Proton Pass पासवर्ड लॉग का उपयोग कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणियां
- Proton Pass
- Proton Pass का इस्तेमाल करते हुए
Proton Pass का पासवर्ड लॉग खासियत आपको हाल ही में उत्पन्न किए गए वो पासवर्ड देखने देती है, जो आपने किसी खाते के लिए बनाए हों।
किसी खास लॉगइन का पासवर्ड लॉग एक्सेस करने के लिए Pass में उस खाते पे जाएं, या फिर मुख्य मेन्यू के ज़रिए सब लॉगइन के हाल के पासवर्ड देखें। हम आपको दोनों विकल्प दिखाएंगे।
पासवर्ड लॉग Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन में उपलब्ध है।
किसी एक लॉगइन के ज़रिए पासवर्ड लॉग देखें
इस खासियत को एक्सेस करने के लिए, पहले अपने ब्राउज़र के ऊपर दाईं तरफ मौजूद Proton आइकन पे क्लिक करके ब्राउज़र एक्सटेंशन खोलें.

फिर, जिन पासवर्ड को आप देखना चाहते हैं उनका लॉगइन खोजें और बदलें पे क्लिक करें।

पासवर्ड वाली एंट्री के नीचे, दाईं तरफ मौजूद उस छोटे आइकन पे क्लिक करें जिसमें दो तीर मिलकर एक घेरा बनाते हैं।

यहां दिए गए प्रॉम्प्ट्स की मदद से नया पासवर्ड बनाएं। काम पूरा हो जाने के बाद, पासवर्ड भरें पे क्लिक करें।

अगर आप ये देखना चाहते हैं कि इस लॉगइन के लिए पहले कौन से पासवर्ड इस्तेमाल हुए थे और आपने उन्हें कब बनाए थे, तो स्क्रीन के निचले हिस्से में मौजूद पासवर्ड लॉग पे क्लिक करें.

ध्यान रखें कि आपका पासवर्ड लॉग सिर्फ दो हफ़्तों के लिए सहेजा जाता है, जिसके बाद वो मिटा दिया जाता है।
मुख्य मेन्यू के ज़रिए पासवर्ड लॉग देखें
मुख्य मेन्यू के ज़रिए सारे खातों में उत्पन्न किए गए पासवर्ड का इतिहास देखना भी मुमकिन है. इसके लिए, पहले अपने ब्राउज़र के ऊपर दाईं तरफ मौजूद Proton आइकन पे क्लिक करके ब्राउज़र एक्सटेंशन खोलें.

इसके बाद, ब्राउज़र एक्सटेंशन के ऊपर बाईं तरफ मौजूद हैमबर्गर आइकन पे क्लिक करें।

एक पैनल खुल जाएगा। ऐडवांस → उत्पन्न किए गए पासवर्ड पे क्लिक करें।

फिर आपको पिछले दो हफ़्तों में उत्पन्न किए गए सब पासवर्ड दिखेंगे।
