Proton होमपेज

Namecheap का कस्टम डोमेन Proton Mail के साथ कैसे इस्तेमाल करें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
डोमेन सेटअप

अगर आपने Namecheap से कोई कस्टम डोमेन खरीदा है (जैसे aapkadomain.in), तो आप उसे अपने Proton Mail खाते के साथ ईमेल भेजने और प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं (उदाहरण के लिए, aap@aapkadomain.in ईमेल पता इस्तेमाल करके)।

इसके लिए आपके पास सशुल्क Proton प्लैन होना ज़रूरी है। Proton Mail के साथ आप कितने कस्टम डोमेन इस्तेमाल कर सकते हैं, ये आपके प्लैन पे निर्भर करता है।

  • Proton Mail Plus: 1 कस्टम डोमेन
  • Proton Unlimited: 3 कस्टम डोमेन
  • Proton Visionary (लेगेसी): 10 कस्टम डोमेन
  • Proton Mail Essentials: 3 कस्टम डोमेन
  • Proton Mail Professional (लेगेसी): 10 कस्टम डोमेन
  • Proton Workspace Standard: 15 कस्टम डोमेन (डिफॉल्ट रूप से, और जोड़ने का विकल्प)
  • Proton Workspace Premium: 20 कस्टम डोमेन (डिफॉल्ट रूप से, और जोड़ने का विकल्प)

अपने कस्टम डोमेन को Proton Mail खाते में इस्तेमाल के लिए सेटअप करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. अपना डोमेन अपने Proton Mail खाते में जोड़ें।
  2. अपना डोमेन सत्यापित करें ताकि Proton जान सके कि वो वाकई आपका ही है।
  3. नए उपयोगकर्ता बनाएं और अपने खाते में टीम के सदस्य जोड़ें।
  4. अपने डोमेन रजिस्ट्रार के DNS रिकॉर्ड कॉन्फ़िगर करें ताकि उस डोमेन से भेजे और प्राप्त किए गए ईमेल को Proton Mail हैंडल करे।
  5. अपना ईमेल पता सेटअप करें।

अपना डोमेन जोड़ें

1. अपने ब्राउज़र में, अपने Proton Mail खाते में लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → Proton Mail → डोमेन नाम → डोमेन जोड़ें चुनें .

2. अपना डोमेन नाम दर्ज करें और अगला पर क्लिक करें। सुरक्षा कारणों से आपसे अपना Proton Mail पासवर्ड दोबारा दर्ज करने को कहा जा सकता है।

अपना डोमेन सत्यापित करें

कस्टम डोमेन नाम जोड़ने के बाद सबसे पहले आपको Proton Mail को दिखाना होता है कि ये डोमेन आपके ही कंट्रोल में है। आप अपने रजिस्ट्रार के डोमेन मैनेजमेंट पोर्टल में अपने डोमेन के डीएनएस रिकॉर्ड में Proton Mail के जनरेट किए गए यूनीक कोड वाला TXT रिकॉर्ड जोड़कर ये कर सकते हैं.

इसके बाद Proton Mail सर्वर आपके डोमेन के सभी TXT रिकॉर्ड देखेंगे और देखेंगे कि कोई सत्यापन कोड से मैच करता है या नहीं। अगर मैच मिलता है, तो सत्यापन सफल हो जाता है और आप अगले चरणों पे बढ़ सकते हैं।

अगला पर क्लिक करने के बाद आप सत्यापित करें टैब पे पहुंच जाएंगे। आप सेटिंग → सभी सेटिंग → Proton Mail → डोमेन नाम → डोमेन से भी वहां पहुंच सकते हैं, जिसके लिए एक्शन → समीक्षा बटन पे क्लिक करें और सत्यापित करें टैब चुनें।

सत्यापित करें टैब में, आपके नए जोड़े गए डोमेन के दाईं ओर आपका होस्ट का नाम (@) और TXT सत्यापन रिकॉर्ड दिखाया जाता है.

1. अपने Namecheap खाते में लॉगइन करें और डोमेन सूची → संभालें पे जाएं।

Mange Namecheap domain list

2. ऐडवांस DNS टैब में, होस्ट रिकॉर्ड सेक्शन तक स्क्रॉल करें और नया रिकॉर्ड जोड़ें।

Add a new record

3. निम्नलिखित रिकॉर्ड बनाएं:

  • टाइप: TXT रिकॉर्ड
  • होस्ट: @ (अगर @ मान स्वीकार नहीं होता, तो उसकी जगह अपना डोमेन दर्ज करें)
  • मान: Proton Mail के डोमेन संपादित करें कंसोल में सत्यापित करें टैब के मान / डेटा / अंक को कॉलम से मान कॉपी और पेस्ट करें।
  • TTL: अपना DNS रिकॉर्ड जल्दी अपडेट कराने के लिए कोई कम मान चुनें।

Add new record

रिकॉर्ड को दाईं ओर वाले चेकमार्क से सहेजें (जैसा ऊपर दिखाया गया है)। कुछ मिनट इंतज़ार करें, फिर Proton Mail के डोमेन संपादित करें कंसोल में अगला पर क्लिक करें ताकि हमारे सर्वर DNS जांच शुरू करें।

अगर ये सफल हो जाता है, तो अब आप अगले चरण (MX रिकॉर्ड बनाना) पे बढ़ सकते हैं। अगर सफल नहीं होता, तो घबराएं नहीं; इस प्रक्रिया में समय लग सकता है, तो एक घंटे बाद फिर कोशिश करें।

संगठन बनाएं

अब जब आपके पास डोमेन है, तो आप संगठन बना सकते हैं और उसमें उपयोगकर्ता जोड़ सकते हैं।

अपनी टीम के सदस्यों के साथ लॉगइन जानकारी शेयर करें

अपने MX रिकॉर्ड बदलने से पहले, हम सुझाव देते हैं कि आप अपनी टीम के सदस्यों को आने वाले बदलाव के बारे में बता दें। MX रिकॉर्ड बदलने के बाद, ईमेल उनके पुराने इनबॉक्स की जगह उनके Proton Mail इनबॉक्स में पहुंचेंगे।

अपना डोमेन चालू करने के लिए Namecheap में MX रिकॉर्ड बनाएं

जब आपका डोमेन सत्यापित हो जाए, तो MX टैब पे जाने के लिए अगला पे क्लिक करें (या बाद में इस पेज पे लौट आएं और सीधे MX टैब पे चले जाएं)। मेल एक्सचेंजर (MX) रिकॉर्ड ईमेल के काम के लिए बेहद ज़रूरी है: ये इंटरनेट को बताता है कि कौन से सर्वर(स) आपके डोमेन का ईमेल प्राप्त करेंगे।

MX रिकॉर्ड सेटिंग

अगर आप कोई नया डोमेन सेटअप कर रहे हैं, तो आगे बढ़ें और अपने Namecheap कंट्रोल पैनल में बताए गए MX रिकॉर्ड जोड़ें। इसके लिए अपना Namecheap पोर्टल खोलें और:

1. ऐडवांस DNS टैब → मेल सेटिंग पे जाएं और ड्रॉपडाउन सूची से कस्टम MX चुनें।

2. नीचे दी गई इमेज के अनुसार मान दर्ज करें और रिकॉर्ड को दाईं ओर वाले चेकमार्क से सहेजें:

  • होस्ट: @ (अगर @ मान स्वीकार नहीं होता, तो उसकी जगह अपना डोमेन दर्ज करें)
  • मान: mail.protonmail.ch
  • प्राथमिकता: 10
  • TTL: अपना DNS रिकॉर्ड जल्दी अपडेट कराने के लिए कोई कम मान चुनें।

3. इन मानों का इस्तेमाल करके दूसरा MX रिकॉर्ड बनाएं:

  • होस्ट: @ (अगर @ मान स्वीकार नहीं होता, तो उसकी जगह अपना डोमेन दर्ज करें)
  • मान: mailsec.protonmail.ch
  • प्राथमिकता: 20
  • TTL: अपना DNS रिकॉर्ड जल्दी अपडेट कराने के लिए कोई कम मान चुनें।

Enter MX values into your Namecheap console;e

अगर आपके डोमेन पे अभी मौजूदा मेलबॉक्स हैं, तो आसान ट्रांज़िशन सुनिश्चित करने के लिए हम सुझाव देते हैं कि आप सभी इस्तेमाल हो रहे ईमेल पते इससे पहले जोड़ लें कि आप अपने MX रिकॉर्ड Proton Mail पे स्विच करें. हम नीचे बताते हैं कि ये कैसे करना है.

इससे आपके ईमेल डिलीवरी में गड़बड़ी से बचने में मदद मिलेगी, क्योंकि Proton Mail सिर्फ उन पतों के लिए मेल स्वीकार करेगा जिन्हें आपने जोड़ा है। mail.protonmail.ch Proton Mail के मेल सर्वर की ओर इशारा करता है, तो ये बदलाव करने के बाद आप इंटरनेट को बता रहे होते हैं कि आपके डोमेन के ईमेल आपके Proton Mail खाते को भेजे जाएं.

अगर आपके पास कई सेवाओं के MX रिकॉर्ड हैं, तो ईमेल सबसे ज़्यादा प्राथमिकता वाली (सबसे कम मान वाली) सेवा को डिलीवर होगा। अगर आपके पास अन्य MX रिकॉर्ड हैं, तो आपको या तो उन्हें मिटा देना चाहिए या ये सुनिश्चित करना चाहिए कि mail.protonmail.ch की प्राथमिकता अन्य MX रिकॉर्ड से छोटी संख्या (ज़्यादा प्राथमिकता) वाली हो.

फिर से, MX बदलावों के फैलने में एक दिन तक का समय लग सकता है, और इस ट्रांज़िशन के दौरान ईमेल अब भी आपके पुराने MX पे जा सकते हैं। जैसे ही हमें पता चलेगा कि आपके डोमेन का टॉप MX रिकॉर्ड Proton Mail की ओर इशारा कर रहा है, MX टैब एक हरा टिक आइकॉन दिखाएगा।

अपने पते सेटअप करें

अगर आप किसी मौजूदा डोमेन को बदलकर ईमेल अपने Proton Mail इनबॉक्स में डिलीवर कराना चाहते हैं, तो आपको MX रिकॉर्ड भरने से पहले सभी मौजूदा ईमेल पते सेटअप कर लेने चाहिए (जैसा ऊपर बताया गया है)।

पता टैब → पता जोड़ें चुनें.

पता जोड़ें

इससे आप अपने Proton Mail खातों के पेज के संगठन सेक्शन पे पहुंच जाएंगे। अपने कस्टम डोमेन का इस्तेमाल करके Proton Mail ईमेल पता बनाने के लिए पता जोड़ें पर क्लिक करें। अगर आपके पास एक से ज़्यादा कस्टम डोमेन हैं, तो आप ड्रॉपडाउन सूची से चुन सकते हैं कि कौन सा इस्तेमाल करना है।

SPF, DKIM और DMARC रिकॉर्ड बनाएं

सुरक्षा कारणों से, हम SPF और DKIM रिकॉर्ड जोड़ने का सुझाव देते हैं। DMARC सेटअप करना एक वैकल्पिक, एडवांस सुविधा है।

SPF, DKIM और DMARC के बारे में और जानें

Namecheap कंसोल में SPF और DMARC रिकॉर्ड सेटअप करना TXT रिकॉर्ड सेटअप करने जैसा ही है।

1. ऐडवांस DNS टैब → होस्ट रिकॉर्ड पे जाएं और नया रिकॉर्ड जोड़ें।

2. SPF रिकॉर्ड बनाने के लिए, ये मान इस्तेमाल करें:

  • टाइप: TXT रिकॉर्ड
  • होस्ट: @ (अगर @ मान स्वीकार नहीं होता, तो उसकी जगह अपना डोमेन दर्ज करें।)
  • मान: Proton Mail के डोमेन संपादित करें कंसोल में SPF टैब के मान / डेटा / अंक को कॉलम से मान कॉपी और पेस्ट करें।
  • TTL: अपना DNS रिकॉर्ड जल्दी अपडेट कराने के लिए कोई कम मान चुनें।

Create SPF record

3. DKIM रिकॉर्ड सेटअप करने के लिए, निम्नलिखित मान इस्तेमाल करें:

  • टाइप: CNAME रिकॉर्ड
  • होस्ट: protonmail._domainkey
  • मान: Proton Mail के डोमेन संपादित करें कंसोल में DKIM टैब के पहले मान / डेटा एंट्री टैब से मान कॉपी और पेस्ट करें।
  • TTL: अपना DNS रिकॉर्ड जल्दी अपडेट कराने के लिए कोई कम मान चुनें।

Create DKIM record

दूसरा या तीसरा DKIM रिकॉर्ड जोड़ने के लिए, ये चरण दोहराएं।

4. DMARC रिकॉर्ड सेटअप करने के लिए, निम्नलिखित मान इस्तेमाल करें:

  • टाइप: TXT रिकॉर्ड
  • होस्ट: _dmarc
  • मान: Proton Mail के डोमेन संपादित करें कंसोल में DMARC टैब के पहले मान / डेटा एंट्री टैब से संबंधित मान कॉपी और पेस्ट करें।
  • TTL: अपना DNS रिकॉर्ड जल्दी अपडेट कराने के लिए कोई कम मान चुनें।

Set up DMARC recird


अब आप अपने Proton Mail खाते के साथ Namecheap के अपने कस्टम डोमेन का इस्तेमाल करके ईमेल भेज और प्राप्त कर सकते हैं:

अन्य डोमेन रजिस्ट्रारों के लिए भी सेटअप गाइड उपलब्ध हैं:

अगर आपके पास किसी दूसरे रजिस्ट्रार का डोमेन है, तो कृपया हमारी सामान्य गाइड Proton Mail के साथ कस्टम डोमेन कैसे इस्तेमाल करें देखें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me