Proton होमपेज

तिजोरी कैसे शेयर करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
Proton Pass for Business
Proton Pass

इस लेख में हम बताते हैं कि Proton Pass वेब ऐप और मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके तिजोरी कैसे शेयर करें।

Proton Pass वेब ऐप का इस्तेमाल करके तिजोरी कैसे शेयर करें

1. आइटम को उस तिजोरी में जोड़ें जिसे आप शेयर करना चाहते हैं। ये कोई मौजूदा तिजोरी हो सकती है, या आप इस मकसद के लिए एक नई तिजोरी बना सकते हैं।\u00a0

2. Proton Pass ऐप खोलें, अपनी पसंद की तिजोरी चुनें → जिस तिजोरी को आप शेयर करना चाहते हैं उसके बगल में तीन वर्टिकल डॉट्स (⋮) पे क्लिक करें → Share।
आप तीन वर्टिकल डॉट्स के बगल में मौजूद शेयर आइकन पे क्लिक करके भी तिजोरी शेयर कर सकते हैं।

4. उस शख्स का ईमेल पता दर्ज करें जिसके साथ आप तिजोरी शेयर करना चाहते हैं, और फिर जारी रखें टैप करें।\u00a0

तिजोरी किसके साथ शेयर करनी है, ये चुनें

5. चुनें कि आपकी साझा की गई तिजोरी से जुड़ने पे इस शख्स को किस लेवल का एक्सेस मिलेगा। तैयार होने पे जारी रखें टैप करें।

6. अपनी साझा की गई तिजोरी की सेटिंग की समीक्षा करें। अगर सब ठीक लगे, तो तिजोरी शेयर करें टैप करें।\u00a0

Proton Pass Android ऐप का इस्तेमाल करके तिजोरी कैसे शेयर करें

1. आइटम को उस तिजोरी में जोड़ें जिसे आप शेयर करना चाहते हैं। ये कोई मौजूदा तिजोरी हो सकती है, या आप इस मकसद के लिए एक नई तिजोरी बना सकते हैं।\u00a0

2. Proton Pass ऐप खोलें और तिजोरियां पे टैप करें (स्क्रीन के ऊपरी बाएं कोने में मौजूद Proton Pass आइकन)।

3. जिस तिजोरी को शेयर करना चाहते हैं उसके बगल में ⋮ टैप करें → शेयर करें।

4. उस शख्स का ईमेल पता दर्ज करें जिसके साथ आप तिजोरी शेयर करना चाहते हैं, और फिर जारी रखें टैप करें।\u00a0

5. चुनें कि आपकी साझा की गई तिजोरी से जुड़ने पे इस शख्स को किस लेवल का एक्सेस मिलेगा। तैयार होने पे जारी रखें टैप करें।

6. अपनी साझा की गई तिजोरी की सेटिंग की समीक्षा करें। अगर सब ठीक लगे, तो तिजोरी शेयर करें टैप करें।\u00a0

iPhone और iPad के लिए Proton Pass पर तिजोरी कैसे शेयर करें

1. आइटम को उस तिजोरी में जोड़ें जिसे आप शेयर करना चाहते हैं। ये कोई मौजूदा तिजोरी हो सकती है, या आप इस मकसद के लिए एक नई तिजोरी बना सकते हैं।\u00a0

2. Proton Pass ऐप खोलें और तिजोरी टैप करें, यानी स्क्रीन के ऊपर बाईं ओर मौजूद Proton Pass आइकन → जिस तिजोरी को शेयर करना चाहते हैं उसके बगल में ⋮ टैप करें → शेयर करें।

4. उस शख्स का ईमेल पता दर्ज करें जिसके साथ आप तिजोरी शेयर करना चाहते हैं, और फिर जारी रखें टैप करें।\u00a0

5. चुनें कि आपकी साझा की गई तिजोरी से जुड़ने पे इस शख्स को किस लेवल का एक्सेस मिलेगा। तैयार होने पे जारी रखें टैप करें।

6. अपनी साझा की गई तिजोरी की सेटिंग की समीक्षा करें। अगर सब ठीक लगे, तो तिजोरी शेयर करें टैप करें।\u00a0

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me