अपडेट करने की ज़रूरत नहीं है।

ये onboarding और offboarding के लिए खासतौर पे काम का है: जब कोई टीम में शामिल होता या टीम छोड़ता है, तो उसका एक्सेस अपने-आप अपडेट हो जाता है और हर बार किसी को इजाज़त देने या वापस लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

अपने संगठन के लिए SCIM सेटअप करने के लिए, देखें:

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me