स्टार्टअप पे Proton Mail Bridge अपने आप खोलें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Bridge का इस्तेमाल
Proton Mail Bridge की डिफॉल्ट सेटिंग ये है कि जब आप कंप्यूटर चालू करें तो वो अपने आप शुरू हो जाए। हम ये डिफॉल्ट रूप से सक्षम करते हैं, क्योंकि आपके ईमेल क्लाइंट के आपके Proton Mail खाते से कनेक्ट करने के लिए Bridge का बैकग्राउंड में चलते रहना ज़रूरी है।
ये सेटिंग चालू या बंद करने के लिए, Bridge खोलें, सेटिंग में जाएं, और स्टार्टअप पर खोलें स्विच को बंद या चालू करें।

स्टार्टअप पर Bridge के न खुलने की समस्या को कैसे हल करें
अगर आपका Proton Mail Bridge कंप्यूटर शुरू करने पे अपने आप नहीं खुल रहा है, तो ये गाइड इस समस्या को हल करने में आपकी सहायता करेगी।
1. ‘स्टार्टअप पर खोलें’ अक्षम/सक्षम करें
Proton Mail Bridge खोलें और सेटिंग → स्टार्टअप पर खोलें में जाएं। अगर ये सक्षम है, तो इसे अक्षम करें, Proton Mail Bridge वापिस शुरु करें, और फिर विकल्प को दोबारा सक्षम करें। इससे ऑटोस्टार्ट शॉर्टकट दोबारा बनेगा और कुछ मामलों में इससे समस्या हल हो सकती है।
ध्यान दें कि Bridge को पूरी तरह बंद करने के लिए, तीन डॉट्स पे क्लिक करके Bridge बंद करें विकल्प का इस्तेमाल करना होगा।

2. अगर आपके कंप्यूटर पे Windows है, तो पक्का करें कि Bridge स्टार्टअप ऐप्स के अंतर्गत सक्षम है
Windows की चाबी दबाकर स्टार्ट मेन्यू खोलें, और टास्क मैनेजर खोजें। टास्क मैनेजर खोलने के बाद, स्टार्टअप टैब चुनें और Proton Mail Bridge खोजें। पक्का करें कि ये सक्षम पे सेट करें के रूप में है।

अगर आपने सुझाए गए तरीके आज़मा लिए हैं और Bridge के स्टार्टअप में अब भी कोई समस्या आ रही है, तो हमारी सहायता टीम से संपर्क करें और Proton Mail Bridge से मिले लॉग शामिल करें।
Bridge से बग की रिपोर्ट करने का तरीका बताने वाली एक गाइड यहां है।
macOS पे इजाज़त कैसे अपडेट करें
1. Finder खोलें और macOS मेन्यू बार पे जाएं → Go → Go to Folder… ~/Library/LaunchAgents दर्ज करें और दबाएं।

2. Proton Mail Bridge.plist पे राइट-क्लिक करें → जानकारी पाएं.

3. Sharing & Permissions पर जाएं और पक्का करें कि आपके पास (और अपने एडमिनिस्ट्रेटर के पास, अगर वो कोई और व्यक्ति है) Read & Write इजाज़त है।

4. अगर नहीं है, तो लॉक आइकन पे क्लिक करें और अपने macOS यूज़रनेम और पासवर्ड या बायोमेट्रिक सत्यापन से अपनी पहचान पक्का करें। अब अपने नाम के आगे (और अगर लागू हो तो अपने एडमिनिस्ट्रेटर के नाम के आगे) इजाज़त पे क्लिक करें और Read & Write चुनें।

Windows में इजाज़त कैसे अपडेट करें
1. Explorer खोलें, पक्का करें कि View टैब → Hidden items सक्षम है, और /Users//AppData/Roaming/Microsoft/Windows/Start Menu/Programs पे जाएं।
इसके अलावा, Run खोलें (Windows + X), shell:startup दर्ज करें, और OK पे क्लिक करें।
2. Proton Mail Bridge पे राइट-क्लिक करें → Properties।

2. अपना Windows यूज़रनेम चुनें और पक्का करें कि आपके पास Read और Write दोनों इजाज़त हैं। (इसका मतलब है कि Allow कॉलम में इनके आगे चेक मार्क है, और Deny कॉलम खाली है।)

3. अगर नहीं है, तो Edit… पे क्लिक करें और Read और Write के आगे वाले बॉक्स पर टिक करें।
