संगठन कैसे बनाएं
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- संगठन संभालें
अगर आपके पास Proton for Business प्लान या लेगेसी Proton Visionary प्लान है, तो आप बहु-उपयोगकर्ता समर्थन सक्षम कर सकते हैं और एक संगठन बना सकते हैं:
- हमारे Proton for Business प्लैन की कीमत हर उपयोगकर्ता के हिसाब से होती है। आप 5,000 तक उपयोगकर्ता जोड़ सकते हैं, जिन्हें आप फिर अपने संगठन में जोड़ सकते हैं। अगर आप 5,000 से ज़्यादा उपयोगकर्ता जोड़ना चाहते हैं, तो अपनी ज़रूरतों पे बात करने के लिए कृपया enterprise@proton.me से संपर्क करें।
- अगर आपके पास Proton Visionary प्लैन है, तो आप अपने संगठन में अपने सहित कुल छह यूज़र तक शामिल कर सकते हैं।
ध्यान दें कि संगठन बनाए जाने के बाद, आप उसे मिटा नहीं सकते।
Proton for Business प्लैन के साथ संगठन कैसे बनाएं
Proton Visionary प्लैन के साथ संगठन कैसे बनाएं
Proton for Business प्लैन के साथ संगठन कैसे बनाएं
अगर आपके पास Proton for Business प्लैन है, तो आप कस्टम डोमेन (जैसे, @aapkadomain.in) के साथ संगठन बना सकते हैं। फिर आप नए Proton उपयोगकर्ता खाते बना सकते हैं, जैसे naam@aapkadomain.in।
किसी भी Proton for Business प्लैन के साथ संगठन बनाने के लिए, आपको ये करना होगा:
1. अपने Proton for Business प्लैन में कम से कम एक अतिरिक्त उपयोगकर्ता जोड़ें।
अपने प्लान में यूज़र और पते कैसे जोड़ें, ये जानें
2. Connect a custom domain to your account.
कस्टम डोमेन कनेक्ट करने के बारे में ज़्यादा जानें
3. बहु-उपयोगकर्ता समर्थन सक्षम करें: account.proton.me पे अपने Proton खाते में लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → संगठन → बहु-उपयोगकर्ता समर्थन, पर जाएं और बहु-उपयोगकर्ता समर्थन सक्षम करें पे क्लिक करें।
इससे कई यूज़र आपके कस्टम डोमेन का इस्तेमाल करके ईमेल पते रख सकते हैं।

4. अपना पासवर्ड डालें और पक्का करने के लिए सत्यापन करें पे क्लिक करें।

5. अपने संगठन के लिए एक नाम चुनें, जो उन लोगों को दिखेगा जिन्हें आप अपने संगठन में जोड़ेंगे। जमा करें पे क्लिक करें।

6. अपने एडमिनिस्ट्रेटर खाते को स्टोरेज स्पेस आवंटित करें। आपके पास कितना स्टोरेज स्पेस उपलब्ध है, ये आपका प्लान तय करता है।

अपना स्टोरेज स्पेस बढ़ाने के बारे में ज़्यादा जानें
बाद में आप अपना स्टोरेज स्पेस अपने संगठन के यूज़रों में आवंटित कर सकते हैं। अभी आप सिर्फ एडमिनिस्ट्रेटर खाते के लिए स्टोरेज स्पेस आवंटित कर रहे हैं। ये स्टोरेज एडमिनिस्ट्रेटर के ईमेल कंटेंट और Proton Drive पे स्टोर की गई फाइलों के लिए इस्तेमाल होगा। हो जाने पे जमा करें पे क्लिक करें।
आपका संगठन अब सक्रिय है। अब जब आप अपनी Proton खाता सेटिंग में संगठन → संगठन और कुंजियां पे जाएंगे, तो आपको उसका नाम दिखेगा।

अगला कदम है अपने Proton संगठन में नए यूज़र जोड़ना।
Proton Visionary प्लैन के साथ संगठन कैसे बनाएं
अगर आपके पास Proton Visionary प्लैन है, तो आप बहु-उपयोगकर्ता समर्थन सक्षम कर सकते हैं और छह यूज़रों तक के साथ संगठन बना सकते हैं। संगठन बनाने के बाद, आप मौजूदा Proton यूज़रों को शामिल होने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं या, अगर आपके पास कस्टम डोमेन है, तो नए Proton उपयोगकर्ता खाते बना सकते हैं।
Proton Visionary प्लैन के साथ संगठन बनाने के लिए:
1. account.proton.me पे अपने Proton खाते में लॉगइन करें।
2. सेटिंग → सभी सेटिंग → संगठन → बहु-उपयोगकर्ता समर्थन पे जाएं और बहु-उपयोगकर्ता समर्थन सक्षम करें पे क्लिक करें।

3. अपना पासवर्ड डालें और पक्का करने के लिए सत्यापन करें पे क्लिक करें।

(नोट: Proton for Business प्लैन के उलट, Proton Visionary के साथ बहु-उपयोगकर्ता समर्थन सक्षम करने के लिए आपको अपने प्लान में उपयोगकर्ता जोड़ने और कस्टम डोमेन सेटअप करने की ज़रूरत नहीं है।)
4. अपने संगठन के लिए एक नाम चुनें, जो उन लोगों को दिखेगा जिन्हें आप अपने संगठन में जोड़ेंगे। जमा करें पे क्लिक करें।

5. अपने एडमिनिस्ट्रेटर खाते को स्टोरेज स्पेस आवंटित करें। आपके पास कितना स्टोरेज स्पेस उपलब्ध है, ये आपका प्लान तय करता है।

अपना स्टोरेज स्पेस बढ़ाने के बारे में ज़्यादा जानें
बाद में आप अपना स्टोरेज स्पेस अपने संगठन के यूज़रों में आवंटित कर सकते हैं। अभी आप सिर्फ एडमिनिस्ट्रेटर खाते के लिए स्टोरेज स्पेस आवंटित कर रहे हैं। ये स्टोरेज एडमिनिस्ट्रेटर के ईमेल कंटेंट और Proton Drive पे स्टोर की गई फाइलों के लिए इस्तेमाल होगा। हो जाने पे जमा करें पे क्लिक करें।
आपका संगठन अब सक्रिय है। अब जब आप अपनी Proton खाता सेटिंग में बहु-उपयोगकर्ता समर्थन सेक्शन पे जाएंगे, तो आपको उसका नाम दिखेगा।

अगला कदम है अपने Proton Mail संगठन में नए यूज़र जोड़ना।
Proton Mail में संगठन कैसे सेटअप करें
स्टेप 1: अपने कस्टम डोमेन सेटअप करें (Proton Visionary के लिए वैकल्पिक)
स्टेप 2: अपना संगठन बनाएं (आप यहां हैं)
स्टेप 3: अपने संगठन में नए यूज़र जोड़ें
स्टेप 4: अपने मौजूदा ईमेल संदेश Proton Mail पे माइग्रेट करें