Proton Mail के साथ Amazon Web Services (AWS) का कस्टम डोमेन कैसे इस्तेमाल करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- डोमेन सेटअप
अगर आपने AWS से कोई कस्टम डोमेन खरीदा है (जैसे aapkadomain.in), तो आप उसे अपने Proton Mail खाते के साथ ईमेल भेजने और प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं (उदाहरण के लिए, aap@aapkadomain.in ईमेल पते का इस्तेमाल करके)।
इसके लिए आपके पास सशुल्क Proton प्लैन होना ज़रूरी है। Proton Mail के साथ आप कितने कस्टम डोमेन इस्तेमाल कर सकते हैं, ये आपके प्लैन पे निर्भर करता है।
- Proton Mail Plus: 1 कस्टम डोमेन
- Proton Unlimited: 3 कस्टम डोमेन
- Proton Duo: 3 कस्टम डोमेन
- Proton Family: 3 कस्टम डोमेन
- Proton Visionary (लेगेसी): 10 कस्टम डोमेन
- Proton Mail Essentials: 3 कस्टम डोमेन
- Proton Mail Professional (अब बंद): 10 कस्टम डोमेन
- Proton Workspace Standard: 15 कस्टम डोमेन (डिफॉल्ट रूप से, और जोड़ने का विकल्प)
- Proton Workspace Premium: 20 कस्टम डोमेन (डिफॉल्ट रूप से, और जोड़ने का विकल्प)
अपने कस्टम डोमेन को Proton Mail खाते में इस्तेमाल के लिए सेटअप करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:
- अपना डोमेन अपने Proton Mail खाते में जोड़ें।
- अपना डोमेन सत्यापित करें ताकि Proton जान सके कि वो वाकई आपका ही है।
- नए उपयोगकर्ता बनाएं और अपने खाते में टीम के सदस्य जोड़ें।
- अपने डोमेन रजिस्ट्रार के DNS रिकॉर्ड कॉन्फ़िगर करें ताकि उस डोमेन का इस्तेमाल करके भेजे और प्राप्त किए गए ईमेल को Proton Mail हैंडल करे।
- अपना ईमेल पता सेटअप करें।
अपना डोमेन जोड़ें
1. अपने ब्राउज़र में अपने Proton Mail खाते में लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → Proton Mail → डोमेन नाम → डोमेन जोड़ें चुनें।

2. अपना डोमेन नाम दर्ज करें और अगला पर क्लिक करें। सुरक्षा कारणों से आपसे अपना Proton Mail पासवर्ड दोबारा दर्ज करने को कहा जा सकता है।

अपना डोमेन सत्यापित करें
कस्टम डोमेन नाम जोड़ने के बाद सबसे पहले आपको Proton Mail को दिखाना होता है कि ये डोमेन आपके कंट्रोल में है। ऐसा करने के लिए अपने रजिस्ट्रार के डोमेन मैनेजमेंट पोर्टल में अपने डोमेन के DNS रिकॉर्ड में एक TXT रिकॉर्ड जोड़ें, जिसमें Proton Mail के जेनरेट किया हुआ यूनीक कोड हो।
इसके बाद Proton Mail सर्वर आपके डोमेन के सभी TXT रिकॉर्ड देखेंगे और देखेंगे कि कोई सत्यापन कोड से मैच करता है या नहीं। अगर मैच मिलता है, तो सत्यापन सफल हो जाता है और आप अगले चरणों पे बढ़ सकते हैं।
अगला पे क्लिक करने के बाद आप सत्यापित करें टैब पे पहुंच जाएंगे। आप सेटिंग → सभी सेटिंग → Proton Mail → डोमेन नाम → डोमेन से भी वहां पहुंच सकते हैं, एक्शन → समीक्षा बटन पे क्लिक करके और सत्यापित करें टैब चुनकर।

सत्यापित करें टैब में आपके नए जोड़े गए डोमेन के दाईं तरफ आपका होस्ट का नाम (@) और TXT सत्यापन रिकॉर्ड दिखाया जाता है।

छोटे कॉपी आइकन पे क्लिक करें, जो TXT सत्यापन रिकॉर्ड के बाईं तरफ है, और उसे अपने क्लिपबोर्ड में कॉपी करें, फिर:
- https://console.aws.amazon.com/route53/home(नई विंडो) पे अपने खाते में लॉगइन करें
- Hosted Zones पे जाएं।
- डोमेन नाम कॉलम के नीचे, Proton Mail में चुने गए डोमेन के नाम पे क्लिक करें।
- रिकॉर्ड बनाएं चुनें और रिकॉर्ड बनाएं विंडो में नीचे दी गई जानकारी डालें:
- नाम: अपना डोमेन डालें या खाली छोड़ें
- टाइप: TXT
- नकलीनाम: नहीं
- TTL (सेकेंड): 300
- मान: Proton Mail सेटअप विज़ार्ड में Value / Data / Point to के लिए कॉपी की गई यूनीक टेक्स्ट स्ट्रिंग को पेस्ट करें।
- रूटिंग नीति: सरल
हो जाने के बाद बनाएं पे क्लिक करें।
कुछ मिनट इंतज़ार करें, फिर Proton Mail के डोमेन संपादित करें कंसोल में अगला पे क्लिक करें ताकि हमारे सर्वर DNS चेक करें। अगर चेक सफल हो जाता है, तो अब आप अगले स्टेप (MX रिकॉर्ड बनाने) पे जा सकते हैं। अगर सफल नहीं होता, तो घबराएं नहीं; इस प्रक्रिया में समय लग सकता है, इसलिए एक घंटे बाद फिर कोशिश करें।
अब जब आपके पास डोमेन है, तो आप संगठन बना सकते हैं और उसमें उपयोगकर्ता जोड़ सकते हैं।
अपनी टीम के सदस्यों के साथ लॉगइन जानकारी शेयर करें
अपने MX रिकॉर्ड बदलने से पहले, हम सुझाव देते हैं कि आप अपनी टीम के सदस्यों को आने वाले बदलाव के बारे में बता दें। MX रिकॉर्ड बदलने के बाद, ईमेल उनके पुराने इनबॉक्स की जगह उनके Proton Mail इनबॉक्स में पहुंचेंगे।
अपना डोमेन एक्टिवेट करने के लिए AWS में MX रिकॉर्ड बनाएं
आपका डोमेन सत्यापित होने के बाद, MX टैब पे जाने के लिए अगला पे क्लिक करें (या बाद में इस पेज पे वापस आएं और सीधे MX टैब पे जाएं)। मेल एक्सचेंजर (MX) रिकॉर्ड ईमेल काम करने के लिए बहुत ज़रूरी है: ये इंटरनेट को बताता है कि आपके डोमेन के ईमेल किन सर्वर(s) को प्राप्त करने चाहिए।

अगर आप कोई नया डोमेन सेटअप कर रहे हैं, तो अपने AWS कंट्रोल पैनल में बताए गए MX रिकॉर्ड जोड़ें। इसके लिए अपना AWS पोर्टल खोलें और:
- वापस Hosted Zones पे जाएं।
- डोमेन नाम कॉलम के नीचे, Proton Mail में चुने गए डोमेन के नाम पे क्लिक करें।
- रिकॉर्ड बनाएं पे क्लिक करें और रिकॉर्ड बनाएं विंडो में नीचे दी गई जानकारी डालें:
- रिकॉर्ड नाम: (रूट डोमेन के लिए खाली छोड़ें)
- रिकॉर्ड टाइप: MX
- मान: 10 mail.protonmail.ch
- TTL: 300 (या डिफॉल्ट)
4. नीचे दिए गए मानों के साथ दूसरी MX एंट्री बनाएं:
- रिकॉर्ड नाम: (रूट डोमेन के लिए खाली छोड़ें)
- रिकॉर्ड टाइप: MX
- मान: 20 mailsec.protonmail.ch
- TTL: 300 (या डिफॉल्ट)
हो जाने के बाद रिकॉर्ड बनाएं पे क्लिक करें।
अगर आपके डोमेन पे अभी मौजूदा मेलबॉक्स हैं, तो स्मूद ट्रांज़िशन सुनिश्चित करने के लिए अपने MX रिकॉर्ड को Proton Mail पे शिफ्ट करने से पहले सभी इस्तेमाल हो रहे ईमेल पते जोड़ें, ऐसा करने की सिफ़ारिश की जाती है। इसे कैसे करना है, ये हम नीचे बता रहे हैं।
इससे आपकी ईमेल डिलीवरी में गड़बड़ी से बचा जा सकेगा, क्योंकि Proton Mail सिर्फ उन पतों का मेल स्वीकार करेगा जिन्हें आपने जोड़ा है। mail.protonmail.ch Proton Mail के मेल सर्वर की तरफ पॉइंट करता है, इसलिए ये बदलाव करने के बाद आप इंटरनेट को बता रहे होते हैं कि आपके डोमेन का ईमेल आपके Proton Mail खाते को भेजा जाए।
अगर आपके पास कई सेवाओं के MX रिकॉर्ड हैं, तो ईमेल सबसे ज़्यादा प्राथमिकता वाली सेवा (सबसे छोटा मान) को डिलीवर होगा। अगर आपके पास अन्य MX रिकॉर्ड हैं, तो या तो उन्हें मिटा दें या पक्का करें कि mail.protonmail.ch की प्राथमिकता अन्य MX रिकॉर्ड से छोटा नंबर (ज़्यादा प्राथमिकता) हो।
याद रहे, MX बदलावों के फैलने में एक दिन तक लग सकते हैं, और इस दौरान ईमेल अभी भी आपके पुराने MX को जा सकता है। जैसे ही हमें पता चलेगा कि आपके डोमेन का टॉप MX रिकॉर्ड Proton Mail की तरफ पॉइंट कर रहा है, MX टैब पे हरा टिक आइकन दिखेगा।
अपना पता सेटअप करें
अगर आप किसी मौजूदा डोमेन को बदलकर ईमेल अपने Proton Mail इनबॉक्स में डिलीवर कराना चाहते हैं, तो आपको MX रिकॉर्ड भरने से पहले सभी मौजूदा ईमेल पते सेटअप कर लेने चाहिए (जैसा ऊपर बताया गया है)।
पता टैब चुनें → पता जोड़ें।

इससे आप अपने Proton Mail खातों के पेज के संगठन सेक्शन पे पहुंच जाएंगे। अपने कस्टम डोमेन का इस्तेमाल करके Proton Mail ईमेल पता बनाने के लिए पता जोड़ें पर क्लिक करें। अगर आपके पास एक से ज़्यादा कस्टम डोमेन हैं, तो आप ड्रॉपडाउन सूची से चुन सकते हैं कि कौन सा इस्तेमाल करना है।

SPF, DKIM और DMARC रिकॉर्ड बनाएं
सुरक्षा की वजह से, हम SPF और DKIM रिकॉर्ड जोड़ने की सिफ़ारिश करते हैं। DMARC सेटअप करना एक वैकल्पिक एडवांस सुविधा है।
SPF, DKIM और DMARC के बारे में और जानें
AWS कंसोल में SPF और DMARC रिकॉर्ड सेटअप करना TXT रिकॉर्ड सेटअप करने जैसा ही है।
- AWS कंसोल में Hosted Zones पे जाएं।
- डोमेन नाम कॉलम के नीचे, Proton Mail में चुने गए डोमेन के नाम पे क्लिक करें।
- अपना मौजूदा TXT रिकॉर्ड ढूंढें:
अगर आपने Proton Mail सत्यापन के लिए पहले से TXT रिकॉर्ड बनाया है, तो रिकॉर्ड बदलें पे क्लिक करें। अगर नहीं बनाया, तो रिकॉर्ड बनाएं पे क्लिक करें। - TXT रिकॉर्ड कॉन्फ़िगर करें:
रिकॉर्ड नाम: (रूट डोमेन के लिए खाली छोड़ें)
रिकॉर्ड टाइप: TXT - मान फील्ड में:
अगर आपके पास पहले से Proton सत्यापन मान है, तो उसे रखें और SPF मान को दूसरी लाइन के तौर पे जोड़ें।
हर मान को कोट्स में और अलग लाइन पे होना चाहिए।
फाइनल मान कुछ ऐसा दिखना चाहिए:
“protonmail-verification=your-verification-code”
“v=spf1 include:_spf.protonmail.ch mx ~all”
6. सहेजें (या रिकॉर्ड बनाएं) पे क्लिक करें।
7. DKIM और, चाहें तो, DMARC के लिए रिकॉर्ड बनाएं पे क्लिक करें और Proton Mail विज़ार्ड में दिखाए गए मानों के मुताबिक रिकॉर्ड बनाएं।
अब आप AWS से खरीदे अपने कस्टम डोमेन को अपने Proton Mail खाते के साथ इस्तेमाल करके ईमेल भेज और प्राप्त कर सकते हैं!
अन्य डोमेन रजिस्ट्रार के लिए सेटअप गाइड भी उपलब्ध हैं:
अगर आपके पास किसी दूसरे रजिस्ट्रार का डोमेन है, तो कृपया हमारी जेनेरिक गाइड कस्टम डोमेन को Proton Mail के साथ कैसे इस्तेमाल करें देखें।