Proton होमपेज

Proton for Business या Proton Visionary प्लैन के साथ बहु-उपयोगकर्ता समर्थन सक्षम करने का तरीका

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
उपयोगकर्ताओं को संभालें

कई-यूज़र समर्थन सभी Proton for Business प्लैन पर, साथ ही लेगेसी Visionary प्लैन वाले सभी के लिए उपलब्ध है।

  • हमारे Proton for Business प्लैन की कीमत हर उपयोगकर्ता के हिसाब से होती है। आप 5,000 तक उपयोगकर्ता जोड़ सकते हैं, जिन्हें आप फिर अपने संगठन में जोड़ सकते हैं। अगर आप 5,000 से ज़्यादा उपयोगकर्ता जोड़ना चाहते हैं, तो अपनी ज़रूरतों पे बात करने के लिए कृपया enterprise@proton.me से संपर्क करें।
  • अगर आपके पास Proton Visionary प्लैन है, तो आप अपने संगठन में आपके अपने खाते समेत ज़्यादा से ज़्यादा कुल छह उपयोगकर्ता खाते जोड़ सकते हैं।

Proton for Business प्लैन के साथ बहु-उपयोगकर्ता समर्थन सक्षम करने का तरीका
Proton Visionary के साथ बहु-उपयोगकर्ता समर्थन सक्षम करने का तरीका

Proton for Business प्लैन के साथ बहु-उपयोगकर्ता समर्थन सक्षम करने का तरीका

अगर आपके पास Proton for Business प्लैन है, तो आप कई-यूज़र समर्थन सक्षम कर सकते हैं और कस्टम डोमेन के साथ संगठन बना सकते हैं (जैसे, @aapkadomain.in)। इसके बाद आप नए Proton उपयोगकर्ता खाते बना सकते हैं, जैसे naam@aapkadomain.in

किसी भी Proton for Business प्लैन के साथ बहु-उपयोगकर्ता समर्थन सक्षम करने के लिए, आपको ये करने होंगे:

1. अपने प्लैन में कम से कम एक उपयोगकर्ता जोड़ें।

जानें कि अपने प्लैन में उपयोगकर्ता और पते कैसे जोड़ें

2. Connect a custom domain to your account.

कस्टम डोमेन कनेक्ट करने के बारे में ज़्यादा जानें

3. कई-यूज़र समर्थन सक्षम करें: account.proton.me पर अपने Proton खाते में लॉगइन करें, Settings → All settings → Organization → Multi-user support, पर जाएं और बहु-उपयोगकर्ता समर्थन सक्षम करें पर क्लिक करें।

बहु-उपयोगकर्ता समर्थन सक्षम करें बटन

4. अपना पासवर्ड डालें और पक्का करने के लिए सत्यापन करें पे क्लिक करें।

पासवर्ड डालने की विंडो

5. अपने संगठन के लिए एक नाम चुनें और संगठन बनाना पूरा करने के लिए नीचे दिए बॉक्स भरें।

संगठन बनाने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें

Proton Visionary के साथ बहु-उपयोगकर्ता समर्थन सक्षम करने का तरीका

अगर आपके पास Proton Visionary प्लैन है, तो आप बहु-उपयोगकर्ता समर्थन सक्षम कर सकते हैं और छह यूज़रों तक के साथ संगठन बना सकते हैं। संगठन बनाने के बाद, आप मौजूदा Proton यूज़रों को शामिल होने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं या, अगर आपके पास कस्टम डोमेन है, तो नए Proton उपयोगकर्ता खाते बना सकते हैं।

Proton Visionary के साथ बहु-उपयोगकर्ता समर्थन सक्षम करने के लिए:

1. account.proton.me पे अपने Proton खाते में लॉगइन करें।

2. Settings → All settings → Organization → Multi-user support पर जाएं और बहु-उपयोगकर्ता समर्थन सक्षम करें पर क्लिक करें।

बहु-उपयोगकर्ता समर्थन सक्षम करें बटन

3. अपना पासवर्ड डालें और पक्का करने के लिए सत्यापन करें पे क्लिक करें।

पासवर्ड डालने की विंडो

(ध्यान दें: Proton for Business प्लैन के उलट, Proton Visionary के साथ बहु-उपयोगकर्ता समर्थन सक्षम करने और संगठन बनाने के लिए अपने प्लैन में कम से कम एक उपयोगकर्ता जोड़ने और कस्टम डोमेन सेटअप करने की ज़रूरत नहीं है।)

4. अपने संगठन के लिए एक नाम चुनें और संगठन बनाना पूरा करने के लिए नीचे दिए बॉक्स भरें।

संगठन बनाने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me