Proton Pass macOS ऐप का सेटअप कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- Proton Pass का इस्तेमाल करते हुए
इस लेख में, हम आपको Proton Pass macOS ऐप इंस्टॉल करने का तरीका दिखाएंगे। अगर आपके पास पैसे वाला Proton Pass प्लैन है, तो Mac ऐप से आप अपने आइटम ऑफलाइन एक्सेस कर सकते हैं। अगर आप अपने ब्राउज़र में सीधे लॉगइन सहेजना और ऑटोफिल करना चाहते हैं, तो आप हमारे इन ब्राउज़र एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर सकते हैं:
- Safari
- Chrome
- Brave
- Firefox
आप Pass वेब ऐप (ब्राउज़र विंडो के अंदर) का इस्तेमाल करके या डेस्कटॉप ऐप(नई विंडो) डाउनलोड करके अपने Mac पे Proton Pass एक्सेस कर सकते हैं।
Proton Pass macOS ऐप को इंस्टॉल और सेटअप कैसे करें
Proton Pass में लॉगइन कैसे करें
बायोमेट्रिक लॉगइन कैसे चालू करें
Proton Pass में पासवर्ड कैसे आयात करें
Proton Pass macOS ऐप को इंस्टॉल और सेटअप कैसे करें
डिफॉल्ट रूप से, macOS सिर्फ App Store से ऐप इंस्टॉल होने की अनुमति देता है। Proton Pass ऐप इंस्टॉल करने के लिए, आपको अपने Mac की सेटिंग में बदलाव करके अन्य सोर्स से ऐप इंस्टॉल होने की अनुमति देनी होगी।
ऐसा करने के लिए (अगर आपने पहले से नहीं किया है), Settings ऐप खोलें → Privacy & Security → Security → Download applications from पर जाएं और App Store and identified developers चुनें।

1. Proton Pass खाते के लिए साइनअप करें(नई विंडो)। अगर आप किसी और Proton सेवा (जैसे Proton Mail, Proton VPN, या Proton Drive) का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके पास अपने आप Proton Pass खाता है। बस अपने मौजूदा Proton Account के यूज़रनेम और पासवर्ड से साइनइन करें।
2. Proton Pass ऐप डाउनलोड करें.
3. Finder में डाउनलोड की हुई DMG फ़ाइल को ढूंढें (डिफॉल्ट रूप से, वो आपके Downloads फोल्डर में होगी), उस पे डबल-क्लिक करें और Proton Pass को अपने Applications फोल्डर में खींचकर डालें।

4. Launchpad से Proton Pass लॉन्च करें और सुरक्षा प्रॉम्प्ट पे Open पर क्लिक करें।

5. अपने Proton Account के यूज़रनेम और पासवर्ड से साइनइन करें (और अगर आपने 2FA सक्षम किया है, तो 2FA कोड भी)।

बायोमेट्रिक लॉगइन कैसे चालू करें
कृपया ध्यान दें कि डेस्कटॉप के लिए बायोमेट्रिक्स सत्यापन का इस्तेमाल करने के लिए, आपको Proton Pass ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न (v. 1.21.0 या उसके बाद का) इस्तेमाल करना होगा।
अगर आपके पास पैसे वाला Proton Pass खाता है, तो आप macOS पे Pass अनलॉक करने के लिए बायोमेट्रिक्स सत्यापन का इस्तेमाल कर सकते हैं। बायोमेट्रिक्स सत्यापन मोबाइल के लिए मुफ्त और पैसे वाले दोनों प्लैन पे उपलब्ध है। iOS और Android डिवाइस पे बायोमेट्रिक्स सत्यापन का इस्तेमाल कैसे करें, ये जानें।
macOS Pass ऐप के लिए बायोमेट्रिक लॉगइन सक्षम करने के लिए, ⚙ सेटिंग → सुरक्षा चुनें

इससे खोलें सेक्शन में, बायोमेट्रिक्स चुनें।

अपना बायोमेट्रिक लॉगइन जोड़ने के चरणों को फॉलो करें, और स्क्रीन के निचले हिस्से में आपको सफलता का प्रॉम्प्ट मिलेगा।

अगली बार Proton Pass में साइनइन करते समय, आपको ये स्क्रीन दिखेगी।

Unlock पर क्लिक करें और लॉगइन करने के लिए अपने फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करें। उसके बाद आपसे Proton Pass को आपके Touch ID का इस्तेमाल करने की अनुमति देने को कहा जाएगा।

लॉगइन के लिए Touch ID का इस्तेमाल करने की पुष्टि करें और फिर आप अपने खाते को एक्सेस कर पाएंगे।
Proton Pass में पासवर्ड कैसे आयात करें
अगर आपने पहले कोई पासवर्ड मैनेजर इस्तेमाल किया है, तो शायद सबसे पहले आप उससे अपने लॉगइन आयात करना चाहेंगे।
बस इतना ही! अब आप डेस्कटॉप ऐप की सुविधा से अपने सहेजे गए पासवर्ड, नोट्स, Hide-my-email नकलीनाम, और क्रेडिट कार्ड की जानकारी आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।