Proton होमपेज

Android पे Proton Pass इस्तेमाल करने के लिए Google Workspace का MDM कैसे कॉन्फ़िगर करें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
उपयोगकर्ताओं को संभालें

व्यवसाय मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट (MDM) प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके अपनी टीम के सदस्यों के Android डिवाइसेस पे Proton Pass इंस्टॉल और संभाल सकते हैं।

ये गाइड समझाती है कि अपनी टीम के Android डिवाइसेस पे Proton Pass सेटअप करने के लिए Google Workspace के एंडपॉइंट मैनेजमेंट की MDM सुविधा को कैसे कॉन्फ़िगर करें। इससे आप अपने संगठन के उपयोगकर्ताओं के Android डिवाइसेस पे Proton Pass अपने-आप इंस्टॉल कर पाएंगे

शुरूआत करने के लिए, आपको इन चीज़ों की ज़रूरत होगी:

इस गाइड में हम इन चीज़ों को कवर करेंगे:

पहला चरण: नए उपयोगकर्ता जोड़ें

1. admin.google.com(नई विंडो) पे साइनइन करें अपने एडमिनिस्ट्रेटर यूज़रनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करके (साथ में 2-एफए, अगर सक्षम हो) और DirectoryUsersAdd new user पे जाएं।

नए उपयोगकर्ता जोड़ें 1

2. नए उपयोगकर्ता की जानकारी दर्ज करें और पूरा होने पे Add new user पे क्लिक करें।

नए उपयोगकर्ता जोड़ें 2

3. नया उपयोगकर्ता खाता अब एक अस्थायी, सिर्फ़ एक बार इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड के साथ बन गया है। इसका नोट ज़रूर बना लें, क्योंकि आपको Android डिवाइस पे उनकी बिज़नेस प्रोफाइल सेटअप करने के लिए इसकी ज़रूरत पड़ेगी (देखें तीसरा चरण)।

नए उपयोगकर्ता जोड़ें 3

दूसरा चरण: अपने संगठन के लिए Proton Pass MDM कॉन्फ़िगर करें

1. AppsWeb and mobile appsAdd appSearch for apps पे जाएं।

इंस्टॉल और कॉन्फ़िगर करें 1

2. Proton खोजें और Proton PassSelect पे जाएं।

इंस्टॉल और कॉन्फ़िगर करें 2

3. चुनें कि आप Proton Pass अपने संगठन के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए इंस्टॉल करना चाहते हैं या चुने हुए समूह और संगठनात्मक इकाइयों के लिए, और जारी रखें पे क्लिक करें।

इंस्टॉल और कॉन्फ़िगर करें 3

4. Access methodForce install, चुनें, फिर Finish चुनें।

इंस्टॉल और कॉन्फ़िगर करें 4

Proton Pass ऐप अब आपके संगठन के सदस्यों के मैनेज किए गए डिवाइसेस पे अपने-आप इंस्टॉल हो जाएगा।

तीसरा चरण: Android डिवाइस पे वर्क प्रोफाइल सेटअप करें

ये चरण आपकी कंपनी का IT डिपार्टमेंट कंपनी के डिवाइसेस पे कर सकता है, या सदस्य अपने डिवाइसेस पे कर सकते हैं। Android की प्रोफाइल खासियत ये सुनिश्चित करती है कि यूज़र अपनी वर्क और पर्सनल ज़िंदगी अलग रख सकें। ध्यान दें कि ये गाइड Samsung OneUI फ़ोन का इस्तेमाल करके बनाई गई थी, और कुछ जानकारी दूसरे डिवाइसेस पे अलग हो सकती है।

1. Android डिवाइस पे Settings ऐप खोलें और Password & AccountsAdd Account पे जाएं (या Samsung डिवाइसेस पे Accounts and backupManage accounts+ Add account)।

2. Google चुनें और पहले चरण में बनाए गए यूज़रनेम और पासवर्ड से साइन इन करें।

3. इस खाते के लिए नया, मज़बूत, स्थायी पासवर्ड बनाने के लिए कहा जाएगा। अगर ये प्रोसेस IT डिपार्टमेंट (या इसी तरह का विभाग) कर रहा है, तो यूज़रनेम और नया पासवर्ड अपनी टीम के सदस्य के साथ सुरक्षित तरीके से शेयर करें। तैयार होने पे Next टैप करें।

4. मैनेज किया गया Google खाता बनाना पूरा करने के लिए Google की सेवा की शर्तें स्वीकार करें। जारी रखने के लिए Next टैप करें।

वर्क प्रोफाइल सेटअप करें 1

5. अब आप डिवाइस पे वर्क प्रोफाइल बनाएंगे। इससे आपको (या जिस स्टाफ सदस्य को डिवाइस दिया गया है) अपनी पर्सनल और वर्क ज़िंदगी अलग रखने को मिलेगा। ध्यान रखें कि आपकी वर्क प्रोफाइल का डाटा आपके IP एडमिनिस्ट्रेटर को दिखेगा। आगे बढ़ने के लिए Agree टैप करें और नई वर्क प्रोफाइल बन जाने के बाद Next टैप करें।

6. अगर आपने इस डिवाइस के लिए स्क्रीन लॉक सेटअप नहीं किया है, तो ऐसा करने के लिए कहा जाएगा। ये हो जाने के बाद Install work appsInstall टैप करें।

7. मान लें कि Proton Pass आपके संगठन के लिए पहले से कॉन्फ़िगर किया गया है (ऊपर दूसरा चरण देखें), आपको Proton Pass ऐप यहां लिस्ट में दिखेगा। Done टैप करें।

वर्क प्रोफाइल सेटअप करें 2

अब आप अपनी वर्क प्रोफाइल से Proton Pass ऐप खोल सकते हैं। इसके लिए अपनी होम स्क्रीन से ऊपर स्वाइप करें या अपनी होम स्क्रीन के नीचे मौजूद गोल बिंदुदार आइकन पे टैप करके अपना ऐप ड्रॉअर खोलें → Work

वर्क प्रोफाइल सेटअप करें 3

अतिरिक्त संरचना विकल्प

Android पे Proton Pass के लिए MDM अब सेटअप हो गया है। नीचे हम एक और ऐडवांस विकल्प को देखते हैं।

ऐप की इजाज़त कैसे संभालें

Proton Pass ऐप को Android डिवाइस की खासियतों तक किसी एक्सेस की ज़रूरत नहीं है और इसलिए वो उन तक एक्सेस की इजाज़त नहीं मांगता। हालांकि, अगर आप फिर भी संभालना चाहते हैं कि उसे कौन-सा एक्सेस मिला है:

1. admin.google.com(नई विंडो) पे साइनइन करें और AppsWeb and mobile appsProton PassRuntime permissions पे जाएं।

ऐप की इजाज़त संभालें 1

2. हर Android खासियत के बगल में मौजूद ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करके Allow, Deny, या Prompt user (डिफॉल्ट) चुनें।

ऐप की इजाज़त संभालें 2

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me