Android पे Proton Pass कैसे सेटअप करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Proton Pass का इस्तेमाल करते हुए
Proton Pass, Proton का एक पासवर्ड मैनेजर है। बाकी प्रोडक्टों की तरह, हम पूरी तरह इस्तेमाल किया जा सकने वाला मुफ्त वर्ज़न भी ऑफर करते हैं। अगर आप Proton की सहायता करना चाहें और एडवांस सुविधाऐं तक एक्सेस पाना चाहें, तो आप Proton Pass Plus, Proton Unlimited, या किसी भी Proton for Business प्लैन पे अपग्रेड कर सकते हैं.
Proton Pass Firefox और Chrome के लिए स्टैंडअलोन ब्राउज़र एक्सटेंशन के रूप में और Android तथा iOS/iPad ओएस के लिए ऐप के रूप में उपलब्ध है। इस लेख में हम आपको दिखाएंगे कि Android पे Proton Pass कैसे सेटअप करें.
Android पे Proton Pass कैसे सेटअप करें
1. Android के लिए Proton Pass डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें(नई विंडो)
2. साइनइन करें
अगर आप Proton Mail, Proton Drive, Proton Calendar, या Proton Pass समेत कोई भी Proton सेवा इस्तेमाल करते हैं, या आपके पास पहले से Proton VPN खाता है, तो आप अपने Proton खाते के यूज़रनेम और पासवर्ड से साइनइन कर सकते हैं.
ऐप खोलें और अगर आपके पास पहले से Proton खाता नहीं है, तो खाता बनाएं पे टैप करें। खाता बनाने के बाद आप साइनइन करें. अगर आपके पास पहले से Proton खाता है, तो बस अपने Proton खाते के यूज़रनेम और पासवर्ड से साइनइन करें.

2. ऑटोफिल सक्षम करें
Proton Pass इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका है कि इसे आपकी लॉगइन जानकारी (आपका यूज़रनेम और पासवर्ड) आपके लिए भरने की अनुमति दें, जिसके लिए Android की ऑटोफिल सेटिंग में Proton Pass को डिफॉल्ट पासवर्ड मैनेजर के रूप में सेट करना ज़रूरी है। इसके लिए Proton Pass के साथ ऑटोफिल पे टैप करें।

इससे Android का ऑटोफिल सेवा पेज खुलता है। सूची से Proton Pass चुनें और + सेवा जोड़ें पे टैप करें (इसके बाद पुष्टि अलर्ट पर OK दबाएं)।

अगर आप अभी Proton Pass को अपनी डिफॉल्ट ऑटोफिल ऐप के रूप में सेट नहीं करना चाहते, तो आपको अपनी लॉगइन जानकारी को मैन्युअल रूप से Proton Pass से कॉपी करके ऐप और वेब पेज पर पेस्ट करना होगा.
जानें कि Android पे Proton Pass का इस्तेमाल कैसे करें
बाद में Proton Pass को सक्षम करने के लिए, ऐप खोलें और प्रोफाइल → ऑटोफिल में जाकर स्विच को ऑन कर दें.

3. फिंगरप्रिंट अनलॉक सक्षम करें
अगर आपका डिवाइस इसे सपोर्ट करता है, तो फिंगरप्रिंट अनलॉक आपके लॉगइन तक तेज़ और आसान एक्सेस देता है। इसे सक्षम करने के लिए बस फिंगरप्रिंट अनलॉक सक्षम करें बटन पे टैप करें और कहने पर अपना फिंगरप्रिंट पक्का करें.

बाद में फिंगरप्रिंट अनलॉक सक्षम करने के लिए, ऐप खोलें और प्रोफाइल → फिंगरप्रिंट में जाकर स्विच को ऑन कर दें.

अन्य पासवर्ड मैनेजर से कैसे आयात करें
अगर आपने पहले कोई पासवर्ड मैनेजर इस्तेमाल किया है, तो शायद आप अपने सहेजे हुए पासवर्ड Proton Pass में आयात करना चाहेंगे।
Proton Pass अन्य लोकप्रिय पासवर्ड मैनेजर से माइग्रेट करना आसान बनाता है, जिसमें कई लोकप्रिय पासवर्ड मैनेजर और ब्राउज़र से पासवर्ड और अन्य डाटा आयात करने की बिल्ट-इन सहायता मौजूद है। इसके लिए आपको हमारा ब्राउज़र एक्सटेंशन इस्तेमाल करना होगा.
Proton Pass में कैसे आयात करें, ये जानें
अब आप Proton Pass इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं!