ईमेल थ्रेड इतने आम हैं कि आपको शायद एहसास ही ना हो कि ये क्या होते हैं। ईमेल थ्रेड असल में संबंधित ईमेल की एक ऐसी श्रृंखला होती है जिसे एक साथ ग्रुप किया जाता है।

इस आर्टिकल में आपको वो सब कुछ बताया जाएगा जो आपको जानना चाहिए कि ईमेल थ्रेड असल में क्या है और आपको इसे कब शुरू करना चाहिए।

ईमेल थ्रेड क्या है?

एक ईमेल थ्रेड की शुरुआत मूल ईमेल से होती है और इसमें उसके बाद के सारे जवाब और फॉरवर्ड शामिल होते हैं। इसे अपने इंबॉक्स की एक बातचीत समझिए, जहां हर जवाब या फॉरवर्ड किसी चर्चा में बोले गए शब्द जैसा होता है।

ईमेल थ्रेड मददगार होते हैं, क्योंकि ये:

  • बातचीत को व्यवस्थित रखें: आप कई संदेशों में खोजे बिना एक ही जगह पे पूरी चर्चा देख सकते हैं।
  • समय बचाएं: इनसे आपको पहले हुई चर्चा का जल्दी से जायज़ा लेने में मदद मिलती है।
  • गड़बड़ी कम करें: कई अलग-अलग ईमेल की जगह सब कुछ एक ही थ्रेड में साफ-सुथरा रहता है।

क्या इसे हमेशा ईमेल थ्रेड ही कहा जाता है?

हालांकि “ईमेल थ्रेड” एक आम इस्तेमाल होने वाला शब्द है, उसी कॉन्सेप्ट को दर्शाने के लिए लोग दूसरे शब्द भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनमें हल्के अंतर होते हैं।

  • ईमेल ट्रेल: ये शब्द अक्सर “ईमेल थ्रेड” की जगह इस्तेमाल होता है और किसी खास विषय पे आदान-प्रदान किए गए ईमेल की श्रृंखला को दर्शाता है।
  • ईमेल चेन: “ईमेल चेन” किसी थ्रेड में कनेक्ट किए गए ईमेल की चेन जैसी बनावट को दर्शाती है। हालांकि, इससे अक्सर फॉरवर्ड किए गए या लिंक किए गए ईमेल की ऐसी श्रृंखला का पता चलता है जो ज़रूरी नहीं कि किसी एक ही विषय से जुड़ी हो।
  • ईमेल स्ट्रिंग: “ईमेल थ्रेड” का दूसरा पर्यायवाची, “ईमेल स्ट्रिंग” भी किसी बातचीत में संदेशों की जुड़ी हुई श्रृंखला पे ज़ोर देता है।
  • ईमेल बातचीत: ये शब्द आपके थ्रेड की बनावट की बजाय उसके आदान-प्रदान वाले बातचीत वाले पहलू पे ज़ोर देता है।

ईमेल थ्रेड कब शुरू करना चाहिए?

ईमेल थ्रेड शुरू करने की आपके पास कई वजहें हो सकती हैं।

  • नया टॉपिक या विषय: जब आपको किसी मौजूदा थ्रेड में चर्चा की गई चीज़ों से अलग या असंबंधित किसी चीज़ पे बात करनी हो, तब नया थ्रेड शुरू करें।
  • ग्रुप संचार: जब आपको किसी प्रोजेक्ट या कार्यक्रम के बारे में किसी टीम या ग्रुप को अपडेट करते रहना हो, तब ऐसा थ्रेड ज़रूरी होता है जिसमें हर कोई योगदान दे सके।
  • फॉलो-अप: अगर आपको किसी पहले हुई चर्चा पे दोबारा बात करनी हो या किसी को किसी लंबित समस्या की याद दिलानी हो, तो मूल थ्रेड पे जवाब देने से संदर्भ बरकरार रहता है।

लेकिन सबसे पहले आपको एक ईमेल पता चाहिए

किसी ईमेल थ्रेड में हिस्सा लेने से पहले आपको एक ईमेल पता चाहिए।

Proton Mail के साथ आप आसानी से फ्री ईमेल खाता बना सकते हैं और आज ही इस बेफिक्री के साथ बातचीत शुरू कर सकते हैं कि कोई आपके हर कदम पे नज़र रख रहा है। Outlook या Gmail के उलट, हम आप पे जासूसी नहीं करते, आपको विज्ञापनों से टारगेट नहीं करते, या आपके डाटा से कमाई नहीं करते। हमारी हर कमाई उन Proton ग्राहकों से आती है जो ज़्यादा स्टोरेज और प्रीमियम खासियतों के लिए अपग्रेड करते हैं।

फिर भी, हमारे फ्री खाते भी आपको ऐसी मज़बूत निजता सुरक्षा देते हैं जो बिग टेक की ईमेल सर्विसेज़ में नहीं मिलती। आपके संदेश और डाटा खास एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहते हैं, ताकि कोई भी आपके सबसे कीमती और संवेदनशील डाटा को एक्सेस ना कर सके — हम भी नहीं।

Proton Mail खाते के लिए साइनअप करना सीधा और आसान है। खाता सेट अप करने का आसान तरीका ये रहा:

Proton Mail पे साइनअप करने के लिए आपको एक Proton Account बनाना होगा। फिर आप उसी यूज़रनेम और पासवर्ड से सभी Proton सर्विसेज़ में लॉगइन कर सकते हैं।

Proton Account पे साइनअप करने के लिए:

1. अपने कंप्यूटर के वेब ब्राउज़र में Proton खाते के साइनअप पेज पे जाएं और Proton Free खाते का विकल्प चुनें।

2. यूज़रनेम फील्ड में, वो यूज़रनेम दर्ज करें जो आप अपने फ्री ईमेल पते के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं।

3. चुनें कि आप अपने पते के लिए कौन सा डोमेन इस्तेमाल करना चाहते हैं: @proton.me या @protonmail.com (@proton.me डिफॉल्ट रूप से चुना रहता है)।

4. Password फील्ड में कम से कम आठ अक्षर लंबा पासवर्ड दर्ज करें और पासवर्ड की पुष्टि के लिए उसे दोबारा टाइप करें। (हम मज़बूत, रैंडम पासवर्ड की सिफारिश करते हैं, जिसे आप हमारे पासवर्ड जेनरेटर से बना सकते हैं।)

5. खाता बनाएं पे क्लिक करें।

अपने फ्री एन्क्रिप्टेड ईमेल से शुरुआत करें

जब आप पहली बार Proton Mail में साइनइन करते हैं, तो आपको हमारा स्वागत संदेश दिखता है।

अपने Proton Mail का लुक कस्टमाइज़ करने के लिए आगे पे क्लिक करें।

Next पे क्लिक करें, और आपको हमारे Easy Switch टूल का विकल्प मिलेगा, जो इस्तेमाल करने में आसान एक खासियत है जिससे आप आसानी से Proton Mail पे आ सकते हैं, अपने डाटा का बैकअप ले सकते हैं, और Gmail जैसी दूसरी ईमेल सर्विसेज़ से मौजूदा संदेश, कॉन्टैक्ट और कैलेंडर आयात कर सकते हैं।

Proton Mail में थ्रेड कैसे सक्षम करें

Conversation view आपके Proton Mail इंबॉक्स में एक ही बातचीत के संदेशों को एक साथ ग्रुप करता है, ताकि उन्हें फॉलो करना और उनका जवाब देना आसान हो। नए खातों के लिए ये डिफॉल्ट रूप से सक्षम रहता है।

वेब ऐप में conversation view सक्षम या अक्षम करने के लिए:

1. account.proton.me पे अपने Proton खाते में लॉगइन करें और Settings All settings → Proton Mail → Messages and composing में जाएं।

2. Conversation view सक्षम या अक्षम करने के लिए Conversation grouping स्विच को चालू या बंद करें।

Android या iOS डिवाइस पे ये व्यू सक्षम करने के लिए, इस ट्यूटोरियल में दिए गए चरणों को फॉलो करें: Conversation view को सक्षम या अक्षम कैसे करें

Proton के साथ अपना पूरा ईमेल संचार सुरक्षित रखें

Proton में हमारे मिशन को चलाने वाला इंजन आपको आसानी से अपनी निजता और अपनी सबसे संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा करने की क्षमता देना है। ये मिशन बिग टेक कंपनियों, जैसे Google, की प्रथाओं से बिल्कुल अलग है, जो मुनाफे के लिए आपके पर्सनल डाटा का इस्तेमाल करती हैं। उन्हें सिर्फ टारगेटेड विज्ञापन की चिंता है — ना आप की, ना आपकी निजता की।

आपका डाटा सुरक्षित रखने के अपने वादे से आगे, हमने दूसरी निजता-प्रथम खासियतों का एक बड़ा टूलबॉक्स बनाया है, जिसमें hide-my-email नकली-नाम शामिल हैं, जो आपको अपना असली ईमेल पता निजी रखने में मदद करते हैं। hide-my-email नकली-नाम असल में दूसरा पता होता है, जो उस पे भेजे गए सारे ईमेल अपने आप आपके मेन मेलबॉक्स पे फॉरवर्ड कर देता है। आपको सारे संदेश मिलते हैं, लेकिन आपका असली ईमेल पता और पहचान छिपी रहती है।

अगर आपको चिंता है कि Proton Mail पे आना झंझट भरा हो सकता है, तो हमारे पास एक खासियत है जो इसे आसान बना देती है। Easy Switch से आप सिर्फ कुछ क्लिक में अपने नए Proton Mail इंबॉक्स पे आ सकते हैं, अपने डाटा का बैकअप ले सकते हैं, और Gmail जैसी दूसरी ईमेल सर्विसेज़ से मौजूदा संदेश, कॉन्टैक्ट और कैलेंडर आयात कर सकते हैं।

जब आप Proton Mail खाता बनाते हैं, तो आप अपने सबसे संवेदनशील और कीमती डाटा की सुरक्षा भी करते हैं और एक बेहतर इंटरनेट बनाने में भी मदद करते हैं जहां निजता डिफॉल्ट हो।