Proton होमपेज

बातचीत दृश्य को सक्षम या अक्षम कैसे करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
ईमेल प्राप्त करें और पढ़ें

बातचीत दृश्य आपके Proton Mail इनबॉक्स में एक ही बातचीत के संदेशों को ग्रुप कर देता है ताकि उनका पीछा करना और जवाब देना आसान हो जाए।

हम समझाते हैं कि बातचीत दृश्य कैसे काम करता है और इसे वेब ऐप, Android ऐप और iOS या iPadOS ऐप पे कैसे सक्षम या अक्षम करें।

बातचीत दृश्य कैसे काम करता है?

हम ईमेल की सामग्री नहीं पढ़ सकते क्योंकि सभी संदेश zero-access encryption का उपयोग करके स्टोर किए जाते हैं। इसलिए हम संदेशों को मैच करने और थ्रेड करने के लिए ईमेल हैडर, विषय पंक्ति और बातचीत के प्रतिभागियों पर ऐडवांस ह्यूरिस्टिक्स का उपयोग करते हैं।

हालांकि, इससे एरर की थोड़ी गुंजाइश रह जाती है, खासकर अगर इनमें से कुछ तत्व गायब हों (उदाहरण के लिए, सभी ईमेल प्रदाता अपने ईमेल हैडर में सारी मानक जानकारी शामिल नहीं करते)।

वेब ऐप पर बातचीत दृश्य

वेब ऐप में बातचीत दृश्य को सक्षम या अक्षम करने के लिए:

1. account.proton.me पर अपने Proton खाते में लॉगइन करें और Settings All settings → Proton Mail → Messages and composing पर जाएं।

2. बातचीत दृश्य को सक्षम या अक्षम करने के लिए बातचीत समूहन स्विच को चालू या बंद करें।

iOS और Android पर बातचीत दृश्य

अपने iOS और Android ऐप पर बातचीत दृश्य को सक्षम या अक्षम करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

1. Proton Mail ऐप खोलें और हैमबर्गर मेन्यू (≡) → सेटिंग → मेलबॉक्स प्राथमिकताएँ → बातचीत समूहन. पर जाएं.

2. बातचीत दृश्य को सक्षम या अक्षम करने के लिए बातचीत समूहन स्विच को चालू या बंद करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me