संगठन एडमिनिस्ट्रेटर प्रिविलेज कैसे रीस्टोर करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- उपयोगकर्ताओं को संभालें
अगर आपके पास Proton for Business या Proton Visionary प्लैन है और आप एडमिनिस्ट्रेटर हैं, तो कुछ स्थितियों में हो सकता है कि आप अपने एडमिनिस्ट्रेटर प्रिविलेज का एक्सेस खो दें।
आप निम्नलिखित स्थितियों में अपने एडमिनिस्ट्रेटर प्रिविलेज खो सकते हैं:
- आप अपना Proton पासवर्ड रीसेट करते हैं। ऐसा केवल तब होता है जब आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं और उसे रीसेट करते हैं। अगर आप केवल अपना Proton पासवर्ड बदलते हैं, तो इसका कोई असर नहीं होता।
- आपका संगठन पासवर्ड रीसेट कर दिया गया था।
- आपकी संगठन चाबी बदल दी गई थी।
इन स्थितियों में, आपके एडमिनिस्ट्रेटर प्रिविलेज प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे। निम्नलिखित कार्यों की अब अनुमति नहीं होगी:
- नए उपयोगकर्ता बनाना
- गैर-निजी उपयोगकर्ताओं के ईमेल पढ़ना
पूरे एडमिनिस्ट्रेटर प्रिविलेज कैसे रीस्टोर करें
आपके खाते के लिए एडमिनिस्ट्रेटर प्रिविलेज निम्नलिखित स्थितियों में रीस्टोर किए जा सकते हैं:
किसी दूसरे एडमिनिस्ट्रेटर ने संगठन पासवर्ड रीसेट या संगठन की चाबी बदली है, और वह नया संगठन पासवर्ड जानता है
अगर आपके संगठन के किसी दूसरे एडमिनिस्ट्रेटर ने संगठन पासवर्ड रीसेट किया हो या संगठन चाबी में बदलाव किया हो, तो आपको उस दूसरे एडमिनिस्ट्रेटर से नया संगठन पासवर्ड लेना होगा।
यह नया संगठन पासवर्ड दर्ज करने से आपके पूरे एडमिनिस्ट्रेटिव प्रिविलेज रीस्टोर हो जाएंगे। अगर आप गलत पासवर्ड डालें, तो आपको एक एरर संदेश दिखेगा।
आपने अपना खाता पासवर्ड रीसेट किया है, लेकिन आप अभी भी संगठन पासवर्ड जानते हैं
अगर आपके Proton पासवर्ड के रीसेट होने की वजह से आपके प्रिविलेज प्रतिबंधित हैं, लेकिन आप अभी भी संगठन पासवर्ड जानते हैं, तो आप एडमिनिस्ट्रेटर प्रिविलेज रीस्टोर कर सकते हैं:
1. account.proton.me(नई विंडो) पे अपने Proton खाते में लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → संगठन → कई-यूज़र समर्थन → पासवर्ड और चाबियाँ पे क्लिक करें।
2. संगठन पासवर्ड दर्ज करें, और सहेजें पे क्लिक करें।
सभी एडमिनिस्ट्रेटर संगठन पासवर्ड भूल चुके हैं, लेकिन कम से कम एक एडमिनिस्ट्रेटर अभी भी अपने Proton Mail खाते में लॉगइन कर सकता है
इस स्थिति में, जो एडमिनिस्ट्रेटर अभी भी लॉगइन कर सकता है, वह संगठन पासवर्ड बदल सकता है और आपको नया संगठन पासवर्ड दे सकता है। यह नया संगठन पासवर्ड दर्ज करने से पूरे एडमिनिस्ट्रेटर प्रिविलेज रीस्टोर हो जाएंगे।
अपना संगठन पासवर्ड कैसे बदलें
अगर आपके संगठन में कोई संगठन पासवर्ड नहीं जानता, तो जो एडमिनिस्ट्रेटर अपने Proton Mail खाते का एक्सेस रखता है, वह इसे बदल सकता है। अगर यह आप हैं, तो नए संगठन पासवर्ड को दूसरे संगठन एडमिनिस्ट्रेटरों तक पहुंचाना आपकी जिम्मेदारी है।
1. account.proton.me(नई विंडो) पे अपने Proton खाते में लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → संगठन → कई-यूज़र समर्थन → पासवर्ड और चाबियाँ पे जाएं।
2. पासवर्ड बदलें चुनें।
3. अपने संगठन के लिए एक नया पासवर्ड चुनें और सहेजें पे क्लिक करें (सुरक्षा उपाय के तौर पे, आपसे अपना खाता पासवर्ड दोबारा पक्का करने को भी कहा जाएगा)।
आपके संगठन में किसी के पास संगठन पासवर्ड नहीं है, और कोई भी एडमिनिस्ट्रेटर अपने Proton Mail खातों का एक्सेस नहीं रख सकता
अगर ऐसा होता है, तो आपको अपने Proton खाते का पासवर्ड और संगठन पासवर्ड दोनों रीसेट करने होंगे। संगठन पासवर्ड रीसेट करने के निम्नलिखित परिणाम होते हैं:
- आप अब संगठन के उन उपयोगकर्ताओं के ईमेल नहीं पढ़ पाएंगे जो पुराने पासवर्ड से सुरक्षित थे।
- अन्य सभी एडमिनिस्ट्रेटरों के प्रिविलेज प्रतिबंधित रहेंगे, जब तक कि वे अपने एडमिनिस्ट्रेटिव प्रिविलेज रीस्टोर करने के लिए इस पेज पे दिए गए चरणों का पालन न कर लें।
इसलिए, संगठन पासवर्ड को रीसेट करना सिर्फ़ आखिरी विकल्प के तौर पे ही करना चाहिए।
संगठन पासवर्ड कैसे रीसेट करें
1. अपना Proton पासवर्ड रीसेट करें।
2. सेटिंग → सभी सेटिंग → संगठन → उपयोगकर्ता और ई-मेल पते पे जाएं और अपने संगठन के सभी गैर-निजी उपयोगकर्ताओं को निजी उपयोगकर्ताओं में बदलें या उन्हें हटाएं।
निजी और गैर-निजी उपयोगकर्ताओं के बारे में और जानें
अगर आपके संगठन में गैर-निजी उपयोगकर्ता हैं, तो आप अपना संगठन पासवर्ड रीसेट नहीं कर सकते।
3. सेटिंग → सभी सेटिंग → संगठन → कई-यूज़र समर्थन पे क्लिक करें। एक पॉप-अप विंडो दिखेगी जो एडमिनिस्ट्रेटर प्रिविलेज रीस्टोर करने के लिए कहेगी। कुंजियाँ रीसेट करें पे क्लिक करें।
अगर आप इस विंडो को बंद कर दें, तो वही विकल्प मुख्य सेटिंग स्क्रीन में भी दिखेगा। संगठन चाबी रीसेट करें पे क्लिक करें।
4. चाबी के लिए एक एन्क्रिप्शन योजना चुनें, फिर अगला पे क्लिक करें।
5. एक नया पासवर्ड चुनें और सहेजें पे क्लिक करें (आपको अपने Proton खाते का पासवर्ड पक्का करना भी होगा)।
Proton Mail में संगठन कैसे सेटअप करें
स्टेप 1: अपने कस्टम डोमेन(s) सेटअप करें
स्टेप 2: अपना संगठन बनाएं
- संगठन चाबी
- एडमिनिस्ट्रेटर प्रिविलेज रीस्टोर करना (आप यहां हैं)
स्टेप 3: अपने संगठन में नए उपयोगकर्ता जोड़ें
स्टेप 4: अपने मौजूदा ईमेल संदेश Proton Mail में माइग्रेट करें







