आपके छोटे बिज़नेस के लिए चुना गया ईमेल खाता आपकी कंपनी के कीमती डाटा को सुरक्षित रखने और डाटा सुरक्षा कानूनों के अनुरूप रहने, दोनों के लिए बेहद ज़रूरी है।
Gmail या Outlook जैसी ईमेल सर्विसेज़ आपके संदेशों को स्कैन कर सकती हैं, सबसे मज़बूत एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल नहीं करतीं और आपका डाटा तीसरे पक्षों के साथ शेयर कर सकती हैं।
हमने Proton को एक ज़्यादा सुरक्षित विकल्प देने के लिए बनाया है, जो डिफॉल्ट रूप से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन और ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करता है ताकि आपकी कंपनी के सबसे कीमती डाटा को डाटा लीक से बचाने में मदद मिले।
CERN (यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन) में मिले वैज्ञानिकों द्वारा 2014 में स्थापित, Proton दुनिया का सबसे लोकप्रिय एन्क्रिप्टेड ईमेल प्लैटफॉर्म है, जिसके 100 मिलियन से ज़्यादा उपयोगकर्ता हैं, जिनमें हर साइज़ के 50,000 से ज़्यादा बिज़नेस, यूनिवर्सिटियां और सरकारी एजेंसियां शामिल हैं।
इस आर्टिकल में Proton Mail का इस्तेमाल करके डिफॉल्ट रूप से सुरक्षित बिज़नेस ईमेल खाता बनाने का तरीका और इसके कुछ खास फायदों के बारे में बताया गया है।
अगर आप शुरू करने के लिए तैयार हैं, तो यहां साइनअप करें।
- अपने बिज़नेस के लिए सेफ ईमेल का इस्तेमाल क्यों करें
- Proton Mail for Business प्लैन तुलना
- Proton के साथ निजता को पहले रखें
सुरक्षित बिज़नेस ईमेल खाता क्यों इस्तेमाल करें
जैसे-जैसे हैकर्स डार्क वेब पे डाटा का शोषण करके उसे बेचने के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं, अपने संवेदनशील बिज़नेस डाटा की सुरक्षा पहले से ज़्यादा ज़रूरी हो गई है।
Proton ने अपने सारे शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए गए ऐप, यानी Proton Mail, Proton Calendar, Proton Drive, Proton Pass और Proton VPN, इस तरह डिज़ाइन किए हैं कि आपका बिज़नेस चाहे बड़ा हो या छोटा, आपका डाटा सुरक्षित रहे।
डाटा लीक को रोकें
Google और Microsoft जैसी Big Tech ईमेल सर्विसेज़ अपने उपयोगकर्ताओं को डिफॉल्ट रूप से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन (E2EE) ऑफर नहीं करतीं, यानी वे आपका डाटा एक्सेस कर सकती हैं और संभावित रूप से उसे तीसरे पक्षों के साथ शेयर कर सकती हैं। वे जो भी डाटा इकट्ठा करती हैं, वह किसी लीक या सरकारी डाटा रिक्वेस्ट में लीक भी हो सकता है।
लेकिन जब आप Proton Mail का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके संगठन के भीतर भेजे गए ईमेल डिफॉल्ट रूप से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट होते हैं। इसका मतलब है कि आपके सारे संदेश और अटैचमेंट हमारे सर्वर पे भेजे जाने से पहले आपके डिवाइस पे लॉक हो जाते हैं और उन्हें सिर्फ प्राप्तकर्ता ही अनलॉक करके पढ़ सकता है। गैर-Proton Mail खातों को भेजे जाने वाले ईमेल के लिए, आप अतिरिक्त सुरक्षा की परत के तौर पे पासवर्ड-प्रोटेक्टेड ईमेल भेज सकते हैं। इनकमिंग ईमेल के लिए ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन अपने-आप लागू रहता है।
हर मामले में, आपके संदेश हमेशा हमारे सर्वर पे एन्क्रिप्ट रहते हैं, यानी सर्वर लीक की स्थिति में भी, आपकी कंपनी के ईमेल सुरक्षित रहते हैं और आपके अलावा किसी के लिए उन्हें पढ़ना मुमकिन नहीं होता। अपनी सबसे कीमती और गोपनीय जानकारी पे नियंत्रण हमेशा आपके पास रहता है।
डाटा सुरक्षा कानूनों का पालन करें
जो बिज़नेस डाटा सुरक्षा कानूनों का पालन नहीं करते, उनके लिए भारी जुर्माने और सज़ाएं हो सकती हैं, जो एक छोटी कंपनी के वित्त को बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं।
Proton Mail एक GDPR-कंप्लाएंट ईमेल सर्विस है और ये आपको HIPAA जैसी इंडस्ट्री-स्पेसिफिक निजता ज़रूरतों का पालन करने में भी मदद कर सकती है, यानी आप इन सख्त कानूनों का उल्लंघन किए बिना अपने बिज़नेस को चलाने पे ध्यान दे सकते हैं।
डिफॉल्ट रूप से निजी
Google, Microsoft और कई दूसरी सर्विसेज़ शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल नहीं करतीं, यानी इन कंपनियों के पास आपकी कंपनी के डाटा का एक्सेस होता है और वे किसी दिन उसे तीसरे पक्षों के साथ शेयर कर सकती हैं, AI मॉडल ट्रेन करने में इस्तेमाल कर सकती हैं या आपकी जानकारी का दूसरे तरीकों से दुरुपयोग कर सकती हैं। और क्योंकि ये US में स्थित हैं, रिक्वेस्ट पे इन्हें आपका डाटा कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंपना पड़ सकता है।
शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन तीसरे पक्षों को आपके संदेशों की सामग्री तक एक्सेस करने से रोकता है, जिससे ये पक्का होता है कि Proton ऐप इस्तेमाल करते वक्त आपकी निजता गणितीय रूप से गारंटीड है। और क्योंकि Proton स्विट्ज़रलैंड में स्थित है, आपके बारे में इकट्ठा किया गया थोड़ा-सा डाटा स्विस निजता कानूनों द्वारा सुरक्षित है और विदेशी कानून प्रवर्तन रिक्वेस्ट के अधीन नहीं है।
हैकर्स से बचाव
Proton के पास संभावित साइबर हमलों के खिलाफ कई बचाव लेयर हैं:
- PhishGuard: Proton का PhishGuard फ़िल्टर फिशिंग प्रयासों को पहचानने और फ़्लैग करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। जब कोई फिशिंग अटैक डिटेक्ट होता है, तो आपको चेतावनी दिखेगी।
- दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए): Proton Mail दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) के साथ सिर्फ पासवर्ड से आगे की सुरक्षा ऑफर करता है। Proton कई 2-एफए तरीकों को सहायता देता है, जिनमें ऑथेंटिकेटर ऐप और फ़िज़िकल सिक्योरिटी की शामिल हैं, यानी आप सबसे सुविधाजनक और सुरक्षित विकल्प चुन सकते हैं। Proton for Business प्लैन के साथ, एडमिनिस्ट्रेटर कर्मचारियों के बीच सुरक्षा मज़बूत करने के लिए अपने संगठनों के लिए 2-एफए को अनिवार्य भी लागू कर सकते हैं।
- Proton Sentinel: ये Proton का एडवांस्ड खाता सुरक्षा प्रोग्राम है, जो Proton Mail Professional या Proton Business Suite प्लैन के साथ उपलब्ध है। ये AI और मानवीय विश्लेषण को मिलाकर जिन लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा सुरक्षा चाहिए उन्हें वो देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अगर आप एक एग्ज़ीक्यूटिव हैं, या संवेदनशील डाटा और संचार संभालने वाले कोई व्यक्ति हैं, तो ये खास तौर पे काम का है। Proton Sentinel संदिग्ध लॉगइन प्रयासों को सिक्योरिटी एनालिस्ट तक पहुंचाने के लिए 24/7 सहायता देता है।
Proton Mail की सुरक्षा के बारे में और जानें
Proton Mail for Business प्लैन तुलना
Proton Mail आपको एडवांस्ड सुरक्षा देता है और साथ ही ऐसे टूल और खासियतें भी देता है जिनसे आप अपने बिज़नेस को बिल्कुल अपनी तरह से चला सकते हैं। हम तीन प्लैन ऑफर करते हैं:
Proton Mail Essentials हमारा सबसे सिंपल प्लैन है, जो आपको 15 जीबी कुल स्टोरेज और प्रति उपयोगकर्ता 10 पतों के साथ सेफ ईमेल, तीन कस्टम ईमेल डोमेन के लिए सहायता, और प्रति उपयोगकर्ता एक डिवाइस पे बेसिक VPN एक्सेस देता है। इसमें Proton Scribe राइटिंग असिस्टेंट का एक्सेस भी शामिल है।
Proton Mail Professional में 50 जीबी स्टोरेज, 10 कस्टम ईमेल डोमेन और ज़्यादा एडमिनिस्ट्रेटर कंट्रोल मिलता है, जिसमें उपयोगकर्ता अनुमतियों और एक्सेस को संभालने के लिए एक डैशबोर्ड शामिल है।
Proton Business Suite आपको Proton Mail पे अपने एन्क्रिप्टेड ईमेल के लिए प्रति उपयोगकर्ता 500 जीबी स्टोरेज और Proton Drive पे सेफ फ़ाइल कोलैबोरेशन देता है, साथ में 15 तक कस्टम बिज़नेस डोमेन और कस्टम वर्कस्पेस ब्रांडिंग के लिए सहायता।
हमारे सारे बिज़नेस प्लैन आपके डाटा को शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखते हैं, जिनमें ईमेल, कैलेंडर, फ़ाइलें, पासवर्ड और इंटरनेट एक्सेस शामिल हैं।
आखिर में, आप Proton Mail को किसी भी वेब ब्राउज़र पे एक्सेस कर सकते हैं, Proton Mail डेस्कटॉप ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं, या हमारे iOS(नई विंडो) और Android(नई विंडो) मोबाइल ऐप्स के साथ चलते-फिरते काम कर सकते हैं.
Proton के साथ निजता को पहले रखें
शोषित डाटा से निकाली गई विज्ञापन आमदनी के भूखे Big Tech कंपनियों के उलट, हमारा बिज़नेस मॉडल आपके डाटा की सुरक्षा और उस पे आपके नियंत्रण के इर्द-गिर्द बना है।
हमारे इकोसिस्टम की हर खासियत इस तरह बनाई गई है कि वे ना सिर्फ आपकी सबसे संवेदनशील और कीमती जानकारी की सुरक्षा करें, बल्कि आपको डाटा सुरक्षा कानूनों के अनुरूप भी रखें।
हमारी Easy Switch खासियत से Proton Mail पे स्विच करना आसान है, जिससे आप दूसरी सर्विसेज़ से अपने सारे ईमेल, कॉन्टैक्ट और कैलेंडर बिना रुकावट के ट्रांसफर कर सकते हैं।
Proton आपके छोटे बिज़नेस को कम्युनिकेशन और साइबर सुरक्षा संभालने के लिए इस्तेमाल में आसान टूल देता है और ये पक्का करता है कि सबसे ऊंचे डाटा सुरक्षा स्टैंडर्ड का पालन हो, ताकि आप अपने बिज़नेस चलाने पे ध्यान दे सकें।






