Proton Scribe लेखन सहायक का इस्तेमाल कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- Proton Mail
Proton Scribe एक प्राइवेसी-फर्स्ट लेखन सहायक है जो Proton Mail में शामिल है। ये आपको नए ईमेल ड्राफ्ट करने या मौजूदा ईमेल को बेहतर बनाने में मदद करता है, बिना आपके डाटा से छेड़छाड़ किए।
आप Scribe को लोकल तौर पे भी चला सकते हैं, ताकि आपका डाटा कभी आपके डिवाइस से बाहर न जाए।
इस लेख में
- उपलब्धता और ज़रूरी शर्तें
- Proton Scribe सेटअप करें
- लेखन सहायक का इस्तेमाल करना
- Proton Scribe ऐड-ऑन का इस्तेमाल कैसे करें (Proton for Business)
- समस्या निवारण
उपलब्धता और ज़रूरी शर्तें
| प्लैन | – Proton Duo, Family, Visionary और Lifetime में शामिल है। – Proton for Business के लिए पेड ऐड-ऑन के तौर पे उपलब्ध है – अगर आप किसी और पेड Proton Mail प्लैन पे हैं, तो आप Scribe को 14 दिन तक मुफ्त में आज़मा सकते हैं। |
|---|---|
| प्लैटफॉर्म | – Proton Mail वेब – Proton Mail डेस्कटॉप (सिर्फ macOS) |
| भाषाएं | – सर्वर-साइड: अंग्रेज़ी, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, इटालियन, पुर्तगाली, रूसी, चीनी, जापानी। – लोकल मोड: अंग्रेज़ी |
Proton Scribe सेटअप करें
Proton Scribe सक्षम करें
- अपनी खाता सेटिंग खोलें।
- साइडबार से संदेश और ईमेल रचना चुनें।
- Proton Scribe लेखन सहायक चालू करें।

अब Proton Scribe का पेंसिल आइकॉन आपकी रचना जगह में दिखता है।

Scribe कहां चलाने का फैसला करें
Scribe को पहली बार इस्तेमाल करने पे, आप चुन सकते हैं कि उसे कहां चलाना है:

Proton सर्वर पे सुरक्षित रूप से चलाएं (ज़्यादातर लोगों के लिए सुझाया गया)
Scribe, Proton के सुरक्षित सर्वर पे चलता है। ये विकल्प तेज़ है, किसी भी डिवाइस पे काम करता है, और ज़्यादा भाषाएं सपोर्ट करता है। आपके प्रॉम्प्ट ट्रांज़िट में एन्क्रिप्ट किए जाते हैं और इस्तेमाल के तुरंत बाद मिटा दिए जाते हैं।
डिवाइस पे सुरक्षित रूप से चलाएं
Scribe आपके डिवाइस पे एक लोकल LLM डाउनलोड करता है, इसलिए आपका डाटा कभी उससे बाहर नहीं जाता।
Scribe को लोकल मोड में इस्तेमाल करने के लिए, आपको चाहिए:
macOS
- कम से कम 4 जीबी स्टोरेज स्पेस (लोकल LLM 3.8 जीबी का है)
- M-सीरीज़ चिप
- 8 जीबी रैम
- Chromium-आधारित ब्राउज़र (जैसे Chrome, Edge, Brave) या Proton Mail डेस्कटॉप ऐप
Windows
- कम से कम 4 जीबी स्टोरेज स्पेस (लोकल LLM 3.8 जीबी का है)
- Intel Core 7वीं पीढ़ी या AMD Ryzen 1000 सीरीज़ CPU
- 6 जीबी VRAM और FP16 क्षमता वाला डेडिकेटेड GPU (जैसे Nvidia RTX 2060, AMD RX 5500 XT)
- 8 जीबी रैम
- Chromium-आधारित ब्राउज़र (जैसे Chrome, Edge, Brave)
लोकल मोड सिर्फ अंग्रेज़ी में उपलब्ध है। ये इनकॉग्निटो या निजी ब्राउज़िंग मोड में काम नहीं करता।
लेखन सहायक का इस्तेमाल करना
नया ईमेल उत्पन्न करें
- रचना जगह में एक नया ईमेल खोलें।
- विषय लाइन के नीचे पेंसिल आइकॉन पे क्लिक करें।
Help me write पे क्लिक करें और अपना प्रॉम्प्ट दर्ज करें (उदाहरण के लिए, “इंजीनियरिंग जॉब के लिए एक कवर लेटर लिखें”)।

3. Scribe के ड्राफ्ट बनाने का इंतज़ार करें। अगर आपको रद्द करना है, तो आप कभी भी क्रॉस बटन (X) पे क्लिक कर सकते हैं।
4. आउटपुट की समीक्षा करें। इसे अपना ड्राफ्ट बनाने के लिए सम्मिलित करें पे क्लिक करें, या दोबारा बनाने के लिए अपना प्रॉम्प्ट बदलें।
आपका बनाया गया टेक्स्ट अब ईमेल बॉडी में है, समीक्षा और भेजने के लिए तैयार।
नोट: सटीकता की ज़रूर जांच करें। Proton Scribe सिर्फ एक लेखन सहायक है, इसलिए इसके पास हमेशा सही जानकारी नहीं भी हो सकती।
ईमेल को बेहतर बनाएं
- अपना ईमेल लिखें (या कोई मौजूदा ड्राफ्ट खोलें)।
- रचना जगह के नीचे बाएं पेंसिल आइकॉन पे क्लिक करें।
- एक कार्य चुनें:
- मेन्यू से प्रूफरीड करें, बढ़ाएं, या संक्षिप्त करें चुनें।
- आप संक्षेपित करें या और मित्रवत भी कर सकते हैं। ये विकल्प दिखाने के लिए एलिप्सिस (…) आइकॉन पे क्लिक करें।

4. अपने ड्राफ्ट के किसी खास हिस्से को बेहतर बनाने के लिए, वो टेक्स्ट चुनें जिसे आप Scribe से बदलवाना चाहते हैं।
- कोई विकल्प चुनें या कस्टम प्रॉम्प्ट जोड़ने के लिए Modify selection पे क्लिक करें।
- नतीजे से खुश होने पे सम्मिलित करें पे क्लिक करें।

आपका बनाया गया टेक्स्ट अब ईमेल बॉडी में है, समीक्षा और भेजने के लिए तैयार।
Proton Scribe अक्षम करें
- सेटिंग (⚙️) साइडबार खोलें।
- लेखन सहायक को बंद करें।

Proton Scribe अब अक्षम है और आपकी ईमेल रचना जगह से छिपा दिया गया है।
अपने डिवाइस से लोकल मॉडल हटाएं
- Chrome (या किसी और Chromium-आधारित ब्राउज़र) में, सेटिंग → निजता और सुरक्षा → थर्ड-पार्टी कुकीज़ → सभी साइट डाटा और इजाज़त देखें पे जाएं।
- proton.me के बगल में कचरा आइकॉन पे क्लिक करें।
मॉडल मिटाने के बाद आपको अपने Proton खाते में दोबारा साइन इन करना होगा।
सुझाव भेजें
अगर आप Scribe को बेहतर बनाने में मदद करना चाहते हैं, तो आप उसके आउटपुट पे सुझाव दे सकते हैं:
1. Scribe के ड्राफ्ट बनाने के बाद, थंब्स अप या थंब्स डाउन आइकॉन पे क्लिक करें।

2. (वैकल्पिक) अपना प्रॉम्प्ट और जवाब शामिल करने के लिए चेकबॉक्स पर टिक करें।
3. जमा करें पे क्लिक करें।
Proton Scribe ऐड-ऑन का इस्तेमाल कैसे करें (Proton for Business)
Proton for Business प्लैन में, Scribe एक पेड ऐड-ऑन है जो प्रति उपयोगकर्ता खरीदा जाता है। संगठन 14 दिन के मुफ्त ट्रायल से शुरू कर सकते हैं, जो एडमिनिस्ट्रेटर और यूज़र दोनों को Scribe का एक्सेस देता है।
अपना मुफ्त ट्रायल शुरू करें
Mail रचना जगह खोलें और पेंसिल आइकॉन पे क्लिक करें। इससे आपका ट्रायल अपने आप शुरू हो जाएगा।

Proton Scribe ऐड-ऑन खरीदें
ट्रायल के बाद ऐड-ऑन खरीदने के लिए:
- अपनी खाता सेटिंग खोलें।
- डैशबोर्ड पेज पे, योजना अनुकूलित करें पे क्लिक करें।

3. Proton Scribe लेखन सहायक के नीचे, उन यूज़र की संख्या चुनें जिनके लिए आप Scribe खरीदना चाहते हैं।
4. भुगतान पूरा करें।
आपने अब Proton Scribe ऐड-ऑन खरीद लिया है।
उपयोगकर्ता एक्सेस संभालें
- अपनी खाता सेटिंग खोलें। साइडबार से उपयोगकर्ता और ई-मेल पते चुनें।
- किसी उपयोगकर्ता के बगल में बदलें पे क्लिक करें।
- लेखन सहायक को चालू या बंद करें।

अपना Proton Scribe ऐड-ऑन रद्द करें
Proton Scribe ऐड-ऑन रद्द करने के लिए, पहले आपको हर एक उपयोगकर्ता के लिए उसे अक्षम करना होगा:
- अपनी खाता सेटिंग खोलें। साइडबार से उपयोगकर्ता और ई-मेल पते चुनें।
- हर उपयोगकर्ता के बगल में बदलें पे क्लिक करें और पक्का करें कि लेखन सहायक बंद है।
- अब साइडबार से डैशबोर्ड चुनें और योजना अनुकूलित करें पे क्लिक करें।
- Proton Scribe लेखन सहायक को शून्य यूज़र पे सेट करें।

समस्या निवारण
धीमा प्रदर्शन
अगर लोकल मोड में आपको धीमा प्रदर्शन मिल रहा है, तो हो सकता है कि मेमोरी कम पड़ रही हो। ये कोशिश करें:
- बिना इस्तेमाल वाले प्रोग्राम और ब्राउज़र टैब बंद करें।
- मेमोरी खाली करने के लिए अपना कंप्यूटर वापिस शुरु करें।
ध्यान रखें कि इस्तेमाल में न होने पे Scribe अपने आप मेमोरी से हट जाता है।
लोकल मोड इस्तेमाल करते वक्त, प्रदर्शन आपके हार्डवेयर पे निर्भर करता है। अगर आपका हार्डवेयर सिस्टम ज़रूरी शर्तें(नई विंडो) पूरा नहीं करता, तो इसकी जगह सर्वर-साइड मोड पे स्विच करने पर विचार करें।
Proton Scribe तक एक्सेस नहीं है
दोबारा जांच लें कि Scribe आपके प्लान में उपलब्ध है। अगर आप Proton for Business(नई विंडो) इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पक्का करें कि आपके एडमिनिस्ट्रेटर ने आपको Proton Scribe का एक्सेस दिया है।