Bitwarden से Proton Pass में कैसे आयात करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- पासवर्ड आयात और निर्यात करें
Proton Pass में Bitwarden से अपने लॉगइन और नोट्स आयात करने की इन-बिल्ट सहायता मौजूद है। इसकी प्रक्रिया दो चरणों की है:
1. Bitwarden से अपने पासवर्ड और अन्य डाटा निर्यात करें
2. अपने निर्यात किए गए पासवर्ड Proton Pass में आयात करें
Bitwarden से कैसे निर्यात करें
1. Bitwarden ब्राउज़र एक्सटेंशन खोलें और सेटिंग → टूल्स → निर्यात करें तिजोरी पर जाएं।

2. पक्का करें कि फ़ाइल फॉर्मैट: .json चुना गया हो और अपना Bitwarden मास्टर पासवर्ड. दर्ज करें। पूरा होने पे जमा करें पे क्लिक करें।

3. एक चेतावनी बॉक्स दिखेगा। .json फ़ाइल को अपने डिफॉल्ट डाउनलोड फोल्डर में डाउनलोड करने के लिए तिजोरी निर्यात करें पे क्लिक करें।

2. Proton Pass में कैसे आयात करें
1. Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन खोलें और ☰ → सेटिंग पर जाएं।

2. आयात टैब पे जाएं, ड्रॉपडाउन प्रोवाइडर सूची से Bitwarden चुनें, और फिर या तो अपनी निर्यात की गई .json फ़ाइल को फ़ाइल बॉक्स में खींच के लाएं, या कोई फाइल चुनें या उसे यहां खीच के लाएं बटन पे क्लिक कर के सिस्टम के फ़ाइल मैनेजर से उसे मैन्युअली चुनें।
पूरा होने पे आयात करें पे क्लिक करें।
