Proton होमपेज

आपकी संगठन चाबी

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
संगठन संभालें

आपका Proton for Business खाता आपके संगठन का सारा डाटा (ईमेल, कैलेंडर, ड्राइव फ़ाइलें, सहेजे गए पासवर्ड आदि) सुरक्षित रखने के लिए शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करता है। ये एक मास्टर एन्क्रिप्शन चाबी के इस्तेमाल से हासिल होता है, जिसे संगठन चाबी कहा जाता है और जिसका एक्सेस आपके संगठन के एडमिनिस्ट्रेटरों के अलावा किसी के पास नहीं है, Proton के पास भी नहीं।

चूंकि Proton के पास इस चाबी का एक्सेस नहीं है, इसलिए हम आपके डाटा का एक्सेस नहीं कर सकते।

अपनी संगठन चाबी की जानकारी पाने के लिए, account.proton.me पे अपने Proton खाते में लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → संगठन → कई-यूज़र समर्थन → संगठन चाबी में जाएं।

अपनी संगठन चाबी बदलना

दुर्लभ मामलों में, आपको अपनी संगठन चाबी बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है (जैसे अगर किसी एडमिनिस्ट्रेटर के खाते के साथ छेड़छाड़ की गई हो या कोई एडमिनिस्ट्रेटर आपका संगठन छोड़ दे)।

संगठन चाबी बदलने से एक नई एन्क्रिप्शन चाबी उत्पन्न होती है, जो आपकी पुरानी चाबी की जगह ले लेती है और आपके संगठन का सारा डाटा एन्क्रिप्ट करने के लिए इस्तेमाल होती है। इस प्रक्रिया में कोई डाटा खोया या नष्ट नहीं होगा

अपनी संगठन चाबी बदलने के लिए:

  1. account.proton.me पे लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → संगठन → कई-यूज़र समर्थन → संगठन चाबी → संगठन चाबियां बदलें में जाएं।
  1. पक्का करें कि आप अपनी संगठन चाबी बदलना चाहते हैं। पक्का करें पे क्लिक करें।
  1. अपना मौजूदा खाता पासवर्ड दर्ज करें (और 2-एफए, अगर सक्षम हो), फिर सत्यापन करें पे क्लिक करें
  1. आपको एक नई संगठन चाबी का फिंगरप्रिंट दिखेगा।

Proton Mail में संगठन कैसे सेटअप करें

स्टेप 1: अपने कस्टम डोमेन(s) सेटअप करें

स्टेप 2: अपना संगठन बनाएं

स्टेप 3: अपने संगठन में नए उपयोगकर्ता जोड़ें

स्टेप 4: अपने मौजूदा ईमेल संदेश Proton Mail में माइग्रेट करें

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me