Infomaniak से कस्टम डोमेन को Proton Mail के साथ कैसे इस्तेमाल करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणियां
- कस्टम ईमेल डोमेन
- डोमेन सेटअप
अगर आपके पास Infomaniak से कस्टम डोमेन है, जैसे aapkadomain.in, तो eric@proton.me की जगह eric@aapkadomain.in जैसे पतों का इस्तेमाल करते हुए Proton Mail से ईमेल भेजे और प्राप्त किए जा सकते हैं। कस्टम डोमेन सभी सशुल्क Proton Mail प्लैन में उपलब्ध हैं।
Infomaniak से कोई दूसरा डोमेन इस्तेमाल कर रहे हैं? जानें कि Proton Mail के साथ कस्टम डोमेन कैसे इस्तेमाल करें।
अपने Proton Mail खाते के साथ अपने कस्टम Infomaniak डोमेन को सेटअप करने का तरीका यहां दिया गया है :
चरण 1: अपना संगठन बनाएं
जब आप Proton for Business प्लैन खरीदते हैं, तो आपसे अपना संगठन स्थापित करने को कहा जाता है। अगर आपने उसे छोड़ दिया था, तो आप नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करके ये अभी कर सकते हैं।
अगर आपने पहले ही संगठन बना लिया है, या Business प्लैन पर नहीं हैं, तो इस सेक्शन को छोड़ दें।
- ऊपर-दाएं कोने में संगठन सेटअप पर क्लिक करें।

- संगठन का नाम सेट करें और जमा करें पर क्लिक करें। आप इसे बाद में बदल सकते हैं।

- अपने एडमिनिस्ट्रेटर खाते को स्टोरेज स्पेस आवंटित करें और जमा करें पर क्लिक करें।
अपना संगठन स्थापित करने के बारे में और जानें
चरण 2: अपना डोमेन कनेक्ट और सत्यापित करें
अपने Infomaniak डोमेन को सत्यापित करने के लिए अपने डोमेन की DNS सेटिंग में डीएनएस रिकॉर्ड जोड़ने होंगे।
नोट : नीचे दिए गए स्टेप सिर्फ तब लागू होते हैं, जब आपके डोमेन के नेमसर्वर Infomaniak DNS पर सेट हों। अगर आपके नेमसर्वर किसी अन्य सेवा की ओर इशारा करते हैं, तो Infomaniak Manager की जगह उस प्रोवाइडर के DNS मैनेजमेंट कंसोल में वही डीएनएस रिकॉर्ड जोड़ें।
अपने Infomaniak डोमेन को सत्यापित करने के लिए ये स्टेप फॉलो करें :
- अपने Proton Mail खाते में सेटिंग → डोमेन नाम पे जाएं और डोमेन जोड़ें पे क्लिक करें।

- डोमेन नाम दर्ज करें और अगला पर क्लिक करें।

- TXT रिकॉर्ड कॉपी करें, जिसमें टाइप, होस्ट का नाम और मान / डेटा / अंक को शामिल हैं।

- ब्राउज़र में नया टैब खोलें और Infomaniak Manager(नई विंडो) में साइन इन करें।
- Proton Mail के साथ जिस डोमेन का इस्तेमाल करना है, उसके नाम पर क्लिक करें।
- बाईं ओर के मेन्यू से DNS ज़ोन चुनें। आपके मौजूदा रिकॉर्ड सिंपल मोड टेबल में सूचीबद्ध हैं।
- नीले रंग के एंट्री जोड़ें बटन पर क्लिक करें।
- रिकॉर्ड टाइप के तौर पर TXT चुनें और अगला पर क्लिक करें।
- निम्न रिकॉर्ड जोड़ें:
- स्रोत : खाली छोड़ें
- टारगेट : Proton Mail से कॉपी किया गया मान पेस्ट करें, जो
protonmail-verification=से शुरू होता है - TTL : डिफॉल्ट मान रखें

- सहेजें पे क्लिक करें।
- Proton Mail के डोमेन सेटअप विज़ार्ड पर वापस जाएं और अगला पर क्लिक करें।
सत्यापित होने के बाद अगले स्टेप पर आगे बढ़ें। अगर सत्यापन तुरंत सफल न हो, तो चिंता न करें। Infomaniak पर DNS बदलावों को लागू होने में 48 घंटे तक का समय लग सकता है, इसलिए बाद में फिर कोशिश करें।
चरण 3: अपने कस्टम डोमेन के लिए नए उपयोगकर्ता और पते बनाएं
आगे बढ़ने से पहले, पक्का कर लें कि आपने जिन उपयोगकर्ताओं को बनाने का प्लान है उनके लिए काफी सीट खरीद ली हैं।
पते पर जाएं और उपयोगकर्ता जोड़ें या पता जोड़ें पर क्लिक करें। इससे उपयोगकर्ता और ई-मेल पते सेटिंग खुलेंगी।

आपके पास दो विकल्प हैं: अपने कस्टम डोमेन के लिए नया उपयोगकर्ता खाता बनाने के लिए उपयोगकर्ता जोड़ें पर क्लिक करें, या किसी मौजूदा उपयोगकर्ता के लिए नए ईमेल पते बनाने के लिए पता जोड़ें पर क्लिक करें।

अगर आप “उपयोगकर्ता जोड़ें” चुनते हैं
नया उपयोगकर्ता खाता सेटअप करने के लिए आपको कदम-दर-कदम गाइड किया जाएगा।

आप ये कर सकते हैं:
- उपयोगकर्ता का नाम और नया Proton ईमेल पता सेट करें
- चुनें कि उपयोगकर्ता को एक्सेस कैसे मिलेगा:
- न्योता ईमेल दर्ज करें, जिससे उपयोगकर्ता अपना पासवर्ड खुद सेट कर सके, या
- पासवर्ड मैन्युअली सेटअप करने के लिए इसकी जगह पासवर्ड बनाएं पर क्लिक करें, जिसे आपको उपयोगकर्ता के साथ सुरक्षित तरीके से शेयर करना होगा
- खाता संग्रहण आवंटित करें
- चुनें कि उपयोगकर्ता को निजी उपयोगकर्ता बनाना है या नहीं। उपयोगकर्ता को निजी बनाने से संगठन के एडमिन उस उपयोगकर्ता को संभाल नहीं पाते या उनका डेटा एक्सेस नहीं कर पाते। आपके संगठन की नीतियों के हिसाब से, ऐसा करने की सिफारिश नहीं की जा सकती। उपयोगकर्ता भूमिकाओं के बारे में और जानें।
- आपकी Proton सदस्यता के हिसाब से, आप चाहें तो ये सक्षम कर सकते हैं:
- वीपीएन कनेक्शन, जिससे उपयोगकर्ता दूर से कनेक्ट कर सके
- लेखन सहायक, जो ईमेल प्रूफरीड करने या बेहतर बनाने के लिए Proton Scribe का एक्सेस देता है
- Lumo, जो हमारे बिज़नेस के लिए निजी AI असिस्टेंट(नई विंडो) का एक्सेस देता है
पूरा होने पर, उपयोगकर्ता बनाएं पर क्लिक करें।
अगर आप “पता जोड़ें” चुनते हैं
आप किसी मौजूदा उपयोगकर्ता में ईमेल पते जोड़ पाएंगे।

हर पते के लिए, आप ये कर सकते हैं:
- एक डोमेन चुनें
- नया ईमेल पता सेट करें
- एक डिस्प्ले नाम सेट करें
पूरा होने पर, पता सहेजें पर क्लिक करें।
अपने संगठन में उपयोगकर्ता जोड़ने के बारे में और जानें।
चरण 4: MX रिकॉर्ड अपडेट करें
जारी रखने से पहले, Proton Mail में अपने Infomaniak डोमेन के लिए सभी यूज़र के ईमेल पते बनाना सुनिश्चित करें, ताकि माइग्रेशन के दौरान कोई ईमेल न खोए।
जब आप अपने MX रिकॉर्ड अपडेट करते हैं, तो इंटरनेट को बताया जाता है कि आपके डोमेन के लिए आने वाले सभी ईमेल आपके पिछले ईमेल प्रदाता की जगह Proton Mail के सर्वर पे डिलीवर करे। इस बदलाव के बाद, Proton Mail में मौजूद नहीं ऐसे पतों पर भेजे गए ईमेल डिलीवर नहीं होंगे, क्योंकि आपका डोमेन अब मेल आपके पुराने सर्वर पे रूट नहीं करेगा।
आपके Infomaniak डोमेन से भेजे गए ईमेल भरोसेमंद तरीके से पहुंचें और स्पूफिंग से सुरक्षित रहें, यह सुनिश्चित करने के लिए इन स्टेप को फॉलो करके MX रिकॉर्ड कॉन्फ़िगर करें :
- सेटिंग → डोमेन नाम पे जाएं और अपने डोमेन के बगल में समीक्षा पे क्लिक करें।

- MX पे जाएं और दोनों MX रिकॉर्ड कॉपी करें, जिनमें टाइप, होस्ट का नाम और मान / डेटा / अंक को शामिल हैं।

- Infomaniak Manager में अपने डोमेन नाम पर क्लिक करें और बाईं ओर के मेन्यू से DNS ज़ोन चुनें।

- मौजूदा सभी MX रिकॉर्ड मिटाना सुनिश्चित करें। इसके लिए रिकॉर्ड के दाईं ओर मौजूद ⋮ मेन्यू पर क्लिक करें और मिटाएं चुनें। अगर आपका डोमेन पहले Infomaniak Mail के साथ इस्तेमाल किया गया था, तो आपको mta-gw.infomaniak.ch की ओर इशारा करता एक MX रिकॉर्ड दिख सकता है।
- नीचे दिए गए हर रिकॉर्ड के लिए एंट्री जोड़ें पर क्लिक करें, रिकॉर्ड टाइप चुनें, अगला पर क्लिक करें, फील्ड भरें और सहेजें पर क्लिक करें।
पहला MX रिकॉर्ड
- टाइप: MX
- स्रोत : खाली छोड़ें
- प्राथमिकता : 10
- टारगेट : mail.protonmail.ch

दूसरा MX रिकॉर्ड
- टाइप: MX
- स्रोत : खाली छोड़ें
- प्राथमिकता : 20
- टारगेट : mailsec.protonmail.ch

Proton Mail के कस्टम डोमेन सेटअप पर वापस जाएं।
अगर सब कुछ सही तरीके से सेटअप हुआ है, तो Proton Mail के डोमेन सेटअप विज़ार्ड के MX टैब में आपको एक हरा चेकमार्क दिखेगा।
अगर यह लाल हो जाए, तो अपने Infomaniak DNS ज़ोन पर वापस जाएं और अन्य MX रिकॉर्ड मिटा दें, या सुनिश्चित करें कि Proton Mail के MX रिकॉर्ड का प्राथमिकता मान सबसे कम हो। कम संख्या का मतलब ज़्यादा प्राथमिकता होती है।
अगला पर क्लिक करें।

चरण 5: SPF, DKIM और DMARC रिकॉर्ड कॉन्फ़िगर करें
SPF, DKIM और DMARC रिकॉर्ड आपके डोमेन को स्पूफिंग से बचाने और ईमेल डिलीवरेबिलिटी बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इनके बिना, Gmail जैसे बड़े ईमेल प्रदाता आपके संदेश अस्वीकार कर सकते हैं या स्पैम में भेज सकते हैं।
Proton Mail का इस्तेमाल करके कस्टम डोमेन सेटअप करते समय Infomaniak के साथ अपने SPK, DKIM और DMARC रिकॉर्ड सेटअप करने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें।
SPF रिकॉर्ड (सुरक्षा की दृष्टि से बेहद अनुशंसित)
- SPF रिकॉर्ड कॉपी करें, जिसमें टाइप, होस्ट का नाम और मान / डेटा / अंक को शामिल हैं।

- Infomaniak Manager → DNS ज़ोन पर वापस जाएं और नीचे दी गई जानकारी भरें :
- टाइप: TXT
- स्रोत : खाली छोड़ें
- टारगेट : v=spf1 include:_spf.protonmail.ch ~all
आपके डोमेन में सिर्फ एक SPF रिकॉर्ड होना चाहिए। अगर कोई मौजूदा रिकॉर्ड मिले, जैसे v=spf1 include:spf.infomaniak.ch -all, तो उसे या तो मिटा दें या ऊपर दिए गए मान का इस्तेमाल करने के लिए उसे बदल दें।
- Proton Mail के कस्टम डोमेन सेटअप पेज पर वापस जाएं और अगला पे क्लिक करें।
DKIM रिकॉर्ड (सुरक्षा के लिहाज़ से बेहद सिफारिश किए गए)
DKIM टैब में तीनों CNAME रिकॉर्ड कॉपी करें, जिनमें टाइप, होस्ट का नाम और मान / डेटा शामिल हैं।

इसके बाद, Infomaniak Manager → DNS ज़ोन मेन्यू पर जाएं और नीचे दी गई जानकारी भरें :
- पहला DKIM रिकॉर्ड
- टाइप: CNAME
- स्रोत : protonmail._domainkey
- टारगेट : Proton Mail से कॉपी किया गया मान/डेटा पेस्ट करें।
- दूसरा DKIM रिकॉर्ड
- टाइप: CNAME
- स्रोत : protonmail2._domainkey
- टारगेट : Proton Mail से कॉपी किया गया मान/डेटा पेस्ट करें।
- तीसरा DKIM रिकॉर्ड
- टाइप: CNAME
- स्रोत : protonmail3._domainkey
- टारगेट : Proton Mail से कॉपी किया गया मान/डेटा पेस्ट करें।
तीनों DKIM रिकॉर्ड जोड़ना सुनिश्चित करें। अगर इन्हें सहेजने में दिक्कत हो, तो CNAME रिकॉर्ड कॉन्फ़िगर करने में समस्याएं देखें।
Proton Mail के कस्टम डोमेन सेटअप पर वापस जाएं और अगला पर क्लिक करें।
DMARC रिकॉर्ड (वैकल्पिक है, लेकिन इसकी सिफारिश है)
DMAC टैब में TXT रिकॉर्ड कॉपी करें, जिसमें टाइप, होस्ट का नाम और मान / डेटा / अंक को शामिल हैं।

इसके बाद, Infomaniak Manager पेज → DNS ज़ोन पर जाएं और नीचे दी गई जानकारी भरें :
- टाइप: TXT
- स्रोत : _dmarc
- टार्गेट: DMARC टैब में Value/Data/Points to एंट्री से मान कॉपी और पेस्ट करें।
अगर _dmarc रिकॉर्ड पहले से मौजूद है, तो दूसरा जोड़ने के बजाय उसमें बदलाव करें।
Proton Mail के कस्टम डोमेन सेटअप पर वापस जाएं और अगला पर क्लिक करें।
डोमेन सेटअप विज़ार्ड में MX, SPF, DKIM और DMARC टैब सब में हरे चेकमार्क दिखने चाहिए। इसका मतलब है कि अब अपने कस्टम डोमेन पतों से ईमेल भेजना और प्राप्त करना मुमकिन है।

सुझाव: अगर कोई रिकॉर्ड हरा नहीं होता, तो Infomaniak के DNS ज़ोन में एक ऐडवांस दृश्य(नई विंडो) है, जहां एक साथ सब रिकॉर्ड की समीक्षा की जा सकती है और कुछ गड़बड़ होने पर ज़ोन का पिछला वर्शन रीस्टोर किया जा सकता है।
बस इतना ही! अब Proton Mail के साथ अपने Infomaniak डोमेन से ईमेल भेजना और प्राप्त करना मुमकिन है।